scriptपिता ने सगाई में खर्च किए 70 लाख, दी फॉर्चूनर कार, फिर भी घोड़ी नहीं चढ़ा लालची दूल्हा, जानें क्यों | father spent 70 lakh on engagemant yet marriage party did not come | Patrika News
सहारनपुर

पिता ने सगाई में खर्च किए 70 लाख, दी फॉर्चूनर कार, फिर भी घोड़ी नहीं चढ़ा लालची दूल्हा, जानें क्यों

देवभूमि हरिद्वार से 3 दिसंबर को सहारनपुर में बारात आनी थी। लड़की पक्ष ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी और मंडप तक सजा दिया गया था।

सहारनपुरDec 06, 2017 / 09:10 pm

Rahul Chauhan

marriage
सहारनपुर। सगाई में 70 लाख खर्च करने वाला लड़की का पिता जब शादी से एक दिन पहले 25 लाख कैश नहीं जुटा पाया तो लालची दूल्हे ने घोड़ी चढ़ने से ही मना कर दिया। शाम तक लड़की पक्ष के लोग भारत का इंतजार करते रहे। जब भारत नहीं तो लड़की को दुल्हन का जोड़ा भी उतारना पड़ गया। जब लड़की के पिता से यह सहन नहीं हुआ तो वह सीधे पुलिस की चौखट पहुंचा और पुलिस थाने में तहरीर देते हुए होने वाले दामाद और उसके माता-पिता की पुलिस से खातिरदारी की अपील की। लड़की के पिता की तहरीर पर सहारनपुर की कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरी घटना की जांच शुरु कर दी है।
3 दिसंबर को आनी थी बारात
देवभूमि हरिद्वार से 3 दिसंबर को सहारनपुर में बारात आनी थी। लड़की पक्ष ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी और मंडप तक सजा दिया गया था। लड़की के पिता की मानें तो सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था कि बारात आने से एक दिन पहले अचानक दूल्हे पक्ष ने 25 लाख रुपए कैश मांग लिया। लड़की का पिता पहले ही करीब 7 लाख रुपए खर्च कर चुका था और ऐसे में 1 दिन में 25 लाख रुपए जुटाना लगभग नामुमकिन था। आरोप है कि जब लड़की के पिता ने इतनी बड़ी रकम जुटाने में अक्षमता जाहिर की तो दूल्हे ने बारात लाने से इंकार कर दिया।
बावजूद इसके रिश्तेदार और बिचौलियों में बातचीत होती रही और अगले दिन बारात का इंतजार किया गया, लेकिन पूरा दिन बीत जाने के बाद भी दूल्हा पक्ष बारात लेकर नहीं पहुंचा और लड़की के हाथों में सजी दुल्हन की मेहंदी लगी ही रह गई और दुल्हन का जोड़ा भी उसे उतार कर अपने घर में ही रखना पड़ा। इस तरह इस लड़की की डोली विदा नहीं हुई। 70 लाख रुपए खर्च करने के बाद भी जब घर से बेटी की डोली नहीं उठी तो लड़की का पिता जो पेशे से एडवोकेट है पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी कहानी बताते हुए कार्रवाई की मांग की।
दूल्हे समेत बिचौलिए पर भी रिपोर्ट दर्ज
लड़की के पिता एडवोकेट हैं। वह सहारनपुर के नवीन नगर के रहने वाले हैं, यह बारात हरिद्वार से आनी थी और लड़की का रिश्ता हरिद्वार के रहने वाले सनी चौहान पुत्र अशोक चौहान से तय हुआ था। जब लालची दूल्हा 70 लाख रुपए लेने के बाद भी घोड़ी नहीं चढ़ा और बारात लेकर नहीं आया तो लड़की के पिता ने दूल्हे समेत उसके पिता और बिचौलिए पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली सदर बाजार पुलिस का कहना है कि जांच के लिए पुलिस टीम हरिद्वार रवाना हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो