सहारनपुर

आज इन राशि वालों को रहने वाली है व्यर्थ की चिंता, जानिये क्या क हते हैं आपके सितारे

आज इन राशि वालों को रहने वाली है व्यर्थ की चिंता, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

सहारनपुरMay 11, 2018 / 09:36 am

lokesh verma

सहारनपुर. जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे बता रहे हैं ज्योतिषचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी।
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन चिंता वाला रहेगा। धन का व्यय अधिक होने वाला है। आज आपको दांपत्य जीवन में समय देना जरूरी है। जीवन साथी का ध्यान रखें और नेत्र विकार से बचें।
वृष राशि
इस राशि वालों को शुरू किए गए कार्य में आज सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। नई योजना का सूत्रपात कर सकते हैं, लेकिन लंबी यात्रा करने से आपको आज बचना है।

मिथुन राशि
आज दिनभर व्यर्थ की भाग दौड़ में लगे रहेंगे। मानसिक तनाव से बचने की जरूरत है। किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से मिलने के योग भी बन रहे हैं।

कर्क राशि
आज सोचे गए कार्यों में बाधा हो सकती है। शुरु किया गए कार्यों में भी आज हानि की आशंका है। जीवनसाथी से भी आज आपको किसी भी प्रकार के मतभेद से बचना है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज आपने संतान की ओर से चिंता का सामना करना पड़ सकता है। लंबी यात्रा से आज बचना उचित रहेगा दुर्घटना की भी आशंका है। आर्थिक हानि चिंता का कारण बन सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज दांपत्य सुख में व्यवधान दिख रहा है। इसलिए जरुरी है कि आज किसी भी तरह के वाद विवाद से खुद को बचाएं। विशेष रूप से कानूनी मामलों से दूर रहे। आज आपको किसी प्रकार का कोई नया कार्य शुरु नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें भी हानि आशंका है।
तुला राशि
तुला राशि वाले आज मानसिक रुप से चिंतित रहेंगे। कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है लेकिन इसके साथ ही गुप्त रोगों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। यदि आज आप कोई नया काम शुरु करने की सोच रहे हैं तो इस विचार को थोड़े दिन के लिए स्थगित कर दें

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपका मेहनत से कमाया गया धन अनावश्यक कार्यों में खर्च हो सकता है। इसलिए संभलकर ही धन का उपयोग करें। उत्साह कमी दिख रही है। जीवन साथी से भी आज मन-मुटाव हो सकता है।
धनु राशि
निरंतर आसफलताएं आज आपको अवसाद की स्थिति तक ले जाने की कोशिश करेंगे। जो व्यक्ति आपको प्रोत्साहन करें उनसे संबंधों में कमी ना आने दें। आज निर्विकार हो सकते हैं इसलिए अपने नेत्रों को किसी के प्रकार की एलर्जी से बचाना बेहद जरुरी है।
मकर राशि
आज संतान की ओर से अत्यंत प्रसन्नता मिलेगी। पेट के रोगों से बचने की जरूरत है। अगर आज कोई कार्य कर रहे हैं उसको प्रबल इच्छा के साथ करें। निश्चित रूप से सफलता मिलेगई। आज आपको अपने सहयोगियों पर आवश्यकता से अधिक विश्वास करने से बचना है। ऐसा करने से हानि उठानी पर सकती है।
कुंभ राशि
परिवार के प्रसन्नतापूर्वक माहौल में अचानक आशांति का आगमन हो सकता है। आज संभावनाएं बहुत है लेकिन आपके अंदर उत्साह की कमी बनी रहेगी। आज आपके बिगड़ते काम बनने की भी पूरी संभावना है।
मीन राशि
आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है। आज आप गलत बोलने से दूसरों का मन तो दुखाएंगे ही किसी प्रकार के कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं। अपने सहयोगियों का सम्मान करें। इससे आपको यस के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आज आपके अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

Home / Saharanpur / आज इन राशि वालों को रहने वाली है व्यर्थ की चिंता, जानिये क्या क हते हैं आपके सितारे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.