scriptRashifal: गुरुवार आज मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है चंद्रमा, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव | Rashifal 2 april 2020 thursday rashifal in hindi Today Horoscope | Patrika News
सहारनपुर

Rashifal: गुरुवार आज मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है चंद्रमा, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Highlights

गुरुवार आज एक शुभ और एक अशुभ याेग बन रहा है
दाेपहर बाद का समय पांच राशियों के लिए उत्तम है
आईए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल

 

सहारनपुरApr 02, 2020 / 06:39 am

shivmani tyagi

Rashifal

Rashifal: गुरुवार आज मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है चंद्रमा, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Rashifal 2 अप्रैल 2020 गुरुवार आज अतिगंड योग बन रहा है और शाम 3:00 बजे के बाद सुकर्मा योग बनेगा। चंद्रमा आज मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। कोरोना संकट के इस समय में क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे आइए जानते हैं आज का राशिफल
आज का राशिफल मेष ( Mesh Rashi ) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ Aries Horoscope Rashifal मेष राशिफल कहता है कि आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जो जातक नौकरी पेशा हैं उनके लिए अच्छा समय है। सीनियर का सहयोग मिल रहा है। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। धन लाभ के योग भी दिखाई दे रहे हैं। वाहन चलाते समय सचेत रहें। स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी रखें।

वृष राशिफल ( Vrishabha Rashi ) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वी rashifal In Hindi वृष राशिफल कहता है कि आज अपने पुराने शौंक आप दोहरा सकते हैं। आपको समय मिलेगा खाली समय में परिवार को समय दीजिए। मित्रों के साथ बिताया गया समय भी अच्छा रहने वाला है। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात की योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।

आज का राशिफल मिथुन ( Mithun Rashi ) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा Today Rashifal In Hindi hindi rashifal news hindi gemini horoscope मिथुन राशिफल कहता है कि मन को काबू रखना आवश्यक है। अमन आज आपका चंचल बना रहेगा। आत्मविश्वास से खुद को भरा हुआ महसूस करेंगे लेकिन आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आपको नहीं करना चाहिए। मित्रों से बहस करने से बचें। जीवनसाथी से सहयोग मिल रहा है लेकिन पारिवारिक सदस्यों से बहस करना उचित नहीं रहेगा।
राशिफल कर्क राशि ( Kark Rashi ) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो #Rashifal in Hind Cancer Horoscope कर्क राशिफल कहता है कि आज कर्क राशि वालों को मिल रही सूचनाओं पर तुरंत विश्वास नहीं करना चाहिए। आज झूठी सूचनाएं भी आपको प्राप्त हो सकती हैं। अच्छी बात है कि माता-पिता के आशीर्वाद से धन लाभ होंगे। अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
सिंह राशिफल ( Singh Rashi ) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Rashifal by name leo horoscope mesh rashifal सिंह राशिफल कहता है कि आज सिंह राशि वालों को ज्यादा घूमना फिरना नहीं हैं। आज मन को शांत रखना आवश्यक है। मन पर काबू कीजिए। अगर आप मन को काबू नहीं करेंगे तो इससे रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है। आज किसी से भी आपको बहस भी नहीं करनी चाहिए। जिन लोगों को पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें याद दिलाएं। आज उधार पैसा वापस लौटने के योग बने हुए हैं।
आज का राशिफल कन्या राशि टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो Vigro Horoscope ( Kanya Rashi ) new year rashifal in hindi कन्या राशिफल कहता है कि आज कन्या राशि वालों को अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। दोपहर बाद का समय आपके लिए उत्तम है। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए भी अच्छा समय है। जीवनसाथी का सहयोग मिल रहा है। आज प्रिया से अपने मन की बात कह सकते हैं लेकिन ध्यान रखिएगा छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना उचित नहीं है।
आज का राशिफल तुला ( Tula Rashi ) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते rashifal today libra horoscope तुला राशिफल कहता है कि आज तुला राशि वालों का भाग्य अच्छा है। भाग्य का साथ मिल रहा है। परिवारजनों के साथ समय बीतेगा। अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज बिजली के उपकरणों से थोड़ा सा सचेत रहें। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें।
राशिफल वृश्चिक राशि ( Vrishchik Rashi ) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू Daily Rashifal Scorpio Horoscope आज का वृश्चिक राशिफल कहता है कि संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आज आपको उपहार में कुछ ऐसी वस्तुएं मिल सकती हैं जिनके मिलने से आप प्रसन्न हो जाएंगे लेकिन धर्य बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई भी कार्य करना उचित नहीं है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए जो भी कार्य आप करेंगे फल प्राप्त होगा।
आज का राशिफल धनु राशि ( dhanu rashi ) यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशिफल कहता है कि गुरुवार का दिन धनु राशि वालों के लिए थोड़ा सा चुनौती भरा रह सकता है। जो जातक व्यापारी हैं कारोबारी हैं उनके लिए थाेड़ा सा कठिन समय है। इसलिए पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतनी आवश्यक है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।
राशिफल मकर राशि ( Makar Rashi ) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी leo horoscope मकर राशिफल कहता है कि आज मकर राशि वालों को पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी है। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। मधुर वाणी से ही आज आप दूसरों का दिल जीत लेंगे। कुछ घटनाओं को अनदेखा करना आवश्यक है। हर क्रिया पर प्रतिक्रिया देने से बात बिगड़ सकती है
कुंभ ( Kumbh Rashi ) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aries Horoscope कुंभ राशिफल कहता है कि कौन कुंभ राशि वालों का आज मन चंचल बना रहेगा। बेवजह के विवाद में कुंभ राशि वाले उलझ सकते हैं। इसलिए ध्यान रखें आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। बहस करने से भी आज आपको बचना है। सामान्य से अधिक मेहनत आज आपको करनी पड़ेगी लेकिन अच्छी बात यह है कि की गई मेहनत का फल आपको भविष्य में जरूर प्राप्त होगा।

मीन राशि ( Meen Rashi ) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची Sagittarius horoscope Pisces Horoscope मीन राशिफल कहता है कि मीन राशि वालों को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है लेकिन संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। दोपहर बाद आज आपको अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। धन लाभ के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं।

Home / Saharanpur / Rashifal: गुरुवार आज मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है चंद्रमा, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो