सहारनपुर

कैराना उपचुनाव की सबसे अमीर प्रत्याशी ने बताया, ‘इस तरह चुनाव में भाजपा की ही होगी जीत’

कैराना उपचुनाव की भाजपा प्रत्याशी ने कैराना सीट को जीतने का अनोखा फार्मूला दिया है। अपने इस फार्मूला को लेकर प्रत्याशी बेहद कॉन्फिडेंट हैं।

सहारनपुरMay 23, 2018 / 03:19 pm

Rahul Chauhan

कैराना उपचुनाव की सबसे अमीर प्रत्याशी ने बताया, ‘इस तरह चुनाव में भाजपा की ही होगी जीत’

शिवमणी त्यागी@पत्रिका
सहारनपुर। कैराना उपचुनाव की भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह ने कैराना सीट को जीतने का अनोखा फार्मूला दिया है। अपने इस फार्मूला को लेकर मृगांका बेहद कॉन्फिडेंट हैं। मृगांका कहती हैं कि अगर समर्थकों ने उनके फार्मूले के मुताबिक 28 मई को मतदान कर दिया तो फिर उन्हें गठबंधन समर्थकों के वोट की भी जरूरत नहीं होगी और भाजपा इस सीट को बड़े अंतर से जीत लेगी।
यह भी पढ़ें
सीएम योगी बोले, ‘इस महापुरुष की वजह से जाना जाता है वेस्ट यूपी, बेटी को वोट देकर दें श्रद्धांजलि’

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मृगांका सिंह के पास ऐसा कौन सा फार्मूला है, जिसके जरिए उन्हें गठबंधन समर्थकों के वोट मिले बगैर भी अपनी जीत पक्की लगती है? आपके मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर कैराना उपचुनाव की भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह का पक्की जीत वाला फार्मूला क्या है?
यह भी पढ़ें
जानिए, योगी आदित्यनाथ ने क्यों कहा, ‘अखिलेश यादव में इतनी हिम्मत नहीं’

दरअसल, मृगांका सिंह का पक्की जीत वाला फॉर्मूला 100 प्रतिशत मतदान है। मृगांका मानती हैं कि अगर भाजपा समर्थक 100 प्रतिशत मतदान कर दें तो भाजपा की जीत पक्की है और भाजपा अच्छे अंतर से कैराना उपचुनाव में जीत हासिल कर लेगी। फूलपुर और गोरखपुर सीट पर भी यही माना जा रहा है कि भाजपा समर्थकों का मतदान प्रतिशत बेहद कम रहा, जिस कारण भाजपा इन दोनों सीट को ही हार गई।
यह भी पढ़ें
बीजेपी के इस मंत्री ने कह दी ऐसी बात कि सपा में मच गई खलबली

इस बात में कोई दोराय नहीं कि कैराना उपचुनाव में भी मतदान प्रतिशत काफी कुछ तय करेगा। यह कहा जा रहा है कि अगर मतदान प्रतिशत बढ़ता है तो इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है। यही कारण है कि अपनी सभी सभाओं में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह केवल और केवल शत प्रतिशत मतदान कि अपील पर फोकस कर रही हैं। लोगों को प्रेरित कर वह खुले मंच से कह रही हैं कि अगर भाजपा का वोटर शत प्रतिशत मतदान कर दें तो उनका यह काम ही भाजपा को कैराना उपचुनाव में भारी अंतर से जीत दिला देगा।
यह भी पढ़ें : जिस बात पर बसपा ने नहीं खोले अपने पत्ते, उस पर आरएलडी ने कर दिया बड़ा खुलासा

क्या मृगांका सिंह का फार्मूला प्रेक्टिकल है

बता दें कि कैराना उपचुनाव में मतदाताओं से अपील करने के लिए मंगलवार 22 मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अंबेहटा पहुंचे थे और उन्होंने सरकार की अब तक की उपलब्धियां गिनाते हुए आगे की योजनाओं के बारे में बताया और मतदाताओं से भाजपा को वोट देने की अपील की।मुख्यमंत्री के मंच पर संबोधन से पहले भाजपा की कैराना सीट से प्रत्याशी मृगांका सिंह भी बोली।
यह भी पढ़ें : चुनाव से ठीक पहले जयंत चौधरी ने नूरपुर में दिया ये बड़ा बयान, भाजपा में मचा हड़कंप

मृगांका सिंह ने इस दौरान मुख्य रूप से इसी बात पर जोर दिया कि शत प्रतिशत मतदान करा देना अगर भाजपा समर्थकों ने शत प्रतिशत मतदान कर दिया तो कैराना सीट भाजपा की थी और भाजपा की ही रहेगी। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह का यह फॉर्मूला काम कर पाएगा और क्या किसी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हो सकता है? कैराना उपचुनाव को लेकर मैदान में उतरे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों का इस सवाल के जवाब में यही कहना है कि शत प्रतिशत के लिए प्रेरित किया जा रहा है, लेकिन जितना अधिक प्रतिशत मतदान होगा उसका लाभ सीधे भाजपा को मिलेगा और भाजपा इस सीट पर अच्छे परिणामों के साथ जीत हासिल करेगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.