scriptगुरुवार आज बुध बदल रहा है अपना स्थान, जानिए अलग-अलग राशियाें पर क्या पड़ेगा प्रभाव | Rashifal 20 June 2019 Daily Rashifal Today Horoscope in hindi | Patrika News
सहारनपुर

गुरुवार आज बुध बदल रहा है अपना स्थान, जानिए अलग-अलग राशियाें पर क्या पड़ेगा प्रभाव

– 20 जून 2019 का मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ और मीन राशि का राशिफल
– Mesh Vrishabha Mithun Kark Singh Kanya Tula Vrishchik Dhanu Makar Kumbh meen Rashi

सहारनपुरJun 20, 2019 / 09:18 am

shivmani tyagi

Rashifal

Rashifal

20 जून 2019 गुरुवार आज दाे याेग बन रहे हैं। पहला योग ”वैधृति” योग है और दूसरा योग ”विष्कुंभ” योग है। आज चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। बुध अपनी स्थिति में परिवर्तन कर रहा है। आज ”श्रवण” नक्षत्र है और ”घनिष्ठा” नक्षत्र भी आज दोपहर बाद रहेगा। गृहाें की स्थिति और बन रहे योग किस तरह से आपको प्रभावित करेंगे। यह समझने के लिए आईए जानते हैं आज का सभी राशियाें का राशिफल। मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ और मीन राशि का चंद्र राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ।
Rashifal
आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, अ
परिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है आज मेष राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। बुद्ध अपनी स्थिति में परिवर्तन कर रहा है जिसका सीधा असर मेष राशि वालों के भाग्य पर पड़ेगा नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आमदनी के स्रोत बनेंगे अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है।
राशिफल
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृषभ राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
आज किया गया दान आपके भाग्य को उज्जवल करने वाला है ब्राह्मण को पानी दान करना शुभ रहेगा जीवन साथी से भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है अगर प्रिय से प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है आपको सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बने हुए हैं आज की गई यात्रा लाभ के पद पर रहेगी अच्छे लाभ प्राप्त होंगे कुछ नया करने का समय है अगर आप पिछले लंबे समय से एक ही तरह का कार्य कर रहे हैं तो आज अपने मन की सुनिए आज रचनात्मक आप कर सकते हैं मित्रों का भी भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है।
हिन्दी राशिफल
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
बुध ग्रह स्थिति में जो परिवर्तन हो रहे हैं उनका असर मिथुन राशि वालों पर भी पड़ेगा इससे धन लाभ के योग बनेंगे और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा अच्छे योग बने हुए हैं अगर पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे या अपने व्यापार में कारोबार में विस्तार करने की सोच रहे थे तो समय उत्तम है कदम आगे बढ़ा जा सकता है जीवनसाथी से सहयोग अपेक्षित है आज किसी ऐसे मित्र से आपकी मुलाकात होगी जो आपके भविष्य की योजनाओं को सफल बनाने में सहयोगी साबित होगा किसी की भी चुगली करना आपके लिए उचित नहीं है सीनियर से बनाकर रखें आज सहकर्मी आप का विरोध कर सकते हैं।
हिंदी राशिफल
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन बेहतर है अगर परीक्षा के परिणाम आने हैं तो आज आपके हित में आने वाले हैं। अगर किसी नई परीक्षा की तैयारी शुरू करना चाहते हैं तो उत्तम समय है संतान के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी आपकी आर्थिक चिंताएं कम होंगी और धन लाभ होगा। आजाद की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बने हुए हैं ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा जहां नए लोगों से मुलाकात होगी और लोग आपके हुनर को पहचानेंगे।
राशिफल
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों की राशि में आज पूर्णता का योग बना हुआ है। अगर आप के कुछ कार्य रुके हुए हैं जिनमें पिछले काफी दिनों से प्रगति नहीं हो रही थी तो आज उन पर मेहनत की जा सकती है। आज पूर्णता का योग रुके हुए कार्यों में गति लाएगा उन कार्यों को पूरा करने में मददगार साबित होगा ध्यान रखिएगा आज अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना है जब आप घर से बाहर हाें तो खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें आज भोजन की अधिकता पेट के विकार का कारण बन सकती है बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है देवों के देव महादेव का ध्यान कीजिए महादेव आपके सभी कष्टों को हर लेंगे।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए 20 जून 2019 का समय अच्छे योग लेकर आया है। आज से आपकी आर्थिक समस्याएं खत्म होने लगेंगी। पिछले दिनों से जिन चिंताओं से आप घिरे हुए हैं उनमें भी कमी आएगी। आज से अच्छा समय शुरू होने जा रहा है। सत्ता और शासन का सहयोग भी आज कन्या राशि वालों को मिलेगा धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए श्री राम आपके रुके हुए कार्यों में गति लाएंगे।
Rashifal
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
प्रिय से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आज संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। महिला मित्र से आर्थिक लाभ होने के योग आपकी राशि में है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी आज कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत है लेकिन किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज दिया गया उधार पैसा लंबे समय तक वापस लौटने के योग आपकी राशि में नहीं हैं। जिन लोगों को अपने पहले से पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाएं उधार दिया हुआ पैसा वापस लौटने के योग बन रहे हैं अचानक यात्राओं पर आपको जाना पड़ सकता है आज की गई यात्राएं भी लाभ के पद पर हैं।
Rashifal
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
बुध परिवर्तन का असर वृश्चिक राशि के जातकों को भी प्रभावित करने वाला है। आपके आसपास का माहौल बेहतर होगा सहकर्मियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा व्यापारिक मामलों में थोड़ा सा संभल कर निर्णय करने होंगे। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय लंबे समय तक लाभ देने वाले नहीं हैं। कोई भी बड़ा निर्णय करने से पहले पिता या जीवनसाथी से सलाह कर सकते हैं आज दोनों से ही आपको अच्छी सलाह मिलेगी अगर आप कुछ रचनात्मक करना चाहते हैं कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है आज अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने का समय है जो कार्य आप कर रहे हैं उनसे अपने सीनियर को भी अवगत कराएं जितनी मेहनत आप कर रहे हैं उसके अनुरूप फल प्राप्त नहीं हो रहे हैं इसलिए आपको अपने कार्यों का प्रदर्शन भी करना होगा।
चंद्र राशिफल
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज आपको वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी। पत्नी से विवाद होने की आशंका भी आपकी राशि में आज दिखाई दे रही है। इसलिए बहस करने से बचना है। सार्वजनिक स्थलों पर जवाब मित्रों या सहयोगियों के बीच बैठे हो तो बिना मांगे सलाह देना उचित नहीं है। आज कम बोलना ही आपके लिए सही रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से आपको बचना चाहिए। आज लालच में पड़ना बिल्कुल भी उचित नहीं है। नुकसान उठाने पड़ सकते हैं वाहन चलाते समय भी सचेत रहना होगा।
makar rashi
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar r Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
20 जून 2019 बृहस्पतिवार का दिन मकर राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आया है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है लेकिन आलस आपको घेरने की कोशिश कर सकता है। इसलिए आज आलस को त्याग दें और अपने कार्यों की ओर बढ़ें। आज प्रिय से मुलाकात होने के योग बने हुए हैं। रिश्तो में मजबूती आएगी लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियाें का निर्वहन करने का समय है। आपको खुद का आकलन करना चाहिए अपने कार्यों का आकलन भी आज आपको करना चाहिए ऐसा करने से आप भविष्य के लिए अच्छी योजनाएं तैयार कर सकेंगे।
हिंदी राशिफल
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा। संतान के प्रति चिंताएं आज आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं। ध्यान रखिएगा आज व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। अच्छी बात यह है कि आज सीनियर का सहयोग आपको मिलने वाला है और प्रमोशन के योग भी आज कुंभ राशि वालों की राशि में बने हुए हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत है धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन खर्च की आशंकाएं भी साथ साथ लगी हुई है इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतें उन वस्तुओं को खरीदने से बचे हैं जिनकी अभी आपको बहुत अधिक आवश्यकता नहीं है।
Today rashifal
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत है। पिछले कुछ दिनों से जो आर्थिक परेशानियां चल रही थी आज उनमें कमी आएगी और आपके हालात बेहतर होंगे। आज किसी पर भी आप उन पर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं उनके लिए आज साझे का बिजनेस अच्छे लाभ देने वाला है, लेकिन आपको साझीदार से थोड़ा सा सचेत रहना होगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं।

Home / Saharanpur / गुरुवार आज बुध बदल रहा है अपना स्थान, जानिए अलग-अलग राशियाें पर क्या पड़ेगा प्रभाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो