scriptRashifal: माह का पहला दिन लाया है विशेष याेग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Rashifal 01 october 2019 tuesday rashifal in hindi | Patrika News
सहारनपुर

Rashifal: माह का पहला दिन लाया है विशेष याेग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Highlights

मंगलवार का दिन मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कु्ंभ व मी राशि वालों के लिए है खास
Today Rashifal In Hindi

सहारनपुरOct 01, 2019 / 08:54 am

shivmani tyagi

Rashifal

शनिवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

01 अक्टूबर 2019 मंगलवार का दिन, माह का पहला दिन सभी राशियों के लिए अच्छे याेग लेकर आया है। मंगलवार आज अश्विन मास है और शुक्ल पक्ष है। आज स्वाति नक्षत्र के बाद विशाखा नक्षत्र बनेगा। मंगलवार (Tuesday) आज सुबह 8:30 बजे तक ‘वैधृति’ योग है। इसके बाद ‘विष्कुंभ’ योग बन रहा है। शाम को 5:30 बजे सूरज छिपने से पहले ‘प्रीति’ योग बनेगा। इस तरह आज एक ही दिन में तीन-तीन योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे ? चंद्रमा आज तुला राशि में है। चंद्रमा के दिन-रात तुला राशि हाेने से सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा यह जानने के लिए आइए जानते हैं सभी राशियों का चंद्र राशिफल। आज का भाग्य बता रहे हैं पंडित रोहित वशिष्ठ व प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी। rashifal in hindi by name
मंगलवार का राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
मंगलवार का दिन मेष राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छे योग लेकर आया है। आज रोजगार के अवसर आपको प्राप्त होंगे। अगर आप पिछले कई दिनों से नौकरी की तलाश कर रहे थे या नया रोजगार तलाश रहे थे तो आज मित्रों के सहयोग से आपके काम बनने वाले हैं। धन लाभ के योग भी आज मेष राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं।

आज का राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
शारदीय नवरात्र (Shardiya Navaratri) के तीसरे दिन वृषभ राशि वालों की राशि में धन लाभ के याेग साफ दिखाई दे रहे हैं। अचानक यात्राएं आपको करनी पड़ेगी। यात्रा करते समय सचेत रहें वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं, जो व्यापारी हैं कारोबारी हैं उनके लिए दिन अच्छा है। लाभ के योग बने हुए हैं। आज किसी से भी विवाद करना आपके लिए उचित नहीं है।

Gemini Horoscope मिथुन राशि | (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
नौकरीपेशा लोगों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहने वाला है लेकिन सीनियर से बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज विवाद आपके लिए नुकसान का कारण बन सकते हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। यात्रा करते समय सावधानी बरतें सचेत रहे वाहन चलाते समय भी आज आपको थोड़ा सा अतिरिक्त सचेत रहना होगा।
कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आपकी राशि में अच्छे योग बने हुए हैं। जिन समस्याओं से आप पिछले दिनों से गुजर रहे थे उनमें कमी आएगी और अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। अगर नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज नया वाहन भी आप खरीद सकते हैं। आज आपकी राशि में वाहन सुख के योग भी बने हुए हैं। सीनियर से बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। अपने कार्यों के प्रति सचेत रहें। आपके कार्यों की समीक्षा की जा सकती है।

राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
चिंताओं में कमी आएगी। आज शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की विशेष कृपा सिंह राशि वालों पर बनी हुई है। खर्च करते समय सचेत रहें। आपकी राशि में आज अतिरिक्त खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा सा सचेत रहें। खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। अधिक भाेजन करना आपके लिए उचित नहीं हैं। दान करना आपके लिए लाभदायी है।
टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi)
कन्या राशि वालों को आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। क्रोध से आज आपको बचना होगा। गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। बातचीत करते समय शब्दों का सही चयन करें। अपने मुख से कोई ऐसी बातें नहीं कहनी हैं जो दूसरों को आघात पहुंचाती हों, जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं या कुछ नया करने की सोच रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी दिन सामान्य रहेगा।

रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi)
जो भी कार्य आप करेंगे उनमें सफलता प्राप्त होगी। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। मानसिक रूप से आप थोड़ा सा चिंतित रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आज मिल रही सूचनाओं पर तुरंत विश्वास करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज अपने ही कुछ लोग आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं या फिर आपको अपने विश्वासपात्रों से ही गलत सूचनाएं भी प्राप्त हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi)
दिन अच्छा है लेकिन धैर्य बेहद आवश्यक है आज जल्दबाजी में किए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह आपको दी जाती है। अगर निवेश करने की सोच रही थी तो 10:00 बजे के बाद का समय अच्छा है। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा। आज अच्छे योग आपकी राशि में बन रहे हैं।
ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi)
धनु राशि वालों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं लेकिन आज आर्थिक रूप से आपको कुछ नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं। इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण कदम उठाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर कर लें। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर आपको प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हाेने से आपको मानसिक रूप से शांति मिलेगी और चिंताएं भी कम होंगी।

भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi)
मकर राशि वालों को आज अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार रहना होगा लापरवाही बिल्कुल भी उचित नहीं है। नौकरी पेशा लोगों को अतिरिक्त सचेत रहने की आवश्यकता है। आज कुछ लोग आपकी चुगली कर सकते हैं आपके, कार्यों में कमी निकालने की कोशिश कर सकते हैं। किसी से भी आज आपको बहस नहीं करनी चाहिए। आज मां चंद्रघंटा का ध्यान कीजिए आपके कष्टों में कमी आएगी और अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi)
आज कुंभ राशि वालों को गुस्से से बचना है। व्यवहार में सरलता रखनी है। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। मधुर वाणी से ही आज आपके कार्य पूर्ण होंगे आप दूसरों का मन जीत लेंगे। आज कुछ ऐसे कार्य को करने पड़ सकते हैं जिनके लिए आप पहले से तैयार नहीं होंगे। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो नई जिम्मेदारियां आपको दी जा सकती हैं। आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार किया जा सकता है।

दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi)
मीन राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौती भरा हो सकता है। कुछ ऐसी सूचनाएं आपको प्राप्त हो सकती हैं जो निराश करने वाली होंगी। आपके आसपास का माहौल भी आपके अनुरूप नहीं होगा। आज आपके सहयोगी आपके कार्यों का विरोध कर सकते हैं। आपके व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको थोड़ा सा अपने व्यवहार में सरलता रखनी होगी माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखना है, उनके आशीर्वाद से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो