मेष राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य से बेहतर है। छुट्टी का दिन होने के बावजूद कार्यों की अधिकता रहेगी। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आज मेष राशि वालों के लिए उचित नहीं है। अपने कार्यों के प्रति सजग रहें। दिन में आज आपको लुभावने प्रस्ताव प्राप्त होंगे लेकिन थोड़ा सा सचेत रहें, सावधान रहें। तर्क करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचना उचित रहेगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय भविष्य के अप्रत्याशित लाभ को खत्म कर सकते हैं। आज आपकी राशि में धन लाभ के योग बने हुए हैं। मित्रों के सहयोग से या फिर अचल संपत्ति से आपको लाभ प्राप्त होंगे। गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं, ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ राशि वालों के लिए 22 सितंबर 2019 यानी रविवार का दिन सामान्य से बेहतर है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति वृषभ राशि वालों को थोड़ा सा सावधान रहना होगा। सड़क पार करते समय भी सचेत रहने की आवश्यकता है। अगर पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। सुबह 10:00 बजे के बाद नया कार्य शुरू करना अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सचेत रहें। आज सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतनी है। मछलियों को अपने हाथों से खाना दें। ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा।
धन लाभ के योग आपकी राशि में दिख रहे हैं। इसके साथ ही खर्च की आशंकाएं भी बनी हुई हैं। इसलिए खर्च करते समय भी आज आपको थोड़ा सा सावधानी बरतनी होगी, सचेत रहना होगा। अनावश्यक खरीदारी करना आपके लिए उचित नहीं है। आज प्रिय से प्रेम आपको प्राप्त हो रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ बहस करने से बचें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। इसलिए बहस करने से बचना जरूरी है। परिवार के किसी भी सदस्य से बहस करना उचित नहीं है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। इसलिए अगर वह दवा ले रहे हैं तो नियमित रूप से उन्हें दवा देते रहें। आज कुछ ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात होगी जो आपकी समस्याओं का हल लेकर आपके पास आएंगे। यह अजनबी लोग हो सकते हैं या आपका कोई पुराना मित्र भी इस कार्य को आज कर सकता है। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से पानी दान करें ऐसा करने से आपकी समस्याएं कम होंगीं।
राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों के लिए सोमवार का दिन थोड़ा सा चुनौती भरा है। दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। अगर आपने पूर्व में कुछ गलतियां की हैं तो आज उनका खामियाजा भी आपको भुगतना पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर आप चर्चाओं में रहेंगे। अगर आप नौकरी पेशा हैं या राजनीति में हैं तो आज आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। स्टिंग ऑपरेशन में भी आप फंस सकते हैं। अगर आपसे काेई ऐसा कार्य कराना चाहतै है जो कानूनी रूप से सही नहीं है तो सचेत रहिए सावधान रहिए। अपने ही लोग आपसे धोखा कर सकते हैं, छल की काेशिश कर सकते हैं। किसी से भी पैसा उधार लेने से बचें। आज लिया गया उधार पैसा लंबे समय तक वापस नहीं लौटा पाएंगे। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और आपकी जो आर्थिक परेशानियां चल रही हैं वह भी खत्म हाेंगी।
सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज भाग्य का 80% साथ सिंह राशि वालों को प्राप्त हो रहा है लेकिन पूर्ण रूप से भाग्य के सहारे बैठना भी उचित नहीं है। आपको कार्य करने होंगे, मेहनत करनी होगी। आपकी राशि में कर्म प्रधान है जो भी कार्य आप करेंगे उनका फल आपको प्राप्त होगा। आज की गई मेहनत का फल अगर आपको तुरंत प्राप्त ना हो तो इसमें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज की गई मेहनत लंबे समय तक आपको फल देने वाली है। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं तो आज किया गया अध्धयन भविष्य में काम आने वाला है।
कन्या राशि वालों को भूलकर भी किसी कुत्ते को दुत्कारना नहीं है। कुत्ते को लात नहीं मारनी है। आज काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से दूध दीजिए। अगर कुत्ता आपके हाथों से दूध पी लेता है तो समझ लीजिए आजसे आपका अच्छा समय शुरु हो रहा है। आपकी जो आर्थिक परेशानियां पिछले दिनों से चली आ रही थी उनमें कमी आएगी और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज अपने मन की बात आप प्रिय से कह सकते हैं सफलता मिलेगी। आज दूसरे लोग आपकी भावनाओं को सामान्य दिनों से अधिक बेहतर ढंग से समझ पाएंगे। आप वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज वाहन खरीद सकते हैं। ध्यान रहे खर्च की आशंका दिखाई दे रही हैं। उन वस्तुओं को खरीदने से बचें जिनकी अभी आपको बहुत अधिक आवश्यकता नहीं है। किसी से भी विवाद करने से आपको बचना चाहिए। अगर आपके पूर्व में किसी के साथ कोई विवाद हुए हैं तो आज उन्हें भी खत्म करने का समय है। बात करने से आज आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे वाणी में मधुरता बनाकर रखें।
तुला राशि वालों के लिए रविवार का दिन चुनौती भरा है। आज राह चलते लोग आपसे उलझ सकते हैं लेकिन आपको शांत चित्त रखना होगा। इसी में आज आपकी जीत है। आज किसी से भी आपको उलझना नहीं है। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। अगर कोई नया कार्य आपने शुरू किया है तो उसमें आज आपको सफलता प्राप्त होगी। मेहनत करिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़िए नकारात्मक विचार आपको घेरने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन नकारात्मक विचारों से अपने कदम पीछे आपको नहीं हटाना है। जो भी कार्य अब शुरू कर चुके हैं उसको पूर्णता की ओर लेकर जाइए। आज देवों के देव महादेव का ध्यान कीजिए। महादेव आपके कष्ट हर लेंगे और आपके प्रगति में जो बाधाएं आ रही हैं उन्हें भी दूर करेंगे।
दिन अच्छा है दिल की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी दोपहर बाद आपको अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज पारिवारिक सदस्यों के साथ भी आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर आपको प्राप्त हो रहे हैं। बच्चों के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। आज मांगलिक कार्यक्रमों के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। अगर आपका रिश्ता अभी नहीं हुआ है या बच्चों के प्रति आप परेशान हैं तो आज अच्छे रिश्ते आएंगे आज का समय बेहतर है। घर पर ऐसे व्यक्तियों का आगमन होगा जो खुशी लेकर आएंगे। अच्छे समाचार लेकर आएंगे। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाइए ऐसा करने से आपके शत्रु शांत होंगे और आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। ऐसे कार्यक्रमों में आप शामिल होंगे जहां नए लोग आपकी प्रतिभा को समझेंगे, आपसे मिलेंगे। आज बच्चों को समय दीजिए। परिवार को समय दीजिए परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। शाम में आप परिवार के साथ समय देंगे तो इससे आप बच्चों के मन में चल रही बातों को समझ सकेंगे। आज जीवनसाथी से अपने मन की बात आप कह सकते हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई ऐसी बात प्रिय से साझा करना चाहते थे जिसको लेकर आपके मन में थोड़ी सी भी आशंका है तो आज उस आशंका को दूर कर आप मन की बातों को साझा कर सकते हैं। वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा। आज मधुर वाणी से आप दूसरों का दिल जीत लेंगे और इससे ही आपके रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है निवेश कर सकते हैं।
मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों की राशि में आज उत्तम लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज आपके आसपास का माहौल आप के अनुरूप नहीं है। कुछ लोग लुभावने प्रस्ताव लेकर आपके पास आ सकते हैं लेकिन ऐसे में आपको बचना है आज कच्चे लालच में नहीं पड़ना है। आज लालच आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। इससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। सत्य के साथ आगे बढ़िए। ईमानदारी के साथ आगे बढ़िए आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं। आपकी जो आर्थिक परेशानियां चल रही हैं उनमें भी कमी आएगी और आज से आपका अच्छा समय शुरू हाेगा। आज देवों के देव महादेव का ध्यान कीजिए। महादेव आपके सभी कष्ट हर लेंगे किसी पुराने मित्र के सहयोग से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और जो पारिवारिक समस्याएं चल रही हैं उनका भी आज समाधान होगा।
6 अगस्त का राशिफल मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए उत्तम है। दोपहर के समय आपको कुछ परेशानी उठानी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने कार्य के प्रति सचेत रहना होगा। सहकर्मियों के सहारे अपना कोई भी कार्य अधूरा छोड़ना आपके लिए उचित नहीं है। आज आपके कार्यों की समीक्षा की जा सकती है। छुट्टी का दिन होने के बावजूद घरेलू कार्यों में आज दिन भर लगें रह सतके हैं। मछलियाें काे अपने हाथों से पानी दीजिए ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।