script5 जून 2019 का मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का राशिफल | Rashifal 5 June 2019 Aaj ka Rashifal Daily Rashifal Today Horoscope | Patrika News
सहारनपुर

5 जून 2019 का मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का राशिफल

– 5 जून 2019 का सभी राशियाें का राशिफल
– जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
– चंद्र राशिफल से जानिए आज का भविष्य
– बुधवार आज ईद पर जानिए गृहाें की चाल

सहारनपुरJun 05, 2019 / 08:11 am

shivmani tyagi

saharanpur

Rashifal

Aaj ka Rashifal आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। 5 जून 2019 आज ईद भी है। बुधवार आज पुनर्वसु नक्षत्र बना हुआ है और एक अशुभ योग ‘गंड’ योग भी है। अच्छी बात है कि आज चंद्रमा मिथुन राशि में है। चंद्रमा के मिथुन राशि में हाेने से अच्छे याेग बन रहे हैं। तो आइए जानते हैं गृहों की चाल और बन रहे योग किस तरह आपकी राशि को प्रभावित करते हैं ? यह भी जाने आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन। चंद्र राशिफल से भविष्य बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ
आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka rashifal Mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi)
खर्च करते समय सावधानी रखनी है। आज आपकी राशि में खर्च की आशंका बनी हुई है। वाणी में भी आपको आज मधुरता रखनी होगी कठोरता के भाव बने हुए हैं। कारोबारी और व्यापारियों के लिए अधिक मेहनत वाला दिन है। प्रतिद्वंदी के समक्ष खुद को साबित करने के लिए सामान्य से अधिक स्ट्रगल आपको आज करना पड़ सकता है। किसी से भी विवाद करने से बचें आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। गाय की सेवा करना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi)
दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। वृषभ राशि वाले आज अनोखी ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे। खुद को अधिक शक्तिशाली महसूस करेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए चुनौती भरा समय है। ट्रांसफर की आशंकाएं बनी हुई हैं। आज वृषभ राशि वालों की राशि में लाभ के योग बने हुए हैं। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकते हैं। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतनी चाहिए। आज सड़क पार करते समय भी आपको सावधान रहना है। दूसरों की गलती का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
उतार-चढ़ाव दिनभर चलते रहेंगे छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचे तो छोटी-छोटी बातों पर अधिक खुशी भी उचित नहीं है। सामान्य व्यवहार बना कर रखें। जीवनसाथी से बात कीजिए। आज मन की बातें करने का समय है अगर प्रिय से अपने मन की अनुभूति का इजहार करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है, आज कर सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसलिए आपको ध्यान रखना होगा माता पिता का आशीर्वाद बना कर रखी है। आज माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi)
दिन सामान्य से कम बेहतर है, निराशा हावी हो सकती है। पारिवारिक समस्याएं आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि आज दोपहर बाद का समय आपके लिए शुभ है। आपकी जो कठिनाइयां चल रही हैं उनमें कमी आएगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। अचानक यात्रा के योग भी आपकी राशि में आज दिखाई दे रहे हैं। परिवारजनों के साथ आज आपको धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए इसे पारिवारिक माहौल बेहतर होगा और रिश्ताें में मजबूती आएगी।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi)
दिन सामान्य रहेगा मानसिक रूप से आज बेहतर आप महसूस करेंगे, लेकिन नकारात्मक विचार आप को घेरने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है लेकिन आलस कुंडली मारे बैठा है। इसलिए आज आलस को त्याग दें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। आज जितना भी मेहनत आप करेंगे उसका फल आपको जरूर मिलेगा। अगर त्वरित नहीं तो भविष्य में आपको फल जरूर प्राप्त होगा। बातचीत करते समय आपको सावधानी बरतनी है। आज कोई भी ऐसे शब्द अपने मुख से आपको नहीं कहने हैं जो दूसरों को आघात पहुंचाते हैं बुरे लगते हाें। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi)
जो लोग राजनीति में हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम है। आज सीनियर से मुलाकात के योग बने हुए हैं। आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज कई अवसर मिलेंगे लेकिन सही समय पर अवसर काे पहचानना आपके विवेक पर निर्भर करेगा। जाे जातक रचनात्मक कार्य करना चाहते हैं उन्हें आज रचनात्मक करना चाहिए। आज मन की बात सुनिए आज कुछ अलग करने का समय है। लोग आप की प्रतिभा को जानेंगे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और सीनियर से भी आप को सहयोग मिलने वाला है नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा बीतेगा।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi)
दिन सामान्य से कम बेहतर है। मानसिक रूप से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। चिंतन आप को घेरने की कोशिश कर सकता है लेकिन धैर्य बनाकर रखना है आत्मविश्वास में भी कमी आप महसूस कर सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि आप किसी कार्य को करने में खुद को अक्षम महसूस करें। ऐसे में आपको जीवन साथी या पिता की सलाह लेनी चाहिए। आज मित्रों का भी भरपूर सहयोग तुला राशि वालों को मिल रहा है। किसी को पैसा उधार देने से बचें आज उधार दिया गया पैसा लंबे समय तक वापस आने के योग आपकी राशि में नहीं है। गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchikashi)
दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं स्टूडेंट हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आज किया गया अध्ययन भविष्य में जीवन भर आपके काम आने वाला है। पारिवारिक जीवन बेहतर होगा बच्चों के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी। अगर अभी तक आपकी शादी नहीं हुई है तो आज अच्छे प्रस्ताव आपके लिए आ सकते हैं। आज प्रिय से नजदीकियां बढ़ेंगी आपके मन में जो बातें हैं उनका इजहार आप परियों से कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आज मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए खाने-पीने की वस्तुओं में आपको सावधानी बरतनी होगी।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi)
दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे एक पल में खुशी तो दूसरे ही पल आप निराश हो सकते हैं। ऐसे हालातों में आपको बहुत ज्यादा खुश नहीं होना है तो दुखी होने से भी बचना है। खुद को मजबूत कीजिए और हर परिस्थिति में खुश रहना सामान्य रहना सीखिए। आप छोटी-छोटी बातों पर जल्दी ही उदास हो जाते हैं तो अगले ही पल अधिक खुश भी हो जाते हैं। ऐसा व्यवहार आपके लिए उचित नहीं है इससे दूसरों के मन में आप के प्रति पूर्वाग्रह बन सकते हैं। आज आपकी राशि में खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं। इसलिए अनावश्यक खर्च करने से बचें आज बचाया गया धन भविष्य में आपके काम आने वाला है।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi)
दिन चुनौती भरा रहेगा मन चंचल बना रहेगा। आज मन एकाग्र नहीं होगा शांत नहीं होगा। मन को शांत करने के लिए देवों के देव महादेव का ध्यान आपको करना चाहिए। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज लेखन का समय है। आज अच्छा लिखने की प्रतिभा आपके अंदर विकसित होगी। आज किया गया लेखन भविष्य तक नजीर बनेगा आपकी राशि में धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। अचानक धन लाभ भी आपको हो सकता है तो भविष्य के लिए धन लाभ के स्रोत विकसित होंगे। आज रोजगार के दरवाजे भी आपके लिए खुलेंगे। अगर आप अभी तक बेरोजगार हैं तो मित्रों के सहयोग से आज आपको रोजगार प्राप्त होगा।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
आज कुंभ राशि वालों को आत्म संयमित रहना है। धैर्य बनाकर रखना है जल्दबाजी आज बिल्कुल भी उचित नहीं है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। बहुत अच्छे योग आपकी राशि में बने हुए हैं। सीधे प्रमोशन के योग भी दिखाई दे रहे हैं। आज धन लाभ के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं। मानसिक रूप से भी आज आप खुद को सरल महसूस करेंगे लेकिन ध्यान रखिएगा जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आपको नहीं करना है। आज आप को लुभावने प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं ऐसे में आपको बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ना है। किसी से भी विवाद करने से बचें आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। जो पुराने रुके हुए कार्य हैं उन्हें आगे बढ़ाएं।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज ईद के मौके पर धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर आपको प्राप्त होगा। सामान्य से अधिक मेहनत करने का समय है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। जो भी कार्य आप करेंगे उन्हें आपको सफलता मिलेगी नौकरीपेशा लोगों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। आज कार्यों के लिए आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है आज की गई यात्रा लाभ के पद पर रहेंगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Saharanpur / 5 जून 2019 का मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो