scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 23 मार्च का राशिफल | Rashifal 23 march 2019 Daily Rashifal Aaj ka Rashifal 23 march | Patrika News
सहारनपुर

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 23 मार्च का राशिफल

23 मार्च 2019 शनिवार का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

सहारनपुरMar 23, 2019 / 08:38 am

shivmani tyagi

saharanpur

Rashifal

Rashifal 23 march 2019 शनिवार आज चित्रा नक्षत्र है जाे आधे दिन तक रहेगा। दाेपहर बाद स्वाति नक्षत्र के साथ व्याघात याेग बन रहा है। यह अशुभ याेग रात तक रहेगा लेकिन देर रात हर्षण याेग बन जाएगा। शनिवार आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। आईए जानते हैं कि दिन भर गृहाें आैर याेग के बनने से कैसा रहेगा आज का दिन आैर क्या कहते हैं आज भाग्य के सितारे। जानते हैं मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 23 मार्च का राशिफल । इन सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी आैर आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
aaj ka rashifal आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
सिंह राशि वालों के लिए शऩिवार का दिन अच्छा रहेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से मेष राशि वाले खुद को अधिक सशक्त महसूस करेंगे लेकिन आज खर्च की चिंताएं सता सकती हैं। आपका मन भी एकाग्र नहीं रहेगा। मन चंचल रहेगा इधर उधर भागता रहेगा। इसलिए आज आपको संयम रखना चाहिए। आज घर से बाहर का खाना आपके लिए उचित नहीं है। इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आज सहकर्मियों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा, दोस्ताना रहेगा। आर्थिक लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। व्यापारी और कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज प्रथम भगवान श्री गणेश का वंदन कीजिए। भगवान गणेश आपकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। गणेश जी कहते हैं कि आज वृषभ राशि वालों को धैर्य बनाकर रखना चाहिए। आपके सभी कार्य आज संपन्न होंगे। आज नया कार्य शुरू करने से अच्छा है कि आप पुराने रुके हुए कार्यों पर ध्यान दें। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है लेकिन ध्यान रहे आज हानि की आशंकाएं भी आपकी राशि में दिख रही हैं। इसलिए किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। धन के लेन-देन में भी आज आपको सावधानी बरतनी है। आज आलस आपको घेरने की कोशिश कर सकता है लेकिन आपको आलस से बचना है और अपने कार्यों पर ध्यान देना है। पारिवारिक जीवन आज बेहतर रहेगा। पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा। पिछले दिनों से जो कन्फ्यूजन चल रहे हैं उन्हें आज दूर कर सकते हैं। आज परिवार जनों से बातें कीजिए आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपका पुराना अनुभव आज काम आएगा। आप बेहतर निर्णय कर सकेंगे। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहेगा लेकिन तनाव आपको घेरने की कोशिश कर सकता है। आज सामान्य से अधिक कार्य को करने पड़ सकते हैं। छोटे-छोटे कार्यों के लिए अधिक मेहनत आपको करनी पड़ सकती है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी मिथुन राशि वालों को थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आंखों के रोग होने की आशंका ही बनी हुई है। आज आपके आसपास या प्रिय जनों के साथ में कोई ऐसी घटना घटना सकती है जो आपको दुखी कर देगी लेकिन ध्यान रहे ज्यादा दुखी होने से बचें, तनाव लेने से बचें। आज कोई भी कार्य आपको जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। कोई भी निर्णय करने से पहले निवेश करने से पहले संभावनाओं को अच्छी तरह से समझना आपके लिए जरूरी है। आज जो भी सूचनाएं आपको मिलें उन्हें पहले पुष्ट कर लीजिएगा। आज कुछ लोग आपको गलत सूचनाएं देकर भ्रमित करने का प्रयास करेंगे।
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है, अच्छा है। खुशी के पल आज आपके आसपास रहेंगे। आज भाग्य आपके साथ है, जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं उनके लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज अपने व्यापार को बढ़ा सकते हैं कारोबार में लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज मित्रों से भी आपको लाभ होने वाला है। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा। जो लोग अपने प्रिय से प्रेम का इजहार करना चाहते हैं वह आज अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। आज संतान के प्रति चल रही चिंताएं भी कम होंगी। संतान की ओर से दोपहर बाद अच्छे समाचार आज आपको मिलेंगे। ध्यान रहे आज कर्क राशि वालों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी है।
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज आप खुद को अधिक बलवान और स्वाभिमानी महसूस करेंगे। आज आपका मनोबल बढ़ेगा जो भी कार्य करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। अगर आप व्यापारी हैं कारोबारी है तो आज का दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज प्रमोशन के योग बने हुए हैं। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति से सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ हो सकते हैं। आज परीक्षा में भी सिंह राशि वाले बेहतर प्रदर्शन करेंगे। अगर आप खेलते हैं खिलाड़ी हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज प्रभावशाली प्रदर्शन आप कर सकते हैं। जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए भी आज अच्छे योग बने हुए हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से मकान खरीदने की या बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलेगी।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे
कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अचानक यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं। आज कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। यह मुलाकात आपके भविष्य की योजनाओं को नई दिशा देगी। आज मित्रों से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें महिला सहकर्मियों से आज सहायता मिलेगी। तारीफ सुनने को मिलेगी जो लोग विदेश यात्रा करने की योजना बना रहे थे उनके लिए आज का दिन सामान्य से काम बेहतर है। आपकी विदेश यात्रा पर विराम लग सकता है लेकिन आज दूर से आपको कोई अच्छा समाचार मिलेगा। दोपहर बाद आपको ऐसे समाचार मिलेंगे जो आपके मन को प्रसन्न कर देंगे और पिछले कई दिनों से चली आ रही चिंताओं से भी आपको मुक्ति मिलेगी। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए श्री हनुमान आप के सभी कष्ट हर लेंगे।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi

तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज आपको अपने व्यवहार में सरलता और वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी। अपने मुख से आपको ऐसी कोई भी बात नहीं कहनी है जो दूसरों को बुरी लगती हाे या आघात पहुंचाती हो। अगर आप ऐसे कोई शब्द अपनी जुबान से आज निकालते हैं तो इससे दूसरे लोगों के मन में आपके प्रति पूर्वाग्रह घर कर सकते हैं। आज आपको संभल कर रहना है। कुछ नया करने का समय नहीं है आर्थिक परेशानियां भी आज आप को घेरने की कोशिश कर सकती हैं। परेशानियों से बचने के लिए आज देवों के देव महादेव का ध्यान कीजिए महादेव के आशीर्वाद से आपके कष्टों में कमी आएगी और आपका भाग्य उदय होगा।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज आप की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। आज अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। मित्रों के प्रस्ताव पर या प्रिय के प्रस्ताव पर आज आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है लेकिन यह यात्रा अच्छी रहेंगी और आपके मन को प्रसन्न कर देंगी। आज भगवान श्री राम का ध्यान कीजिए श्री राम आपके रुके हुए कार्यों में गति लाएंगे और आपके कष्ट भी हर लेंगे जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन अपने कार्यों के प्रति लापरवाही उचित नहीं है। कार्यों पर आपको ध्यान देना होगा कोई भी कार्य सहकर्मी के सहारे अधूरा छोड़ ना आज बिल्कुल भी सही नहीं है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए सामान्य लाभ के योग बने हुए हैं।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके आसपास का माहौल खुशी वाला रहेगा। आज आप खुद को सामान्य से अधिक आनंदित महसूस करेंगे। आज मित्रों से भी अच्छे समाचार आपको मिलने वाले हैं। आज आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रिय से आपको प्रेम के प्रस्ताव आज मिल सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। सामान्य से अधिक कार्य को करने पड़ सकते हैं। शारीरिक रूप से आज आप खुद को ठगा हुआ महसूस कर सकते हैं लेकिन शाम के समय घर पर किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन होगा जिससे पारिवारिक माहौल और आपके शारीरिक तनाव खत्म हो जाएंगे।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज मकर राशि वाले बेवजह की चिंताओं में घिरे रहेंगे। आज आपका दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका मन चंचल बना रहेगा एकाग्र नहीं रहेगा और स्वास्थ्य के प्रति भी आज आप थोड़े से लापरवाह दिखाई देंगे। आज परिवार में किसी भी सदस्य से बहस करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। ऐसा करने से विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आज विवाद से भी आपको बचना चाहिए। राह चलते आज लो आप से झगड़ा करने की कोशिश भी कर सकते हैं उलझने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आप को शांत रहना है। अपने मन को सरल रखना है। गुस्से से आज आपको बचना चाहिए ।अच्छी बात यह है कि आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा है लेकिन आज आपको भावनाओं में बहकर निर्णय नहीं करने हैं। कोई भी निर्णय करने से पहले आपको बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए। आज आपको लुभावने प्रस्ताव आ सकते हैं लेकिन किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले उसके हर पहलू पर नजर घुमाना आपके लिए बेहद जरूरी है। आज खर्च की आशंका भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है। आज आप अपने लिए खरीदारी कर सकते हैं, खर्च कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज एक्सपर्ट की सलाह के बगैर आपको निवेश नहीं करना है। आज अपने जरूरी कागजात और कीमती वस्तुओं के प्रति भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। आज जरूरी कागजात खोने की आशंका भी आपके साथ बनी हुई है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। आज कुछ नया करने का समय है। अगर आप पिछले कई दिनों से एक ही कार्य करते आ रहे हैं तो आज आपको कुछ नया करना चाहिए। कुछ हटके करना चाहिए। आज अपने पुराने किसी शाैंक को आप दोहरा सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज आपका मन अच्छा रहेगा दोपहर बाद आपको ऐसे समाचार मिलेंगे जो आपको प्रसन्न कर देंगे और पिछले कुछ दिनों से जिन चिंताओं से आप घुरे हुए हैं उनमें भी कमी आएगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से पानी दान करना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा आज मछलियों को खाना देने से आप स्वस्थ होंगे और जो बीमारियां आपके घर में आ गए हैं उनसे आपको छुटकारा मिलेगा।

Home / Saharanpur / मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 23 मार्च का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो