scriptसहारनपुर में फूटा किसानों का गुस्सा, कलेक्ट्रेट तिराहे पर लगाया जाम आैर कह दी ये बात | farmer union did traffic james in saharanpur road | Patrika News
सहारनपुर

सहारनपुर में फूटा किसानों का गुस्सा, कलेक्ट्रेट तिराहे पर लगाया जाम आैर कह दी ये बात

अपनी मांगों को लेकर सहारनपुर में एक बार फिर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा गुस्साए किसानों ने कलेक्ट्रेट तिराहे पर जाम लगा दिया

सहारनपुरFeb 15, 2019 / 12:10 am

shivmani tyagi

farmer news

किसान

सहारनपुर। बकाया गन्ना भुगतान और अपनी अन्य मांगों को लेकर सहारनपुर में किसानों ने जमकर नारेबाजी की। गुस्साए किसानाें ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया आैर कलक्ट्रेट तिराहे पर जाम लगा दिया। गुस्साए किसान सड़क पर ही बैठ गए। यहां किसानों ने साफ कह दिया कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी वह उठने वाले नहीं है। यह अलग बात है कि, बाद में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह किसानों को समझा बुझाकर शांत किया। किसान अपने पहले से अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक कलक्ट्रेट तिराहे पर पहुंचे थे। इनके हाथाें में झंडे आैर डंडे थे। किसानों ने नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। किसानों के इस जाम लगाने से सहारनपुर शहर की लगभग सभी सड़कें जाम हो गई। दरअसल कलकट्रेट तिराहे से अंबाला, दिल्ली आैर देहरादून हाईवे का ट्रैफिक जाता है। इस जान से इन सभी रास्ताें पर ट्रैफिक जाम हाे गया आैर वाहनाें की रफ्तार पर ब्रेक लग गई।
ये है मुख्य मांग

किसानाें ने एक ज्ञापन स्थानीय प्रशासनिक अधिकािरयाें के माध्यम से मुख्यमंत्री काे भेजा है। इस ज्ञापन में किसानाें ने गन्ने के बकाए का भुगतान मय ब्याज कराने, आेलावृष्टि आैर माैसम के कारण फसलाें का नुकसान हाेने पर मुआवजा दैवीय आपदा राहत काेष से कराने आैर लघु सीमात किसान की परिभाषा राजस्व संहिता 2006 की धारा 222 के अनुसार माने जाने की मांग की है। धरना प्रदर्शन करने वालाें में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष चाैधरी विनय कुमार, जिलाध्यक्ष चरण सिंह आैर अरुण राणा समेत बड़ी संख्या में किसान माैजूद रहे।

Home / Saharanpur / सहारनपुर में फूटा किसानों का गुस्सा, कलेक्ट्रेट तिराहे पर लगाया जाम आैर कह दी ये बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो