scriptमेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल | Rashifal 26 january 2020 Republic day Rashifal in Hindi | Patrika News
सहारनपुर

मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

Highlights
26 जनवरी 2020 पर रविवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
सभी राशियों का चंद्र राशिफल से जानिए भविष्यफल

सहारनपुरJan 26, 2020 / 09:19 am

shivmani tyagi

Aaj ka rashifal 21   November : भगवान की कृपा से आज इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, जानिए आपका राशिफल

rashifal 26 january 2020

26 January 2020 रविवार आज घनिष्ठा नक्षत्र है और व्यतिपात योग बन रहा है। दोपहर 2:30 बजे के बाद वरीयन योग प्रभावी हो जाएगा। गणतंत्र दिवस चंद्रमा आज मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे। सभी राशियों का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी।

मेष राशि: दिन सामान्य से बेहतर रहेगा लेकिन मन चंचल हो सकता है। मन को एकाग्र करने के लिए श्रीराम का आज आपको ध्यान करना चाहिए। आज जल्दबाजी से बचना है। कारोबारी और व्यापारियों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। अगर पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो आज का दिन उत्तम है।

वृष राशि : आज वृष राशि वालों के लिए धैर्य आवश्यक है । जल्दबाजी में लिए गए निर्णय भविष्य में होने वाले लाभ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपके आसपास का माहौल भी आप के अनुरूप नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, किसी से भी बहस आपको नहीं करनी चाहिए। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए सामान्य योग बने हुए हैं
मिथुन राशि : रविवार आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छे योग लेकर आया है। अगर आप पर नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज आपकी राशि में भवन और वाहन सुख के योग बने हुए हैं। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है। वाहन चलाते समय सचेत रहें
कर्क राशि : समय आपके अनुरूप है जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। ध्यान रखिएगा आज अति उत्साही होना आपके लिए उचित नहीं है। जब तक आपसे ना कहा जाए किसी भी कार्य में कदम आगे बढ़ाना उचित नहीं रहेगा। बिजली के उपकरणों से आज सचेत रहने की सलाह आपको दी जाती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी रखें
सिंह राशि : समय अच्छा है माता-पिता के सहयोग से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। जीवनसाथी से भी आज आपको भरपूर प्रेम मिलेगा लेकिन ध्यान रहे पारिवारिक सदस्यों से बहस करने से आपको बचना चाहिए। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं परिवर्तन का समय है। आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं । आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं
कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए भी रविवार का दिन सामान्य बीतेगा। सुबह दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन दोपहर के समय दैनिक कार्यों में कुछ घटनाएं आपको उठानी पड़ सकती हैं। ऐसी स्थिति में आपको खुद पर विश्वास करना होगा। किसी दूसरे व्यक्ति के सहारे अपने कार्यों को सफल बनाने की सोच रहे हैं तो विचार बदल दें।
तुला राशि: छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। गुस्से से आज आपको बचना चाहिए। तुला राशि वालों के लिए गुस्सा बिल्कुल भी उचित नहीं है। वाणी में मधुरता रखना आवश्यक है। कोई भी ऐसे शब्द कहने से बचे जो दूसरों को दुखवा चाहते हो परेशान करते हो संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और दोपहर बाद संस्थान की ओर से अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे

वृश्चिक राशि : आज भावनात्मक होना उचित नहीं रहेगा, जो भी निर्णय आपको करने हैं तर्क के आधार पर करने होंगे। मिल रही सूचनाओं पर तुरंत विश्वास करना भी ठीक नहीं है। आज गलत और झूठी सूचनाएं भी आपको प्राप्त हो सकती हैं। इसलिए किसी भी मिल रही सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया देना उचित नहीं रहेगा। शांत रहना आप के लिए उत्तम है।
धनु राशि: आज वरीयान योग बन रहा हैं। दोपहर तक का समय आपके लिए थोड़ा सा कष्ट हो सकता है। दोपहर बाद उत्तम समाचार आपको प्राप्त होंगे। आज पुराने मित्रों से मुलाकात की जो भी आपकी राशि में बने हुए हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी भेंट होगी जो आपकी भविष्य की योजनाओं के लिए सहायक साबित होगा। अगर आप रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। आज मित्रों के सहयोग से रोजगार के रास्ते खुलेंगे

मकर राशि : गणतंत्र दिवस पर आज मकर राशि वालों की राशि में सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से जिन कठिनाइयों से आप गुजर रहे थे ताे उनमें कमी आएगी और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। पूर्व में किए गए मेहनत का फल भी आज आपको प्राप्त होगा। किसी अजनबी व्यक्ति पर आवश्यकता से अधिक विश्वास करना उचित नहीं है।

कुंभ राशि: चंद्रमा आज मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है आज कुंभ राशि वालों के लिए उत्तम समय है लेकिन मन चंचल हो सकता है। मन को शांत करने के लिए आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का आपको ध्यान करना चाहिए पुराने मित्रों से मुलाकात के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। निवेश करने की सोच रही है तो आज का दिन उत्तम है लेकिन किसी को भी पैसा उधार देने से आज आपको बचना चाहिए

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए उत्तम समय है मन आपका शांत रहेगा पिछले कुछ दिनों से जन समस्याओं से आ गए हुए थे उनका भी समाधान आज आपको प्राप्त होगा सहकर्मियों के सहयोग से आज आपको सफलता मिलेगी अगर आप पिछले कई दिनों से रोजगार की तलाश कर रहे थे तो आज का दिन उत्तम है व्यापारियों के लिए 20 दिन सामान्यता रहने वाला है

Home / Saharanpur / मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो