scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 20 जनवरी का राशिफल | Rashifal 20 January 2019 in hindi daily rashifal today horoscope | Patrika News
सहारनपुर

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 20 जनवरी का राशिफल

rashifal 20 january 2019 Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh or Meen Rashi

सहारनपुरJan 20, 2019 / 10:21 am

shivmani tyagi

saharanpur

rashifal 12 march 2019

Aaj ka aRashifal 20 january sunday, जानिए क्या कहते हैं रविवार आज आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। 20 जनवरी का सभी राशि मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन का 20 जनवरी का संपूर्ण राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ

आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal l mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए रविवार आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। परिवार में आज धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के योग बन रहे हैं। आज आपको भी धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का स्मरण कीजिए। भगवान श्री राम का स्मरण करने से आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हाेंगे, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके आसपास का माहौल पर बेहतर होगा। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है, छुट्टी का दिन होने के बावजूद आज कार्यों की अधिकता रहेगी और आज दिन भरआप घरेलू कार्यों में उलझे रहेंगे। आज किसी से भी घृणा आपको नहीं करनी चाहिए। आज वाणी में मधुरता बनाकर रखें रिश्तो में मजबूती आएगी
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi वृषभ राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज आत्मविश्वास से वृषभ राशि वाले भरे रहेंगे जो भी कार्य आज आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है लेकिन कुछ परेशानियां आज दोपहर बाद आपके सामने आकर खड़ी हो सकती हैं। उनका सामना कीजिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, जो समस्याएं आ रही हैं वह समाधान अपने साथ लेकर आएंगी। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पड़ सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहिए। आज घर से बाहर खाने पीने की वस्तुआें में भी सावधानी बरतनी चाहिए। आज काले कुत्ते को अपने हाथों से दूध देना आपके लिए शुभ है। कोशिश करें कि आज आपके हाथों से आपके सामने ही कुत्ता दूध पी ले। अगर कुत्ता आपके हाथों से दूध पी लेता है तो आप की कठिनाइयां आज कम हो जाएंगी। आज का दिन आपका बेहतर जाएगा

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सुबह की शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन दोपहर बाद कुछ तनाव आपको घेरने की कोशिश कर सकते हैं। आपके आसपास ऐसी घटनाएं आज घट सकती हैं जिनसे आप गुस्सा हो सकते हैं। आपको अचानक गुस्सा आ सकता है लेकिन अगले ही पल आप शांत हो जाएंगे। आज इस तरह का स्वभाव आप का रहने वाला है। पल भर में आप को गुस्सा आ जाएगा तो दूसरे पल भी आप शांत भी हो जाएंगे। कभी खुशी कभी गम जैसे हालात आज दिन भर रहेंगे। ऐसे में आपको बहुत ज्यादा दुखी और बहुत ज्यादा खुश भी नहीं होना है। अपने व्यवहार पर कंट्रोल रखें। आज मित्र का सहयोग आपको मिलने वाला है अगर अभी तक आप बेरोजगार हैं तो आज रोजगार के अवसर खुलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी मिलने के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। आज किसी से भी आपको विवाद नहीं करना चाहिए। आज भावना भी आपको नहीं रखनी चाहिए जो सूचनाएं आज आपको मिल रही हैं उनको पुष्ट करना जरूरी है किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए अच्छा नहीं है

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर रहने वाला है। आज आप खुद को कमजोर महसूस कर सकते हैं। आत्मविश्वास की कमी आज आप अपने अंदर महसूस कर सकते हैं। इससे आपके स्वभाव में आज गुस्सा चिड़चिड़ापन जन्म ले सकता है। अचानक गुस्सा आपको आ सकता है। लेकिन ऐसे में आपको गुस्से से बचना बेहद जरूरी है। गुस्से से बचने के लिए आपको अच्छा संगीत सुन सकते हैं और भगवान कृष्ण का स्मरण कर सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में रूचि आज पैदा करें जो आपके पुराने शौंक हैं उन्हें आज आप दोहरा सकते हैं। छुट्टी का दिन है बच्चों के साथ समय बिताएं। बच्चों से बातें करें उनका मन टटाेलने की काेशिश करें। बच्चे क्या सोच रहे हैं यह जानने की काेशिश करें। आज छुट्टी का दिन होने के बावजूद भी कार्याें की अधिकता आपकी राशि दिखाई देती है। सामान्य से अधिक कार्य आज आपको करने पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। मन लगाकर कार्य कीजिए। आज परिवार को समय दें बच्चों से बातें करें। जीवनसाथी से मन की बातें करने का समय है इसे रिश्तो में मजबूती आएगी

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
आज सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज मन आपका चंचल बना रहेगा। एक जगह आप का मन आज ठहरने वाला नहीं है। मन को शांत करने के लिए देवों के देव महादेव का ध्यान कीजिए। महादेव आज आपके सभी कार्य पूर्ण कर देंगे। महादेव के मंदिर में जाकर आज गंगाजल से शिवलिंग को स्नान कराएं। आज शब्दों का चयन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बातचीत करते समय शब्दों का सही चयन करें। अपने मुख से कोई ऐसी बात आज आपको नहीं निकालनी चाहिए जो दूसरों को आघाट पहुंचाती हो। आज अचानक खर्च आपकी राशि में दिखाई देते हैं। इसलिए खर्च करते समय भी आपको और थोड़ा सावधानी बरतनी चाहिए। स्वास्थ्य के प्रति भी आज आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। आपके आसपास का माहौल असहज हो सकता है। आज आपको सावधान रहने की सलाह भी दी जाती है।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य बीतने वाला है। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन दोपहर को कुछ ऐसी घटनाएं आपके आसपास घट सकती हैं जो आपके मन में जल्दबाजी को जन्म दे सकती हैं, लेकिन आज ध्यान रखिए आज भगवान गणेश आपको धैर्य रखने की सलाह देते हैं। आपको धैर्य रखना चाहिए ध्यान रखें, आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि आज नौकरी में प्रमाेशन के याेग आपकी राशि में दिखाई दे रही है। सीनियर का सहयोग आपको मिलने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं तो आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज कारोबार में विस्तार करने का समय है, उत्तम दिन है। आज किसी से भी घृणा आपको नहीं करनी चाहिए। गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आज आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चिड़चिड़ेपन वाला रह सकता है। आज गुस्सा आकर बिहार में रहेगा लेकिन गुस्से की अधिकता से आपको बचना चाहिए। अधिक गुस्सा आप के लिए उचित नहीं है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत आज आपको रहना है। अच्छी बात यह है कि आज धन लाभ के योग की राशि में दिखाई देते हैं। आज धन लाभ होने वाला है। अचानक धन लाभ आज आपको हो सकता है। अगर आप कारोबारी हैं तो आज कारोबार में वृद्धि करने के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। आज वृद्धि करने के लिए उत्तम दिन है। आज कारोबार में वृद्धि कर सकते हैं। कारोबार को बढ़ा सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज अध्ययन का दिन है। आज पढ़ा हुआ आपके काम आने वाला है। आज किया गया अध्ययन भविष्य में आप के काम आने वाला है। आज तुलसी जी को अपने हाथों से जल देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से शत्रुओं के हौसले पस्त होंगे और आपके रूके हुए कार्यों में गति आएगी।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छा है। आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। आज भाग्य आपके साथ है। आज आप आत्मविश्वास से दिनभर भरे रहेंगे। आपका पारिवारिक माहौल आपका बेहतर रहने वाला है। जीवन साथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है। आज परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से आपको धन लाभ होने के योग दिखाई देते हैं। आज अचल संपत्ति से भी धनलाभ आपको हो सकता है। धन लाभ के साथ साथ खर्च की आशंका भी आपकी राशि में आज दिखाई देती है लेकिन आपको खर्च करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। अधिक खर्च करना उचित नहीं है। आज परिवार को समय दीजिए। बच्चों के साथ खेलने आप जा सकते हैं। बच्चों से मन की बातें कर सकते हैं। मन काे टटाेलने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसा करने से आप अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे और परिवार के लिए नई योजनाएं बना सकेंगे। बच्चों के भविष्य के लिए निर्णय करने में आपकाे सहायता मिलेगी। निवेश करना उचित नहीं है अगर आप निवेश करना चाहते हैं ताे अच्छी तरह से समझना जरूरी है।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन रविवार का दिन कम बेहतर है। मानसिक रूप से आज आपको शांति मिलेगी। आज आप खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है लेकिन आलस कुंडली मारकर बैठा है। आज आलस आपको सुबह से ही घेरने की कोशिश करेगा इसलिए आलस से आज आपको बचना चाहिए। अगर आप आलस में फंस जाते हैं तो आज सीनियर से आपको सुननी पड़ सकती है। मतभेद हो सकते हैं। कुछ परेशानियां दोपहर तक आपके सामने खड़ी हो सकती हैं। इसलिए आलस से बचे। अपने कार्यों को समय पर पूरा कीजिए। आज अपने कार्यों को किसी अन्य व्यक्ति के सहारे छोड़ना अच्छा नहीं है। आज आपकी राशि में कार्य क्षेत्र के विस्तार की योग दिखाई देते हैं। अगर आप नौकरीपेशा हैं। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। आप सभी परिस्थितियों से निपटने का साहस रखते हैं रखते हैं और यही कारण है कि जिम्मेदारियां आपको दी जाती हैं। आज धरती मां को प्रणाम कीजिए ऐसा करने से आपमें आत्मबल बढ़ेगा और आप कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर कार्य कर सकेंगे।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन आज का सामान्य से कम बेहतर रहने वाला है। आज मकर राशि वालों का मन चंचल बना रहेगा। एक जगह मन आपका नहीं रुकेगा। आज अलग-अलग योजनाएं आपके मन में आती रहेंगी लेकिन ध्यान रहे आज कोई भी नया कार्य शुरू करना आपके लिए उचित नहीं है। आज आपको पुराने रुके हुए कार्यों में गति लानी चाहिए पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा करना चाहिए। मन को शांत करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं। आज प्रभु श्री कृष्ण का ध्यान आपको करना चाहिए। इससे आपका मन शांत होगा आज जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम का असर जीवन साथी के स्वास्थ्य पर आज पड़ सकता है। आज अपनी भावनाओं को वश में रखिए। ज्यादा भावनात्मक होना आपके लिए उचित नहीं है। आज जो भी निर्णय आपको करने हैं बुद्धि और विवेक के साथ कीजिए। जल्दबाजी में कोई भी कार्य करने से बचे कोई भी नया कदम उठाने में जल्दबाजी नहीं करनी है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया हुआ है तो उन्हें याद दिलाएं आज उधार दिया पैसा वापस लौटने की राशि में दिखाई देते हैं।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन आज आपकी राशि में ट्रांसफर के योग दिखाई देते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आप का ट्रांसफर किया जा सकता है। आपके कार्य क्षेत्र के स्थान में परिवर्तन किया जा सकता है, कार्यक्षेत्र बदला जा सकता है कुछ नई जिम्मेदारियां आपकाे दी जा सकती हैं। अच्छी बात यह है कि आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है और धन लाभ के योग भी आज आपकी राशि में साफ दिखाई दे रहे हैं लेकिन आज आपको बातचीत करते समय शब्दों के चयन का सावधानीपूर्वक ध्यान रखना चाहिए। कोई भी ऐसे शब्द आवेश में आकर या जल्दबाजी में आपको नहीं बोलने हैं जो दूसरों को आघात पहुंचाते हों। किसी की चुगली करते हो या किसी की बुराई करते हैं आज किसी से भी घटना आपको नहीं करनी है। आज भाग्य आपके साथ है जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी, लेकिन ध्यान रहे आज खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। आज भोजन की अधिकता पेट के विकार का कारण बन सकती है। आज वाहन चलाते समय भी थोड़ा सावधान देने की आवश्यकता है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा रहने वाला है। आज पारिवारिक जिम्मेदारी आपकी बढ़ेंगी। स्वभाव में कुछ गुस्सा अचानक आ सकता है, लेकिन गुस्से की अधिकता से आपको बचना चाहिए। आज वाणी में मधुरता और स्वभाव में सरलता बना कर रखिए। आज सभी कार्य आपके मधुरता से पूर्ण होने वाले हैं। आज किसी अन्य व्यक्ति के विवाद में आपको नहीं पड़ना चाहिए। जब तक आपसे कोई ना कहे आपकाे अपनी सलाह नहीं देनी है। अच्छी बात यह है कि आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आज आपको मिलेगा। आज कुछ नए लोगों से आपकी पहचान होगी और आपके सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो