scriptजहरीली शराब प्रकरणः सहारनपुर कलक्ट्रेट में धरने पर बैठी भीम आर्मी, देश की व्यवस्था ठप करने की चेतावनी | poisonous alcohol case bhim army worn saharanpur administration | Patrika News
सहारनपुर

जहरीली शराब प्रकरणः सहारनपुर कलक्ट्रेट में धरने पर बैठी भीम आर्मी, देश की व्यवस्था ठप करने की चेतावनी

जहरीली शराब कांड में मारे गए लाेगाें के परिजनाें काे 25 लाख मुआवजा आैर परिवार वलाें काे सरकारी नाैकरी दिए जाने की मांग कर रही भीम आर्मी

सहारनपुरFeb 11, 2019 / 01:22 pm

shivmani tyagi

saharanpur

bhim army

सहारनपुर। जहरीली शराब कांड के विराेध में भीम आर्मी एकता मिशन के पदाधिकारी यहां सहारनपुर कल्क्ट्रेट परिसर में धरना देकर बैठ गए हैं। इन्हाेंने साफ कह दिया है कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई ताे सहारनपुर ही नहीं पूरे देश की व्यस्था राेक देंगे। भीम आर्मी एकता मिशन के इस कदम काे देखते हुए सहारनपुर कलक्ट्रेट में कई थानाें की फाेर्स तैनात कर दी गई है। भीम आर्मी पदाधिकारियाें की संख्या यहां लगातार बढ़ती जा रही है।
याेगी सरकार के मुर्दाबाद के नारे लगाए

भीम आर्मी के पदाधिकारी यहां भाजपा के सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं आैर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी की जा रही है। फिलहाल इनका यही कहना है कि हम शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं लेकिन मांगे नहीं मानी गई ताे सहारनपुर समेत पूरे देश की व्यवस्था राेक देंगे। बतादें कि सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से 81 लाेगाें की माैत हाे चुकी है।
ये हैं मांगे

धरना दे रहे भीम आर्मी पदाधिकारी मुख्य रूप से मांग कर रहे हैं कि मृतकाें आश्रिताें काे 25-25 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए आैर परिवार वालाें काे सरकारी नाैकरी दिलवाई जाए। इसके अलावा भीम आर्मी के पदाधिकारी जहरीली शराब बनाने वालाें काे फांसी की सजा दिलवाए जाने की मांग भी कर रहे हैं।

Home / Saharanpur / जहरीली शराब प्रकरणः सहारनपुर कलक्ट्रेट में धरने पर बैठी भीम आर्मी, देश की व्यवस्था ठप करने की चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो