scriptबुधवार 29 मई 2019 का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल | Rashifal 29 may 2019 Daily Horoscope Prediction | Patrika News
सहारनपुर

बुधवार 29 मई 2019 का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

– मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर व कुंभ राशि का चंद्र राशिफल
– जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और रहने वाला है बुधवार का दिन
– जानिए आज का राशिफल

सहारनपुरMay 29, 2019 / 10:21 am

shivmani tyagi

Rashifal

Rashifal

Aaj ka Rashifal 29 May 2019 बुधवार आज प्रीति योग बन रहा है और दोपहर 2:15 बजे के बाद आयुष्मान योग बनेगा। आज चंद्रमा मीन राशि में है। आईए जाने ग्रहों की चाल और बन रहे योग आपके भाग्य को किस तरह करते हैं प्रभावित करते हैं। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर व कुंभ राशि के चंद्र राशिफल से आपका भविष्य बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ

मेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
जिन चिंताओं से आप घिरे हुए थे उनमें कमी आएगी। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जाने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है
राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वो
चिंताएं घेर सकती हैं। दोपहर के समय कुछ समस्याएं आन खड़ी हो सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें भी आज थोड़ा सा सचेत रहना होगा। आज सहकर्मी आपकी चुगली कर सकते हैं। आज आसपास का माहौल आपके अनुरूप नहीं है लेकिन अच्छी बात यह है कि परिवारजनों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। इसलिए आज लापरवाही बरतना उचित नहीं है वाणी में मधुरता बनाकर रखें
राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मन आपका आज चंचल बना रहेगा, एक जगह नहीं रुकेगा। कुछ तनाव हो सकते हैं। पुरानी समस्याएं अचानक आपको परेशान कर सकती हैं। खर्च की आशंकाएं आपकी राशि में बनी हुई हैं। आज किसी को भी बिना पूछे सलाह देना आपके लिए उचित नहीं है। ऐसे में आपके मान सम्मान में कमी आ सकती है। मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज सड़क पार करते समय सावधानी बरतें

राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal Kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
स्वभाव में जल्दबाजी रहेगी। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं आज कार्यों की अधिकता रहेगी। इसलिए आप शारीरिक रूप से भी थकान महसूस कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज मौसम का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी। वाहन चलाते समय रफ्तार से दूरी बनाकर रखें।

राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है लेकिन आज आपको अपनी वाणी में मधुरता रखनी चाहिए। आज वाणी में कठोरता उचित नहीं है। इससे विवाद हो सकते हैं। रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है और दूसरों के मन में आप के प्रति पूर्वाग्रह बन सकते हैं, जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।

राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal Kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। पुरानी समस्याएं आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं लेकिन भाग्य आपके साथ है। इसलिए जाे समस्याएं आएंगी उनके समाधान होते रहेंगे। आप निश्चित हाेकर अपने कार्यों पर ध्यान दीजिएगा। मन को एकाग्र रखें। गुस्सा करने से बचें। जीवनसाथी से बहस करने से आज आपको बचना चाहिए, जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके लिए ट्रांसफर की आशंकाएं बन रही हैं।

राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
कार्यों की अधिकता रहेगी लेकिन शारीरिक रूप से थकान महसूस नहीं करेंगे। आज अनोखी ऊर्जा का संचार आपके शरीर में होगा, जिससे आप सभी कार्यों को पूर्ण कर लेंगे। परिवार जनों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। अगर पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे, नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज नया वाहन खरीद सकते हैं। आज खर्च की आशंकाएं भी आपकी राशि में बनी हुई हैं। इसलिए धन बचाना आज आपके लिए आवश्यक है

राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा, जो लोग राजनीति में हैं उन्हें आज सीनियर का सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए दोपहर का समय थोड़ा सा चुनौती भरा हो सकता है लेकिन शाम तक हालात अच्छे हो जाएंगे। आज सीनियर का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से भोजन देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी

राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बेहतर है। चंद्र राशिफल के अनुसार आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। पारिवारिक माहौल आज सामान्य से कम बेहतर है। इसलिए आपको थोड़ा सा सहज रहना हाेगा। सरल स्वभाव रखना होगा। बहस करने से बचना है। खाने पीने की वस्तुओं में भी आपको सावधानी बरतनी होगी। अचानक यात्रा के योग बने हुए हैं लेकिन आज की गई यात्राएं लाभ के पद पर रहेंगी।

राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। मानसिक परेशानियां आज हो सकती हैं। कुछ समस्याएं आप को घेरने की कोशिश कर सकती हैं। जो लोग कारोबारी हैं, व्यापारी हैं उनके लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज किसी से भी उलझने से बचें। आज आपका कानूनी पक्ष मजबूत नहीं है। इसलिए आपको थोड़ा सा सावधान रहना होगा। वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी बहस करने से बचना है।
राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन आज चिड़चिड़ापन आपके स्वभाव में हावी होने की कोशिश कर सकता है। संतान के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी। आज दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। आज किसी से भी आपको उलझने से बचना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी है। सड़क पार करते समय भी सचेत रहना है। आज दूसरों की गलती का नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है। इसलिए आपको अतिरिक्त सावधानी वाहन चलाते समय बरतनी होगी
राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज सहकर्मियों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। अच्छे परिणाम आज आपको प्राप्त होंगे पिछले दिनों किए गए निवेश से भी आज आपको धन लाभ होने के योग दिखाई दे रहे हैं। जो लोग नौकरी कैसा है उनके लिए आज प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए आपके सभी कष्टों का निवारण होगा

Home / Saharanpur / बुधवार 29 मई 2019 का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो