scriptमेष राशि वाले शनिवार काे भूलकर भी ना करें यह काम, जानें आज का राशिफल | Rashifal 21 septrmber 2019 daily horoscope | Patrika News
सहारनपुर

मेष राशि वाले शनिवार काे भूलकर भी ना करें यह काम, जानें आज का राशिफल

Highlights

जानिए शनिवार आज क्या कहते हैं भाग्य के सितारे
यह भी जानिए आज राशि में बन रहे हैं काैन से याेग

सहारनपुरSep 20, 2019 / 11:44 pm

shivmani tyagi

mesh rashi ka weekly rashifa

मेष राशि का राशिफल, 2 से 18 अगस्त तक होने वाली महादेव की विशेष कृपा

21 सितंबर 2019 शनिवार का दिन मेष राशि वालाें के लिए लाया है खास याेग जानिए आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है, लेकिन कुछ परेशानियां दोपहर के समय मेष राशि वालों को उठानी पड़ सकती हैं। आज भाइयों और बहनों का सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है लेकिन मित्रों के साथ बहस करना उचित नहीं रहेगा। मित्र हमेशा आपका भला सोच रहे हैं। कुछ गलत सूचनाएं आपके बीच में कन्फ्यूजन बना सकती हैं। आज कन्फ्यूजन दूर करने का समय है। बात कीजिए बात करने से बात बनने वाली है और रिश्तो में जो दूरियां आई हैं उन्हें भी कम किया जा सकता है। आज बच्चों से बातें कीजिए बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं ऐसा करने से आप उनके मन की बातों को समझ सकेंगे। इससे आप उनके भविष्य के लिए बेहतर योजनाएं बना पाएंगे। आज किसी से भी आपको पैसा उधार नहीं लेना चाहिए। आज लिया हुआ पैसा उधार आप लंबे समय तक वापस नहीं लौटा पाएंगे। इससे आपके सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो सकती है। नए लोगों से मिलने के अवसर आपको प्राप्त होंगे। धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं लेकिन खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतनी है। उन वस्तुओं को खरीदने से परहेज करना है जिनकी अभी आपको बहुत अधिक आवश्यकता नहीं है।

Home / Saharanpur / मेष राशि वाले शनिवार काे भूलकर भी ना करें यह काम, जानें आज का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो