scriptRashifal: जानिए बुधवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे | Rashifal 23 october 2019 kumbha rashi | Patrika News
सहारनपुर

Rashifal: जानिए बुधवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

Highlights

बन रहे हैं सामान्य से बेहतर याेग
मित्रों से सहयाेग से बनेंगे बिगड़े काम

सहारनपुरOct 22, 2019 / 11:32 pm

shivmani tyagi

कुंभ राशि : कुंभ राशि वाले दूसरों पर हावी होने से 23 से 29 सितंबर तक बचते रहे, देखें अपना राशिफल

कुंभ राशि : कुंभ राशि वाले दूसरों पर हावी होने से 23 से 29 सितंबर तक बचते रहे, देखें अपना राशिफल

आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी के अनुसार बुधवार आज का दिन सभी राशियों के लिए खास है लेकिन कुंभ राशि वालों की राशि में सामान्य से बेहतर याेग बने हुए हैं।

आज के राशिफल के अऩुसार कुंभ राशि वालों की राशि में अच्छे योग बने हुए हैं। आज मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्यों में गति आएगी कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का ध्यान कीजिए। आज श्री राम की विशेष कृपा कुंभ राशि वालों की राशि में बनी हुई है। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो दिन उत्तम है। आज आपको सफलता मिलेगी, प्रिय से आज अपने प्रेम का इजहार आप कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो रहा है। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। आज किसी से भी आपको पैसा उधार नहीं लेना चाहिए। पैसा उधार लेने से बचें। आज लिया हुआ उधार पैसा आप लंबे समय तक वापस नहीं लौटा पाएंगे। आज गाय को अपने हाथों से राेटी खिलाएं ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।

Home / Saharanpur / Rashifal: जानिए बुधवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो