scriptदुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा नहीं लाया बारात, वजह जानकर पूरा गांव रह गया हैरान | Groom refuses to marry after not getting swift car | Patrika News
सहारनपुर

दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा नहीं लाया बारात, वजह जानकर पूरा गांव रह गया हैरान

सारी तौयारियां हो गई दुल्हन को लाल जोड़ा भी पहना दिया और खाना भी लग गया लेकिन दूल्हे ने कार और दस लाख रुपये मांग लिए। जब दुल्हन के पिता ने असमर्थता जताई तो दूल्हे ने बारात लाने से ही इंकार कर दिया।

सहारनपुरMay 19, 2022 / 11:43 pm

Shivmani Tyagi

इधर दुल्हन बनकर बेटी विदा हुई, उधर चली गई घर की'लक्ष्मी'

इधर दुल्हन बनकर बेटी विदा हुई, उधर चली गई घर की’लक्ष्मी’

सहारनपुर। 10 लाख रुपए और स्विफ्ट कार ना मिलने से नाराज दूल्हे ने बारात लाने से ही इंकार कर दिया। दुल्हन दिन भर बात रात का इंतजार करती रही लेकिन बारात नहीं आई। बाद में लड़की के पिता ने पुलिस थाने में पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई और आरोपी लड़का पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह पूरा मामला सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र का है। यहां एक लड़की का निकाह पास के ही दूसरे गांव के रहने वाले युवक से तय हुआ था। दोनों परिवारों के बीच बातें हुई और बुधवार को निकाह का समय तय हो गया। लड़की पक्ष की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई थी। सुबह से ही लड़की पक्ष बारात का इंतजार कर रहा था। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल था लेकिन इसी बीच एक फोन कॉल ने सभी को टेंशन में डाल दिया। यह फोन दहेज की मांग को लेकर था। दूल्हा पक्ष ने 10 लाख रुपए और स्विफ्ट कार की मांग की। जब लड़की के पिता ने इतना पैसा देने में असमर्थता जाहिर की तो दूल्हे ने साफ इंकार कर दिया और कह दिया कि वह बारात लेकर नहीं आएगा। दिन भर दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी चलती रही लेकिन बारात नहीं आई। दुल्हन दिनभर इंतजार करती रही। बारात नहीं पहुंची। बाद में पूरे गांव में इस घटना को लेकर दुख और गुस्सा दिखाई दिया। इस घटना पर गांव के लोग लड़की पक्ष के घर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ लड़ाई में उनके साथ खड़े होने की बात कही। दुल्हन दिन भर लाल जोड़े में बैठी रही लेकिन बाद में उसे भी सब्र करना पड़ा। लड़की के पिता ने रोककर पुलिस से गुहार लगाई है और दहेज लोभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव के लोग भी इस घटना को लेकर परेशान हैं। उन्होंने भी पुलिस से कहा है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस का कहना है कि पिता की शिकायत आई है पूरे मामले की जांच की जा रही है, आरोप सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Home / Saharanpur / दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा नहीं लाया बारात, वजह जानकर पूरा गांव रह गया हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो