script8 मार्च का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल | Rashifal 8 march 2019 Daily Rashifal Today Horoscope Today Rashifal | Patrika News
सहारनपुर

8 मार्च का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

8 March ka Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh or Meern Rashi ka Rashifal

सहारनपुरMar 08, 2019 / 09:20 am

shivmani tyagi

Rashifal

Rashifal

aaj ka Rashifal 8 March 2019 जानिए आठ मार्च काे क्या कहते हैं आपके भाग्ये के सितारे आैर कैसा रहने वाला है आपके लिए 8 मार्च 2019 का दिन। 8 मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी आैर आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों का आज का दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर है। आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट आप महसूस कर सकते हैं। आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापारी हैं कारोबारी हैं तो साझीदार से थोड़ा सा सचेत रहें। आज विवाद होने की आशंकाएं आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। अगर कोई महत्वपूर्ण कार्य आज करने जा रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। पिछले कई दिनों से कोई नया करने की कोशिश कर रहे तो समय अच्छा है। आज किसी से भी विवाद आपकाे नहीं करना चाहिए। वाणी में मधुरता बनाएं रखें।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य थोड़ा काम बेहतर रहेगा। आज दैनिक कार्यों में सामान्य से अधिक मेहनत आपको करनी पड़ सकती है। कानूनी मामलों में आज पड़ना आपके लिए उचित नहीं है। आज कानूनी मामलों से आपकाे बचना है। राह चलते आज लोग आपसे विवाद करने की कोशिश करेंगे लेकिन आप को शांत रहना है। वाणी में मधुरता बनाकर रखनी है। विवाद से दूर रहना आज आपके लिए उचित है। गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज अच्छे समाचार आपको मिलेंगे। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन आज खुद को आप सामान्य से अधिक बेहतर और उत्साही महसूस करेंगे। ध्यान रहे जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाना आपके लिए उचित नहीं है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच समझ कर ही आगे बढ़ना है। जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए आज अच्छा योग है। प्रमोशन के योग उनकी राशि में दिखाई देते हैं। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छे याेग लेकर आया है। आज आपके कार्य सफल होंगे। रुके हुए कार्यों में कठिनाई आ सकती है। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे

कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज भाग्य कर्क राशि वालों के साथ है। अचल संपत्ति और वाहन के मामलों में आज आपका भाग्य उदय है। आज आप लाभ के योग पर आप हैं। वाहन की खरीद-फरोख्त और अचल संपत्ति की खरीद-फरोख्त में आज आपको लाभ होने वाले हैं। लेन-देन करते समय थोड़ा सा सचेत रहना है। जब घर से बाहर हों तो खाने-पीने की वस्तुओं में भी सावधानी बरतें। आज बाहर का खाना आपके लिए उचित नहीं है। आज व्यवहार में तेजी आपके लिए उचित नहीं है।
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन दैनिक कार्यों में कुछ रुकावटें कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन अच्छी बात यह कि आज आपका वैभव बढ़ेगा आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा जहां लोग आपको जानेंगे और आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे प्रभावित होंगे।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा है। आज सामाजिक प्रतिष्ठा में आप की वृद्धि होगी। आय के साधन बढ़ने के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप व्यापारी हैं कारोबारी हैं तो आज लाभ के पद पर हैं। लाभ आज आपको होने वाला है। जो पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है। आज उनको अध्ययन में ध्यान लगाना चाहिए अगर पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज नया कार्य करने से अच्छा है, कि पुराने रुके हुए कार्यों को गति दी जाए। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है लेकिन आलस आप को घेरने की कोशिश कर सकता है

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। नया कार्य करने के लिए योग आज तुला राशि वालों की राशि में बने हुए हैं। जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए दिन अच्छा है। उनके आज प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं। आज बेरोजगारों के लिए भी अच्छा समय है। आज रोजगार के रास्ते खुलेंगे। आय में वृद्धि होगी आर्थिक परेशानियों में कमी आएगी और संतान के प्रति चल रही चिंताएं भी कम होंगी। सावधान रहें सचेत रहें, आज वाहन चलाते समय थोड़ा सावधानी बरतने की सलाह आपकाे दी जाती है। आज रफ्तार से दूरी बनाए रखें

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू

वृश्चिक राशि वालाें के लिए भी आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं। विकास के योग दिखाई दे रहे हैं। वृद्धि के योग बन रहे हैं। यानी आज नौकरी करने वालों के लिए व्यापारियों के लिए कारोबारियों के लिए सभी के लिए आज का दिन अच्छा है। वृश्चिक राशि वालों को आज गुस्सा नहीं करना है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचना है। आज लेनदेन करते समय थोड़ी सी सावधानी बरतनी है। किसी काे भी पैसा उधार देते समय सचेत रहें। आज किसी भूखे व्यक्ति काे अपने हाथाें से खाना खिलाना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए भी देना अच्छा है। आज आत्मविश्वास बनाए रखिएगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे और दूसरे लोग आपकी तारीफ करेंगे। अगर आप पिछले कई दिनों से आर्थिक रूप से परेशान हैं तो आज आप की दिक्कतें कम होंगी। आपने जिन लोगों को पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाएं। आज उधार गया हुआ धन वापस लौटने के याेग आपकी राशि में दिखाई नहीं दे रहे हैं। ध्यान रहे किसी को भी आपको पैसा उधार नहीं देना है। आज जब तक हो पैसा उधार देने से बचें। आज दिया गया उधार पैसा लंबे समय तक वापस नहीं दिखाई दे रहे हैं

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए देना अच्छा है। विकास शिव संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। अचल संपत्ति में निवेश करना उचित रहेगा। धन लाभ के योग दिख रहे हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति से भी लाभ होगा लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज निवेश करना आपके लिए उचित है लेकिन लंबी अवधि के लिए निवेश कीजिए। लंबी अवधि के निवेश में आपको अच्छे रिटर्न मिलेंगे। आज किसी गरीब व्यक्ति को अपने हाथों से खाना खिलाना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। जो परेशानियां पिछले कई दिनों से आपको घेरे हुए थी, उनमें कमी आएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह आपकाे दी जाती है। आज स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती हैं। गले संबंधी रोग हो सकते हैं। इसलिए खाने पीने की वस्तुओं में ध्यान रखें। जीवन साथी से आज मन की बातें कीजिए। ऐसा करने से जो कन्फ्यूजन चल रहे हैं, वह कम होंगे और रिश्ताें में मजबूती आएगी।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए देना अच्छा है। आज रुके हुए कार्यों में गति आने के याेग आपकी राशि में बन रहे हैं। पिछले कई दिनाें से जो कार्य आपके रुके हुए हैं उन्हें आज पूरा कीजिए। उनमें आज गति लाईयें। व्यापारियों कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा सचेत रहना है। अपने कार्यों के प्रति सावधानी बरतनी है। अपने कार्य किसी अन्य व्यक्ति के सहारे नहीं छोड़ने हैं। सहकर्मी के सहारे काेई भी कार्य आपकाे नहीं छाेड़ना चाहिए। वाहन चलाते समय भी सचेत रहने की सलाह आपकाे दी जाती है।

Home / Saharanpur / 8 मार्च का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो