सहारनपुर

Lockdown: गीतकार जावेद अख्तर के बयान पर भड़के देवबंदी आलिम, कहा-हिंदुस्तान का संविधान और शरीयत देती है इजाजत

Highlights
. अज़ान को लेकर जावेद अख्तर से नाराज हुए देवबंदी आलिम. बयानबाजी कर नहीं बटोरनी चाहिए सुर्खियां
 

सहारनपुरMay 11, 2020 / 04:57 pm

virendra sharma

देवबंद। अज़ान को लेकर देश में एक बार फिर से बहस छिड़ गई है। गीतकार जावेद अख्तर ने लाउडस्पीकर पर अज़ान देने का विरोध किया है। देवबंदी आलिम ने इस पर अफसोस जाहीर किया है। आलिम ने कहा कि संविधान और शरीयत इजाजत देती है तो फिर किसी को बयानबाजी कर सुर्खियां बटोरने का कोई मतलब नहीं है।
देवबन्दी आलिम मुफ्ती अशद कासमी ने कहा की जावेद अख्तर जो मांग कर रहे हैं, यह पहले पहले भी होती आई है। देश के लोगों को इनपर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंजान से मुसलमानों को मालूम हो जाता है कि नमाज का वक्त हो गया है। मुसलमान अपनी इबादत में लग जाते हैं। आज़ान मात्र चंद मिनटों की होती है। इससे किसी को कोई एतराज और परहेज़ नहीं होना चाहिए। हिंदुस्तान का संविधान भी इसकी इजाजत देता है।
उन्होंने कहा कि हर इंसान को अपने मजहब पर अमल करने की पूरी आजादी है। जब हमारे हिंदुस्तान का संविधान हमें इजाजत को बोलना नहीं चाहिए। संविधान और इस्लाम की शरीयत की मुखालफत करना छोड़ दे। इस तरह की बयानबाजी सुर्खियों में रहने के लिए कुछ लोग करते हैं। जावेद अख्तर को यह मालूम होना चाहिए कि इस समय देश के हालात खराब है। पूरी दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है। इस पवित्र महीने के अंदर और कुराने पाक की बरकत के चलते मुसलमान दुआ कर रहे हैं कि कोरोना बीमारी का खात्मा करें। ये हालात जावेद अख्तर जैसे लोगों को अपने आप को चमकाने के लिए नहीं है।
यह भी पढ़ें

Lockdown में भाजपा नेता ने मारपीट का विवाद सुलझाने के लिए बुलाई पंचायत, पुलिस ने लिया एक्शन

Home / Saharanpur / Lockdown: गीतकार जावेद अख्तर के बयान पर भड़के देवबंदी आलिम, कहा-हिंदुस्तान का संविधान और शरीयत देती है इजाजत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.