scriptरात के अंधेरे में खराब हुई हरियाणा के परिवार की गाड़ी तो यूपी पुलिस ने बदला पहिया | Haryana family car got spoiled at night, UP police changed the wheel | Patrika News
सहारनपुर

रात के अंधेरे में खराब हुई हरियाणा के परिवार की गाड़ी तो यूपी पुलिस ने बदला पहिया

टायर में पंक्चर होने जाने पर रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़े एक परिवार की कार का पहिया सहारनपुर पुलिस ने बदलकर दिया। यह देख हरियाणा के परिवार ने थैक्यू यूपी पुलिस बोला।

सहारनपुरJul 04, 2022 / 11:44 pm

Shivmani Tyagi

up_police.jpg

up police

सहारनपुर। सरसावा थाना पुलिस रात के अंधेरे में एक परिवार के लिए मसीहा बन गई। आधी रात को इस परिवार की गाड़ी में पंक्चर हो गया। गश्त कर रही पुलिस ने जब यह देखा तो खुद पुलिसकर्मियों ने कार का पहिया बदला।
हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले चंद्रपाल अपने परिवार के साथ हरिद्वार से अपने घर यमुनानगर वापस लौट रहे थे। आधी रात को अचानक जंगल में देहरादून अंबाला हाईवे पर इनकी गाड़ी में पंक्चर हो गया। यह परिवार परेशान हो रहा था और रात में कोई मदद नहीं मिल रही थी। इसी दौरान थाना प्रभारी सरसावा धर्मेंद्र सिंह की नजर इस परिवार पर पड़ी और उनसे रुकने का कारण पूछा। परिवार ने बताया कि हमारी गाड़ी में पंक्चर हो गया है और हम काफी परेशान हैं। इस पर थाना प्रभारी ने इनकी गाड़ी में पंक्चर ठीक कराया। गाड़ी की स्टेपनी बदलवाई और इसके बाद इस परिवार को रवाना किया।
जब पुलिस आधी रात को मदद के लिए आई और कार का पहिया बदलकर दिया तो यह परिवार भी हैरान रह गया। परिवार के सदस्यों ने बाद में उत्तर प्रदेश पुलिस का धन्यवाद किया और कहा कि इस घटना के बाद से उनके मन में पुलिस का सम्मान और बढ़ गया है। यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी सहारनपुर पुलिस राहगीरों की मदद करती रही है।
दरअसल सहारनपुर यूपी का ऐसा जिला है जिसकी सीमाए हिमाचल प्रदेश, हरियाणआ और उत्तराखंड से मिलती हैं। यही कारण है कि यहां रातभर लोग सफर करते रहते हैं। रात में पुलिस गश्त करती है और ऐसे में जो भी लोग किसी परेशानी में दिखाई पड़ते हैं पुलिस उनकी मदद करती है।

Home / Saharanpur / रात के अंधेरे में खराब हुई हरियाणा के परिवार की गाड़ी तो यूपी पुलिस ने बदला पहिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो