scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का 21 अप्रैल का राशिफल | #Rashifal Daily Rashifal 21 april 2019 Horoscope Prediction Hindi rash | Patrika News
सहारनपुर

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का 21 अप्रैल का राशिफल

21 april ka Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh or meen Rashifal

सहारनपुरApr 20, 2019 / 11:16 am

shivmani tyagi

saharanpur

Rashifal

aaj ka Rashifal 21 april 2019 रविवार आज छुट्टी के दिन अधिकांश राशि वालाें की दिनचर्या व्यस्त है। लाभ के याेग बने हुए हैं लेकिन कुछ राशि वालाें काे वाहन चलाते समय सावधान रहना हाेगा, सचेत रहना हाेगा। आज बेवजह के विवाद से बचना आवश्यक है। माैसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आईए जानते हैं आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का 21 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, ओ, अ
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। आज मेष राशि वालों की राशि में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक लाभ आज आपको होगा और इसका कारण आपके मित्र और अपने ही बनेंगे। आज किसी से भी आपको द्वेष नहीं करना चाहिए। आज पुराने विवादों को भूलने और उन्हें खत्म कर नए तरीके से रिश्तों को शुरुआत करने का समय है। इसकी पहल भी आपको ही करनी होगी। आज आपको जिद्दी बनकर नहीं रहना है। अगर आप जिद्दी बने रहे हैं ताे यह आपके लिए अच्छे संकेत नहीं है। आज आपको अपने व्यवहार में सरलता रखनी होगी और वाणी में भी आज आपको मधुरता रखनी होगी। आज कोई भी ऐसी बात करने से बचें जो दूसरों को आघात पहुंचा हाे बुरी लगती हो। आज वाहन चलाते समय भी आपको सावधानी बरतनी होगी। अच्छी बात यह है कि आज उधार पैसा आपके पास वापस लौटने के योग बने हुए हैं। जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें आज आपको याद दिलाना चाहिए। आज धन लाभ आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से आपके शत्रु पराजित होंगे।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए 21 अप्रैल का दिन सामान्य है। जो पुराने निवेश आपने किए हुए हैं उनमें आपको आज लाभ होगा। अगर आप नया निवेश करना चाहते हैं तो आज अचल संपत्ति में निवेश करना अच्छा रहेगा। आज प्रिय से अपने मन की बात आप कर सकते हैं। जीवनसाथी से आप मन की बात कर सकते हैं। इससे रिश्ताें में मजबूती आएगी और आपसी तालमेल बढ़ेगा। आज बच्चों से भी बात कीजिए, परिवार को समय दीजिए। दोपहर बाद का समय आपके लिए शुभ है। आप जो भी कार्य करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। आज पूर्णता के याेग भी आपकी राशि में बने हुए हैं। ध्यान रखिए आज नए रिश्तों की शुरुआत भी जीवन में हो सकती है इसलिए आपको आज नम्रता वाला व्यवहार रखना है। गुस्सा और पूर्वाग्रह दुश्मनों को बल दे सकता है। इसलिए आपको गुस्से से बचना है और जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने से भी आज आपको बचना है। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से पानी दान करना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए 21 अप्रैल 2019 का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज आपकी राशि में अच्छे योग बने हुए हैं, जो आपको लाभ के पद पर ले जाते हैं। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आपको ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा जहां लोग आपको जानेंगे और नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। यहां लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। आप साफ सुथरे अच्छे कपड़े पहनते हैं इसलिए भी लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होते हैं। आपको अपने पहनावे में दूसरों को प्रभावित करने वाले रंग ही पहनने चाहिए। आप दूसरों की बातों की परवाह नहीं करते और आपका यही व्यक्तित्व आपको दूसरों से अलग करता है कुछ नया करने की इच्छा शक्ति प्रदान करता है। आज नए लोगों से आपकी भेंट होगी यह मुलाकात आपको मजबूत करेगी और आपके भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। आप जो कार्य कर रहे हैं उनसे बेहतर परिणाम ला सकते हैं। आपकी कार्य क्षमता कहीं अधिक है इसलिए आपको खुद से बात करनी चाहिए और अपने कार्य करने के ढंग में बदलाव करना चाहिए। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए आज कार्यों में विस्तार हो सकता है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है जो पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए भी आज अध्ययन का समय है। जाे किसान हैं जाे राजनीति में हैं उन्हें आज कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। मौसम उनका विरोधी हो सकता है।
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
21 अप्रैल 2019 का दिन कर्क राशि वालों के लिए सामान्य है आज आपको अपने व्यवहार में शालीनता रखनी होगी। गुस्सा आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज अपने ही लोग आपसे कुछ बातें छिपाने की कोशिश कर सकते हैं, ऐसे में आपको जानते हुए भी शांत रहना होगा। अगर कोई अपना व्यक्ति आज आपसे कुछ छुपाता है तो उसके पीछे छल नहीं बल्कि अच्छी सोच ही होगी। इसलिए आपको विवाद करने से बचना है हस्तक्षेप करने से बचना है। आज आपको अपने व्यवहार में शालीनता रखनी चाहिए। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय अधिक लाभदायक नहीं होंगे। इसलिए कोई भी कदम उठाने से पहले परिवार के सदस्यों से या एक्सपर्ट से आपको बात कर लेनी चाहिए। अगर आप पिछले कई दिनों से नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज आपकी राशि में वाहन सुख के योग दिखाई दे रहे हैं। आज भवन सुख के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। इसलिए आप मकान या फिर वाहन के लिए आज प्रयास कर सकते हैं। दोपहर बाद बच्चों की ओर से भी आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। बच्चों को लेकर जो चिंताएं आपको घेरे हुए हैं उनमें कमी आएगी। आज किसी को भी पैसा उधार देते समय सावधानी बरतनी है। पैसों के लेन-देन में कुछ गलतियां हो सकती हैं। जिसमें आपको नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए पैसे लेनदेन करते समय अतिरिक्त सचेत रहने की आवश्यकता है। आज यात्रा के याेग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। यात्रा करते समय खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतनी होगी।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
चंद्र राशिफल के मुताबिक सिंह राशि वालों की राशि आज अच्छी दिखाई दे रही है। आज सिंह राशि वालों को सम्मान मिलेगा, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और नए लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के योग भी सिंह राशि वालों की राशि में बन रहे हैं। 21 अप्रैल का दिन सिंह राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर है। आज विरोधियों पर जीत हांसिल करने का समय है लेकिन इसके लिए आपको लड़ाई नहीं करनी है शस्त्र नहीं उठाने हैं। आज आप प्रेम से ही सभी को जीत लेंगे। इसलिए अपनी वाणी में आज आपको मधुरता रखनी होगी। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आपकी राशि में आज कर्म प्रधान है इसलिए आपको समय की बर्बादी नहीं करनी है। समय का सदुपयोग ही आज आपके सारे कार्य पूर्ण करा देगा भविष्य के लिए भी आज योजनाएं तैयार कर सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन साथ ही खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतें। आमदनी से अधिक खर्च करना आपके लिए उचित नहीं है।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है। आज कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है आज नए लोगों से आपकी मित्रता होगी। आज आप नए सिरे से सोच विचार शुरू कर सकते हैं। पिछले लंबे समय से अगर एक ही तरह का कार्य आप करते आ रहे हैं तो उसमें रोचकता लाने की आवश्यकता है। कार्य करने के ढंग में भी आपको वैज्ञानिक तरीके से बदलाव करने चाहिए। आज जितनी मेहनत कर रहे हैं उसके मुताबिक आपको फल प्राप्त हो इसके लिए आपको कार्य करने के तरीकों में बदलाव करना होगा। पूर्व में हुए विवादों के चलते जो पूर्वाग्रह आपके मन में बने हुए हैं उन्हें निकालिए और नए सिरे से सोचते हुए आगे बढ़िए। आज परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए ऐसा करने से पारिवारिक माहौल बेहतर होगा और रिश्तो में मजबूती आएगी। परिवार में बुजुर्ग व्यक्तियों के स्वास्थ्य में आज अचानक गिरावट आ सकती है। इसलिए आपको सचेत रहना होगा आज मौसम का असर भी पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ध्यान रखिएगा आज कुत्ते को भूल कर भी आप को लात नहीं मारनी है। अगर आप कुत्ते को दुत्कारते हैं उसे लात मारते हैं तो इससे आपका वैभव छिन्न हाेने की आशंका है। आज काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से आपके विरोधी कमजोर पड़ेंगे।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
दिन सामान्य से बेहतर है। आज लाभ के योग तुला राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन आज आपको थोड़ा सा शांत रहना होगा। परिवार के सदस्यों से या मित्रों से बहस हो सकती है। यह बहस विवाद का रूप ले सकती है। इसलिए आज आपको बहस करने से बचना है। आज किसी पर भी आपको बेवजह गुस्सा करने से बचना चाहिए। पूर्वाग्रह या पुराने झगड़ों के आधार पर आज आपको गुस्सा करने से बचना है। जो पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है। आज परीक्षा की तैयारी आप कर सकते हैं आज किया गया अध्ययन आपके काम आने वाला है। आज की गई मेहनत का फल आपको भले ही आज ना मिले लेकिन भविष्य में आपको उसका फल जरुर मिलेगा। इसलिए आज आपको आलस त्याग देना चाहिए आज आलस में पड़कर समय की बर्बादी करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। माता पिता का आशीर्वाद बनाए रखिए। माता-पिता के आशीर्वाद से भी आज आपके कार्य पूर्ण होंगे। आज मित्र आपको कड़वी बातें कह सकते हैं, लेकिन आपको गुस्सा करने या बुरा मानने से बचना है। अपने व्यक्तित्व में सुधार करने का समय है। अगर दोस्त आपको आपकी कोई बुराई आज बताते हैं तो वह आपके अच्छे के लिए सोच रहे हैं। ऐसे में आपको किसी भी तरह के पूर्वाग्रह में नहीं पड़ना है है बल्कि अपने जो कमियां हैं उनको दूर करना है। आज बदलाव का समय है, नई सोच के साथ नया कार्य आप शुरू कर सकते हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। पारिवारिक सदस्यों का भी सहयोग आपको मिलने वाला है। आज मछलियों को अपने
हाथाें से खाना देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से धन लक्ष्मी का वास आपके पास होगा।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
21 अप्रैल 2019 का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। ध्यान रखने वाली बात यह है कि आज आपको बातचीत करते समय शब्दों का विशेष रूप से चयन करना है। कोई भी ऐसा शब्द आज आपको नहीं कहना है जो आपके व्यक्तित्व के अनुरूप ना हो या दूसरों को बुरा लगता हो। आज वाणी से ही आप दूसरों का दिल जीत लेंगे ताे दूसरों को नाराज हाेने में भी देर नहीं लगेगी। इसलिए आज आपको बोलते समय सोच समझ कर ही बोलना है। आज लुभावने अवसर आपको दिन भर में कई बार मिलेंगे लेकिन अच्छी तरह से जांच परख कर ही आपको उन्हें स्वीकार करना है। अगर दिन में ऐसे हालात बनते हैं कि आप फैसला लेने में खुद को कमजोर महसूस कर रहे हैं या कंफ्यूजन की स्थिति बन रही है तो ऐसे में जीवन साथी या पिता से आपको बात करनी चाहिए। आज दोनों से ही आपको अच्छी सलाह मिलने वाली है। पिछले कुछ दिनों से इन समस्याओं से आप घिरे हुए थे उनमें भी आज कमी आएगी, हालांकि आज कार्यों की अधिकता रहेगी लेकिन आप शारीरिक रूप से खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज चुनौतियां आपके सामने रहेंगी। कुछ अपने ही लोग आप के विरोध में खड़े हो सकते हैं हालांकि यह समस्याएं क्षणिक होंगी। इनमें आपको त्वरित रूप से ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। समय ठीक कर देगा आपको अपने व्यवहार में नम्रता ही रखनी होगी। आज सड़क पर चलते समय कुछ लोग बेवजह आप से उलझने की कोशिश करेंगे। यह ऐसे लोग होंगे जो आपको जानते भी नहीं होंगे। अगर आप इन लोगों का जवाब देंगे और इनका विरोध करेंगे तो अपने लक्ष्य से भटक जाएंगे। इसलिए इन लोगों पर अधिक समय ना लगाते हुए अपने लक्ष्य की ओर ही आपको ध्यान रखना है। शांत स्वभाव से आगे बढ़ना है। आज कामयाबी हांसिल करने का दिन है। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो दोपहर बाद नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज कुत्ते को अपने हाथों से दूध देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से विरोधी कमजोर पड़ेंगे।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए 21 अप्रैल रविवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। छुट्टी का दिन होने के बावजूद कार्यों की अधिकता रहेगी। आप पारिवारिक कार्यों में घिरे रहेंगे घर पर कुछ मेहमानों का आगमन भी आज होने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। मेहमानों के आगमन से पारिवारिक माहौल बेहतर होगा। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है। आज आपको निवेश करने से बचना चाहिए। आज कुछ नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो दोपहर बाद ही आपको नया कार्य शुरू करना होगा। आज दोपहर तक का समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी होगी। सड़क पार करते समय भी आपको सचेत रहना होगा। सड़क पार करते समय या फिर वाहन चलाते समय दूसरे लोगों की लापरवाही का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए 21 अप्रैल 2019 का दिन अच्छे याेग लेकर आया है। छुट्टी का समय होने के बावजूद आज कार्यों की अधिकता रहेगी। आज दिन भर आप व्यस्त रहेंगे। जो लोग नौकरीपेशा हैं वह आज घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज अचानक यात्रा के योग भी कुंभ राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आपको धार्मिक स्थल की यात्रा करने का भी अवसर प्राप्त हाेगा। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। घर से निकलने से पहले पानी जरूर पी लें, ऐसा करने से आपका तेज बढ़ेगा और लोग आपसे विवाद करने से बचेंगे, आपकी बातों को भी नहीं काटेंगे। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य पर भी मौसम का असर दिखाई देसकता है। इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें। जब आप घर से बाहर हों तो खाने-पीने की वस्तुओं में भी आपको सावधानी बरतनी चाहिए। आज बाहर का खाना आपके लिए फायदेमंद नहीं है। बाहर के खाने से पेट के रोग हो सकते हैं। पेट में दर्द होने की आशंकाएं भी आपके साथ आज बनी हुई हैं। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से पारिवारिक माहौल अच्छा होगा और रिश्तों में मिठास आएगी।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य से कम बेहतर है। कुछ आशंकाएं आपके साथ बनी हुई हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि संतान के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी और संतान की ओर से अच्छे समाचार आज आपको मिलेंगे। अगर आप प्रिय से अपने मन की बात कहना चाहते हैं अपनी मनोस्थिति का इजहार करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज आपकी राशि में प्रेम योग दिखाई दे रहा है। इसलिए आपको प्रस्ताव भी मिल सकते हैं, और आप अपने मन की बात भी अपने प्रिय से आज कह सकते हैं। जीवनसाथी से मन की बातें कीजिए बच्चों को समय दीजिए। परिवार को समय दीजिए। आज खाली समय में परिवार को समय देना आपके लिए बेहद आवश्यक है। ऐसा करने से जो कन्फ्यूजन जो दूरियां रिश्तों के बीच में खड़ी हुई हैं उनमें कमी आएगी और पारिवारिक सदस्यों का एक दूसरों के प्रति विश्वास बढ़ेगा। आज आपको बगैर गुस्सा किए ही बच्चों से उनके मन की बात जानने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसा करके आप बच्चों के भविष्य के लिए अच्छी योजनाएं बना सकेंगे।

Home / Saharanpur / मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का 21 अप्रैल का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो