चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ, मेष राशि का राशिफल| Aries Horoscope (Mesh Rashi)
14 अक्टूबर सोमवार का दिन मेष राशि वालों के लिए थोड़ा सा चुनौती भरा रह सकता है। मेष राशि वालों को भावनात्मक होने से बचना है। आज कोई भी ऐसा कार्य आपको नहीं करना चाहिए जिसको लेकर आपके मन में किसी भी प्रकार का कोई संशय हो। अच्छी बात यह है कि आज सहकर्मियों का सहयोग मेष राशि वालों को मिल रहा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। आज अतिरिक्त परिश्रम मेष राशि वालों को करना होगा। सामान्य कार्यों के लिए भी सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसे में परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। मेष राशि वालों को यह जान लेना चाहिए कि उनकी राशि में कर्म प्रधान है। भाग्य का साथ भी आज मेष राशि वालों को प्राप्त हो रहा है लेकिन वाहन चलाते समय सचेत रहना होगा। सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतें।
का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा, मिथुन राशि का राशिफल| Gemini Horoscope (Mithun Rashi) मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज सीनियर का सहयोग मिथुन राशि वालों को प्राप्त हो रहा है। जो नौकरी पेशा लोग हैं उनके लिए अच्छा समय है लेकिन किसी भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। आज मेहनत का फल प्राप्त होगा। जितनी भी मेहनत आज करेंगे उसके मुताबिक आपको फल भी प्राप्त होंगे। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति मिथुन राशि वालों को थोड़ा सा सचेत रहना होगा। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। यात्रा करते समय भी मिथुन राशि वालों को सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज अपने कीमती सामान के प्रति थोड़ा सावधानी बरतें। यात्रा के दौरान सामान्य होने की आशंका बनी हुई है। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है। अच्छे योग उनकी राशि में बने हुए हैं। आज किसी काे भी पैसा उधार देने से बचें। अगर निवेश करने की साेच रहे हैं ताे एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही निवेश करें।
सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे सप्ताह का पहला दिन अच्छे योग लेकर आया है। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए समय अच्छा है। आज कुछ कर दिखाने का समय है। अपने हुनर का प्रदर्शन कीजिए। नए लोग आपसे प्रभावित होंगे। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। आज आप अपने व्यापार और कारोबार में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और दोपहर बाद संतान की ओर से अच्छे समाचार सिंह राशि वालों को प्राप्त होंगे। आज सिंह राशि वालों की राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए समय की बर्बादी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। अपने कार्य के प्रति सजग रहें सचेत रहें।
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन यानी सोमवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। व्यापारियाें और काराेबिरयाें के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए अचानक यात्रा के योग बने हुए हैं। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको प्राप्त हो रहा है। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बच्चों से बातें कीजिए, उनके मन में क्या चल रहा है यह जानने की कोशिश कीजिए। ऐसा करके आप उनके लिए अच्छी योजनाएं बना सकेंगे। अगर अभी तक आपकी शादी नहीं हुई तो आज का दिन मांगलिक योग लेकर भी आ रहा है।
साेमवार का राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे 14 अक्टूबर 2019 यानी सोमवार का दिन सामान्य से बेहतर बीतने वाला है। आज सकारात्मक सोच के साथ कदम आगे बढ़ाएं, आपको सफलता प्राप्त होगी। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं। रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन धनु राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आया है। आज मित्रों के सहयोग से आपकी योजनाएं सफल होंगी और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। अगर आपका कोई मुकदमा विचाराधीन है तो वह भी आज आपके पक्ष में जाएगा। आज विरोधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन उन्हें शांत करने के लिए आज आपको लाल रंग का फल मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान को भेंट करना चाहिए। ऐसा करने से विरोधी शांत होंगे। आज प्रेम का योग भी आपकी राशि में बना हुआ है। इसलिए आज आप प्रिय को अपने मन की बात कह सकते हैं अपनी मन की बातें साझा कर सकते हैं सफलता मिलेगी।
मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी मकर राशि वालों के लिए दिन चुनौती भरा हाे सकता है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन दोपहर के समय अचानक कुछ समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। आपको एक ही समय में एक से अधिक कार्य करने पड़ सकते हैं। कुछ अपने ही लोग समय पर धोखा दे सकते हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। शाम का समय आपके लिए अच्छा है। अच्छे योग बन रहे हैं। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें देरी से सही लेकिन सफलता प्राप्त होगी। आज आपकी राशि में खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसके साथ ही साथ धन लाभ के योग भी दिखाई दे रहे हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा, कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। साेमवार आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है और आलस भी कुंडली मारे बैठा हुआ है। इसलिए आज आलस आपको घेरने की कोशिश कर सकता है। ध्यान रखिएगा आज आलस से आपको बचना चाहिए। आज जो भी कार्य करेंगे, उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आपकी राशि में पूर्णता के याेग बने हुए हैं। रूके हुए कार्यों को भी आज पूर्ण करने का समय है। साेमवार आज नया कार्य शुरू करने से अच्छा है कि पुराने रुके हुए कार्यों को पूर्ण किया जाए। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो दोपहर 12:00 बजे के बाद का समय अच्छा रहेगा। लंबी अवधि के लिए किया गया निवेश फायदेमंद होने वाला है।
मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची, मीन राशि वालों के लिए 14 अक्टूबर 2019 का दिन सामान्य से थोड़ा सा काम बेहतर है। आज मीन राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। खाने पीने की वस्तुओं में भी उन्हें सावधानी बरतनी होगी। आज आपके आसपास का माहौल भी मीन राशि वालों के अनुरूप नहीं हैं। राह चलते कुछ लोग आपसे उलझने की कोशिश कर सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से आपको बचना है। गुस्से और मन को आज काबू में रखना बेहद आवश्यक है। सुबह से ही मन चंचल बना रहेगा। ऐसे में आपको अच्छा साहित्य पढ़ना चाहिए। अच्छा संगीत सुनना चाहिए या फिर भगवान श्री कृष्ण का ध्यान करना चाहिए। अच्छी बात है कि आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत है। आपकी पिछले कुछ दिनों से जो परेशानियां चल रही थी उनमें कमी आएगी और धन लाभ होगा।