scriptAaj ka Rashifal: सोमवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए लाया है लाभ के योग जानें राशिफल | Rashifal 11 November 2019 kark rashi in hindi | Patrika News
सहारनपुर

Aaj ka Rashifal: सोमवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए लाया है लाभ के योग जानें राशिफल

Highlights

कर्क राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है सोमवार का दिन
जानिए क्या कहते हैं साेमवार आज कर्क राशि वालों के भाग्य के सितारे

सहारनपुरNov 11, 2019 / 10:08 am

shivmani tyagi

कर्क राशि : 4 से 10 नवंबर के बीच होंगे सपने पूरे, देखें अपना राशिफल

कर्क राशि : 4 से 10 नवंबर के बीच होंगे सपने पूरे, देखें अपना राशिफल

पंडित राेहित वशिष्ठ के अनुसार 11 November 2019 साेमवार आज चंद्र राशिफल के अनुसार कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज कर्क राशि वालों को मानसिक परेशानियों से राहत मिलेगी। जो लोग नौकरी पेशा है उनके लिए समय अच्छा है। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिल रहा है, लेकिन आज बहस करना कर्क राशि वालों के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। बहस विवाद का कारण बन सकती है। शांत स्वभाव आवश्यक है वाणी में मधुरता बनाकर रखें। नए लोगों से मुलाकात होगी। आज कुछ ऐसे लोगों से आपकी भेंट होगी जो आपकी योजनाओं को सफल बनाने में आपके काम आने वाले हैं। आज वाहन चलाते समय आपको सचेत रहना होगा। सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मौसम का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। आज महादेव को गंगा जल चढ़ाएं। ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Saharanpur / Aaj ka Rashifal: सोमवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए लाया है लाभ के योग जानें राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो