scriptसाेमवार आज का कर्क राशि का राशिफल, कर्क राशि वालाें काे आज तीन स्थितियाें में रहना हाेगा सावधान | Rashifal in hindi Kark Rashi 2 september 2019 today Cancer Horoscope | Patrika News
सहारनपुर

साेमवार आज का कर्क राशि का राशिफल, कर्क राशि वालाें काे आज तीन स्थितियाें में रहना हाेगा सावधान

जानिए क्या कहते हैं साेमवार आज आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन ? चंद्र राशिफल से कर्क राशि के जातकाें का भविष्यफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी

सहारनपुरSep 01, 2019 / 11:45 pm

shivmani tyagi

karka rasi

कर्क राशि का 2 सितंबर का राशिफल

2 सितंबर 2019 का राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। जो लोग तकनीकी क्षेत्र या कारोबारी क्षेत्रों से जुड़े हैं उनके लिए दिन अच्छा है। बेहतर प्रदर्शन आज आप कर सकते हैं। अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने का समय है। आज कर्क राशि वालों की राशि में खर्च की आशंका भी बनी हुई है। इसलिए खर्च करते समय आपको थोड़ा सा सचेत रहना चाहिए। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। आज परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए। ऐसा करने से रिश्तों में मजबूती आएगी और आप समझ पाएंगे कि बच्चे क्या सोच रहे हैं। बच्चों के मन की बात जानने से आप उनके भविष्य के लिए अच्छी योजनाएं बना पाएंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज बाहर का भोजन आपके लिए उचित नहीं है। मौसम का असर भी आपके स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। इसलिए खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। मौसम के बदलाव से भी आज आपको थोड़ा सा सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाइये ऐसा करने से आपके विरोधी शांत होंगे।
इन स्थियाें में रहे सावधान

जब आप घर से बाहर हाें ताे खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें

वाहन चलाते समय भी लापरवाही बिल्कुल उचित नहीं है

बिजली के उपकरणों काे इस्तेमाल करते हुए भी सचेत रहना है।

Home / Saharanpur / साेमवार आज का कर्क राशि का राशिफल, कर्क राशि वालाें काे आज तीन स्थितियाें में रहना हाेगा सावधान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो