scriptराशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे | Rashifal 22 september 2019 kumbha rashi | Patrika News
सहारनपुर

राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

Highlights

रविवार का दिन चुनाैती भरा है
कुछ सावधानियां बरतनी हाेंगी

सहारनपुरSep 21, 2019 / 11:52 pm

shivmani tyagi

कुंभ राशि : 9 से 15 सितंबर तक खुलने वाली है किस्मत, बनने लगेंगे रूके कार्य, देखें अपना राशिफल

कुंभ राशि : 9 से 15 सितंबर तक खुलने वाली है किस्मत, बनने लगेंगे रूके कार्य, देखें अपना राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन आज कुंभ राशि वालों को वाहन चलाते समय थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। Kumbha Rashi वालों काे सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतनी हाेगी। आज बिजली के उपकरणों से भी आपको थोड़ा सा सचेत रहना होगा। कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं ताे सुबह 10:00 बजे के बाद का समय अच्छा है। आज रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। अगर कुछ कंफ्यूजन चल रहे हैं तो आज आपको बात आगे बढ़ानी चाहिए बात करने से सारे मामले निपटने वाले हैं। रविवार आज कुंभ राशि वालों का कानूनी पक्ष कमजोर है। किसी से भी विवाद करने से बचें। वाहन चलाते समय भी थोड़ा सा सचेत रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। अपने करीबी लोग भी छल करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में तर्क करें और मिल रही सूचनाओं को पुष्ट करें। किसी भी सूचना पर तुरंत रिएक्शन करना आपके लिए उचित नहीं है।

Home / Saharanpur / राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो