scriptजिला अस्पताल के हड्डी वार्ड में स्वास्थ्यकर्मी ने किया महिला से दुष्कर्म का प्रयास | Health worker tried to rape woman in bone ward of district hospital | Patrika News
सहारनपुर

जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड में स्वास्थ्यकर्मी ने किया महिला से दुष्कर्म का प्रयास

जिला अस्पताल में पहुंची महिला को आरोपी युवक हड्डी वार्ड में ले गया जहां कोई नहीं था। यहीं पर आरोपी युवक ने महिला के साथ दुषकर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर मामला खुल गया।

सहारनपुरFeb 20, 2022 / 11:56 pm

Shivmani Tyagi

girl raped in bhilwara rajasthan

rape statistics in rajasthan 2020 बचपन पर भारी असुर अंकल

सहारनपुर। जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड में महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश किए जाने की घटना सामने आई है। आरोपी स्वास्थ्य कर्मी की संविदा समाप्त कर दी गई है। आरोपों के अनुसार संविदाकर्मी तांत्रिक क्रिया के जरिए महिला को संतान सुख दिलाने का झांसा दे रहा था और उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब महिला ने इसकी शिकायत की तो स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और पूरे मामले में जांच बैठा दी गई। अब महिला के आरोप सही पाए जाने पर स्वास्थ्यकर्मी की संविदा समाप्त कर दी गई है।
सहारनपुर के जिला अस्पताल में शहरी क्षेत्र की ही एक महिला अपना चेकअप कराने के लिए आई थी। जिला अस्पताल में उसकी मुलाकात एक सफाई कर्मचारी से हुई जिसने खुद को वार्ड बॉय बताया और महिला को बताया कि वह उसकी मदद करेगा, उसे संतान सुख की प्राप्ति होगी। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मी ने महिला को तंत्र क्रिया का झांसा दिया और उसे हड्डी वार्ड में ले गया। बताया जाता है कि उस समय हड्डी वार्ड बिल्कुल खाली था वहां पर कोई भी मरीज भर्ती नहीं था। आरोपी ने यहां पर महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की लेकिन महिला ने शोर मचा दिया उसके बाद महिला की ननद अंदर पहुंच गई जब परिवार वालों को इस बात का पता चला तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस पूरी घटना की जानकारी दी।
परिवार के लोग अब इस मामले को पुलिस थाने तक भी ले जाएंगे हालांकि जनकपुरी थाना प्रभारी और इस गौतम का यही कहना है कि उनके पास घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। अगर इस मामले में कोई तहरीर आती है तो आरोपों के आधार पर जांच की जाएगी। उधर कार्यकारी प्रमुख अधीक्षक डॉ रमेश चंद्र ने बताया कि महिला के परिजनों ने शिकायत की थी जिसमें डॉक्टरों का एक पैनल बनाया गया था। इस पूरे मामले की जांच की गई और जांच में महिला के आरोप सही पाए जाने पर आरोपी स्वास्थ्य कर्मी कि संविदा को समाप्त कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो