scriptबड़ी खबर: रुड़की जा रही स्‍मृति ईरानी बीच रास्‍ते से हुईं गायब, राहगीर ने खोला उनका राज | Minister smriti irani news | Patrika News
सहारनपुर

बड़ी खबर: रुड़की जा रही स्‍मृति ईरानी बीच रास्‍ते से हुईं गायब, राहगीर ने खोला उनका राज

दिल्ली से गूगल मैप के सहारे रुड़की आईआईटी के लिए रवाना हुई केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी रास्ता भटक गई आैर उत्तर प्रदेश के जिले सहारनपुर पहुंच गई।

सहारनपुरOct 27, 2018 / 11:56 am

shivmani tyagi

google news

smriti irani

सहारनपुर।

देश की राजधानी दिल्ली से आईआईटी रुड़की कैंपस के लिए रवाना हुई केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी रास्ता भटक गई। उत्तर प्रदेश आैर उत्तराखंड के बार्डर गुरुकुल नारसन में उत्तराखंड पुलिस की एस्कॉर्ट इनका इंतजार करती रही लेकिन स्मृति ईरानी यूपी के रास्ते सहारनपुर पहुंच गई। बताया जाता है कि स्मृति ईरानी गूगल मैप के सहारे चल रही थी लेकिन कई किलाेमीटर चलने के बाद जब उन्हे लगा कि गूगल ने उन्हे भटका दिया है ताे उन्हाेंने गाड़ी राेककर रास्ते में किसी से पूछा गया कि उन्हे रुड़की जाना है ताे पता चला कि वह रास्ता भटक गई हैं आैर सहारनपुर के पास पहुंच गई हैं। इसके बाद स्मृति ईरानी ने यू टर्न लिया आैर दाेबारा रुड़की के लिए रवाना हुई। इस भटकाव से स्मृति ईरानी करीब डेढ़ घंटा लेट हाे गई। इन्हे आईआईटी रुड़की कैंपस में आयाेजित थाेम्साे कार्यक्रम में शामिल हाेना था। इस कार्यक्रम में स्मृति ईरानी करीब डेढ़ घंटे लेट पहुंची। बाद में कार्यक्रम के मंच से उन्हाेंने बताया कि वह इसलिए लेट हाे गई। हरिद्वार जिले के एसपी देहात (रुड़की) मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गुरुकुल नारसन में समय से एस्कॉर्ट भेज गई थी। एस्कॉर्ट नारसन में केंद्रीय मंत्री की फ्लीट का इंतजार कर रही थी लेकिन इसी दाैरान पता चला कि वह फ्लीट रास्ता भटक गई है आैर सहारनपुर की आेर बढ़ गई है। बड़ा सवाल यह है कि केंद्रीय मंत्री के साथ जाे सुरक्षाकर्मी आैर अन्य इंटेलीजेंस चल रहे थे उन्हे भी आखिर रास्ता भटकने का अहसास क्याें नहीं हुआ।
यह भी पढ़ेंः साहब ”मां” का दिल टूट जाएगा बस एक माैका दे दाे, देखिए सेना में भर्ती हाेने काे क्या-क्या जतन कर रहे युवा

एेसे हुई चूक

दरअसल बहुत कम लाेग ही यह बात जानते हाेंगे कि सहारनपुर में स्टार पेपर मिल के पास आईआईटी रुड़की का एक कैंपस है। कागज विज्ञान आैर शाेध से संबंधित आईआईटी रुड़की के सभी छात्र-छात्राएं इसी कैंपस में रहते हैं। थ्याैरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल भी अच्छा हाे सके इसलिए वर्षाें पहले आईआईटी रुड़का का एक कैंपस में सहारनपुर में बनाया गया था। इस कैंपस में सैकड़ाें छात्र-छात्राएँ पढ़ते हैं। एेसे में यही आशंका जताई जा रही है कि स्मृति ईरानी काे गूगल मैप इसी आईआईटी कैंपस की आेर ला रहा था। इस घटना से आपकाे भी यह सीख लेनी चाहिए कि अगर आप गूगल मैप के सहारे चल रहे हैं ताे एक बार चेक जरूर कर लें वर्ना आपके साथ भी एेेसा हाे सकता है।

Home / Saharanpur / बड़ी खबर: रुड़की जा रही स्‍मृति ईरानी बीच रास्‍ते से हुईं गायब, राहगीर ने खोला उनका राज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो