scriptमहाशिवरात्रि पर जानिए मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल | Maha Shiv Ratri Rashifal in hindi Today Horoscope 21 february 2020 | Patrika News
सहारनपुर

महाशिवरात्रि पर जानिए मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

Highlights

महाशिवरात्रि पर आज पांच राशियों में बन रहे हैं लाभ के याेग
आईए जानते हैं शुक्रवार आज का सभी राशियाें का राशिफल

 

सहारनपुरFeb 21, 2020 / 08:34 am

shivmani tyagi

Rashifal

शनिवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

Aaj ka Rashifal 21 फरवरी 2020: शुक्रवार आज महाशिवरात्रि है और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र बन रहा है। सुबह 9:30 बजे के बाद तदनंतर श्रवण नक्षत्र बनेगा। सुबह 8:00 बजे तक व्यतिपात योग प्रभावी रहेगा जिसके बाद वरयानी योग बन रहा है। चंद्रमा आज मकर राशि में है। चंद्रमा की स्थिति और बन रहे याेग की गणनाओं से आईए जानते हैं आज का राशिफल। सभी 12 राशियों का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी व पंडित राेहित वशिष्ठ।
आज का राशिफल मेष Happy Mahashivratri मेष राशिफल : मेष राशि वालों के लिए समय अच्छा है। जल्दबाजी करने से बचना है। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होंगे। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए भी उत्तम समय है। किसी पर भी तुरंत विश्वास करने से बचें।

mahashivratri पर वृष राशिफल : वृष राशि वालों को आज अपनी वाणी में मधुरता रखनी चाहिए। आज मधुर वाणी से ही आप दूसरों का मन जीत लेंगे। जो जातक नौकरी में हैं उनके लिए उत्तम समय है। प्रमोशन के योग बने हुए हैं। जो जातक राजनीति में हैं उनके लिए भी आज का दिन उत्तम है। वाहन चलाते समय सचेत रहें।
महाशिवरात्रि का मिथुन राशिफल : जल्दबाजी करने से बचना है। आज पारिवारिक जनों का सहयोग आपको मिल रहा है। किसी से भी बहस ना करें। संयमित रहना आवश्यक है। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। समय का प्रबंधन आपके लिए जरूरी है।

हिन्दी राशिफल कर्क राशिफल : परिवार को समय दीजिए। आज पारिवारिकजनों से बातें करना अच्छा रहेगा। इससे प्रेम बढ़ेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। जो जातक नौकरी में हैं उनके लिए आज ट्रांसफर की आशंकाएं बनी हुई हैं। बहस करने से बचें, वाणी में मधुरता बनाकर रखें।

सिंह राशिफल राशिफल हिन्दी मे : शुक्रवार का दिन सिंह राशि वालों के लिए भी सामान्य से अच्छे याेग लेकर आया है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी लेकिन गुस्से से बचना है। खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।

कन्या राशिफल : मन चंचल रहेगा, मन को एक कार्य करने की कोशिश करें। इसके लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। आज गुस्से से भी सिंह राशि वालों को बचना चाहिए। वाहन चलाते समय भी सचेत रहें। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम मिल रहा है।
तुला राशिफल ( आज का राशिफल तुला ) आज का दिन थोड़ा सा चुनौतीभरा रह सकता है। दोपहर के समय कार्यों की अधिकता रहेगी। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपकी योजनाओं को सफल बनाने में सहायक साबित होगा। लाभ के योग बने हुए हैं। आज गाय को अपने हाथों से भोजन दें।
वृश्चिक राशि : शुक्रवार आज वृश्चिक राशिफल कहता है कि गुस्से से वृश्चिक राशि वालों को बचना चाहिए। जो जातक व्यापारी हैं कारोबारी हैं उनके लिए उत्तम समय है। धन लाभ के योग बने हुए हैं। वाहन चलाते समय सचेत रहें।

धनु राशि : 21 फरवरी 2020 आज धनु राशि वालों का राशिफल कहता है कि रुके हुए कार्यों में गति आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे लेकिन गुस्से से बचना है।

मकर राशि: भाग्य का साथ मिल रहा है। मकर राशिफल कहता है कि आज मन थोड़ा सा अशांत रह सकता है। मन को एकाग्र करने की कोशिश करें। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का ध्यान कीजिए। आज देवों के देव महादेव की विशेष कृपा मकर राशि वालों पर बनी हुई है।

कुंभ राशि ( आज का राशिफल कुंभ ) शुक्रवार आज का कुंभ राशिफल कहता है कि कुंभ राशि वालों को किसी से भी बहस नहीं करनी है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। संतान की ओर से चल रही चिंताओं में भी कमी आएगी। धन लाभ के योग भी आज आपकी राशि में बन रहे हैं।
मीन राशि : मीन राशिफल कहता है कि आज थोड़ी सी चुनौतियां मीन राशि वालों की राशि में रह सकती हैं। आज किसी से भी आपको बहस नहीं करना चाहिए। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। झूठ बोलना आज आपके लिए उचित नहीं है। सड़क पार करते समय सावधानी बरतें।

Home / Saharanpur / महाशिवरात्रि पर जानिए मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो