8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Accident : हिमाचल में खाई में गिरी कार, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Big Accident : जुब्बर के पास कृषने कार से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

less than 1 minute read
Google source verification

हिमाचल के ठियोग उपमंडल के फागू में स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चला रहे 19 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत हो गई है। मृतक की पहचान कुमारसेन के नरेल गांव निवासी कृष पुत्र राजेश के तौर पर हुई है। कृष शिमला शहर के एक कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। हादसा शुक्रवार रात्रि नौ बजे के करीब फागू के जुब्बर में संपर्क मार्ग पर हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो को कृष चला रहा था। इस दौरान वह कार में अकेला था। स्कॉर्पियो गड्योग शालोघाट की तरफ जा रही थी। जुब्बर के पास कृषने कार से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचित किया।

ठियोग पुलिस की टीम ने ग्रामीणों की मदद से सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे कृष को खून से लथपथ पाया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। कृष के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। इकलौते बेटे की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। भाई के यूं अचानक चले जाने पर बहन व माता-पिता बदहवास हैं।

ठियोग के पुलिस उपाधीक्षक सिद्धार्थ शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। वहीं मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।