scriptजीतते ही इमरान मसूद ने किया प्रियंका गांधी को फोन, बोले मैडम वही हुआ… | Imran Masood won from Saharanpur Lok Sabha seat | Patrika News
सहारनपुर

जीतते ही इमरान मसूद ने किया प्रियंका गांधी को फोन, बोले मैडम वही हुआ…

चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में इमरान मसूद के लिए रोड-शो किया था।

सहारनपुरJun 04, 2024 / 06:13 pm

Shivmani Tyagi

Imran masood

जीत के बाद एमएलसी शाहनवाज खान को गले लगाते इमरान मसूद

कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने सहारनपुर लोकसभा सीट पर भारी जीत हंसिल की है। सोशल मीडिया पर चल रही एक वीडियो के मुताबिक, जीतने के बाद इमरान मसूद ने सबसे पहला फोन प्रियंका गांधी को किया। इमरान बोले,” हैलो मैडम.. वही हुआ जो आपने कहा था, सहारनपुर लोकसभा सीट पर मेरी जीत हुई और आपकी दुआएं काम आई” वीडियों में देखने से पता चलता है कि इमरान मसूद एक गद्दे पर बैठे हुए हैं। कॉल आने पर उनका चेहरा खिल उठता है। वो बात करते हुए बाहर निकल जाते हैं और जोर से हंसते हुए कहते हैं कि मैडम आपके आशीर्वाद से मैं जीत गया आपकी दुआएं काम आई।

प्रियंका ने किया था इमरान मसूद के लिए रोड-शो

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के लिए रोड-शो किया था। भरी गर्मी में प्रियंका गांधी ने पिकअप की छत पर खड़े होकर रोड-शो करते हुए लंबा संबोधन भी दिया था। इसके बाद कार में बैठकर ही इमरान मसूद के साथ लंबी बातचीत भी की थी। अब इमरान मसूद ने जीत हांसिल करने के बाद प्रियंका गांधी का आभार जताया है। मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय प्रियंका गांधी और जनता को देना चाहता हूं।

इमरान के घर पर जश्न

इधर इमरान मसूद मतगणना स्थल पर थे, कांग्रेस अभी सहरनपुर में आगे ही चल रही थी कि इमरान के घर पर जश्न शुरू हो गया। इमरान के घर पर चल रहे जश्न का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इमरान मसूद के परिवार के सदस्य खुशी मना रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक इमरान मसूद की जीत की अधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई थी लेकिन भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा गिनती मतगणना स्थल छोड़ गए थे और इमरान मसूद 80 हजार से आगे चल रहे थे।

Hindi News/ Saharanpur / जीतते ही इमरान मसूद ने किया प्रियंका गांधी को फोन, बोले मैडम वही हुआ…

ट्रेंडिंग वीडियो