scriptइमरान मसूद की जीत के बाद सहारनपुर में जमकर हुड़दंग, 50 से अधिक के खिलाफ FIR | Imran Masood's side | Patrika News
सहारनपुर

इमरान मसूद की जीत के बाद सहारनपुर में जमकर हुड़दंग, 50 से अधिक के खिलाफ FIR

चर्चा है कि हुड़दंग मचा रहे युवकों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की लेकिन इसकी पुष्टि नहीं है।

सहारनपुरJun 06, 2024 / 06:55 pm

Shivmani Tyagi

saharanpur news photo

Saharanpur News

सहारनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद की जीत के बाद सड़कों पर हुड़दंग करने वाले 50 से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। प्राथमिक तौर पर ये सभी इमरान मसूद के समर्थक बताए जा रहे हैं लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि हुड़दंग मचाने वाले इमरान मसूद के समर्थक हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताड़ा ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए छह लोगों के नामजद किया गया है जबकि 50 से अधिक हुड़दंगी अज्ञात हैं। इनके कुछ वाहन भी सीज किए गए हैं। वायरल वीडियो और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अब हुड़दंग करने वालों की पहचान की जा रही है ताकि इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

जीत के बाद घंटाघर से कुतुबशेर चौक तक हुड़दंग

सहारनपुर लोकसभा सीट पर भाजपा, कांग्रेस और बसपा के बीच फाइट थी। यहां भारतीय जनता पार्टी से पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस से यहां पूर्व विधायक इमरान मसूद चुनाव लड़ रहे थे और बसपा से पूर्व जिला पंचायत पति माजिद अली चुनाव मैदान में थे। यहां सीधा मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच ही था। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा को हराकर जीत हांसिल कर ली। जीत के बाद कुछ लोगों ने जमकर हुड़दंग मचाया। चर्चाएं हैं कि हुड़दंग मचा रहे युवकों ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हए नारे भी लगाए और वाहनों से स्टंट भी किया। यह अलग बात है कि अभी तक आपत्तिजनक नारेबाजी की कोई पुष्टि नहीं हुई है ना ही पुलिस की डायरी में इसका कोई जिक्र है। सिर्फ भाजपा समर्थकों के बीच इस तरह की चर्चाए हैं। घंटाघर से लेकर कुतुबुशेर चौक तक ये लोग हुड़दंग मचाते रहे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कुतुबशेर थाने में FIR दर्ज की है।

Hindi News/ Saharanpur / इमरान मसूद की जीत के बाद सहारनपुर में जमकर हुड़दंग, 50 से अधिक के खिलाफ FIR

ट्रेंडिंग वीडियो