scriptगुरुवार आज मेष राशि वालाें काे मिलेगी प्रेम में सफलता लेकिन बरतनी हाेंगी कुछ सावधानियां | Rashifal mesh rashi 19 september 2019 | Patrika News
सहारनपुर

गुरुवार आज मेष राशि वालाें काे मिलेगी प्रेम में सफलता लेकिन बरतनी हाेंगी कुछ सावधानियां

Highlights

मेष राशि का राशिफल
आज बन रहे हैं विशेष याेग
जानिए क्या कहते हैं भाग्य के सितारे

सहारनपुरSep 19, 2019 / 12:05 am

shivmani tyagi

मेष राशि : 9 से 15 सितंबर भाग्य मिलेगा भरपूर साथ, जरूर करें यह उपाय

मेष राशि : 9 से 15 सितंबर भाग्य मिलेगा भरपूर साथ, जरूर करें यह उपाय

राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ

19 सितंबर 2019 का दिन मेष राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर है। आज मेष राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। जब आप घर से बाहर हों तो खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। आज प्रेम में सफलता के याेग हैं। अगर आप प्रिय से अपने मन की बात कहना चाहते हैं या फिर प्रेम का इजहार करना चाहते हैं आज का दिन अच्छा आपकाे सफलता मिलेगी। आज किसी से भी आपको बहस नहीं करनी चाहिए। बहस करना आज आपके लिए उचित नहीं है। इससे विवाद हो सकते हैं। परिवार को समय दीजिए, बच्चों से बातें कीजिए। ऐसा करने से रिश्तों में मजबूती आएगी। गुरुवार आज ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात होगी जो आपके भविष्य के लिए लाभदायक साबित होंगे। पुराने किसी मित्र से मिलने के योग भी आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। सही समय पर सही निर्णय करने से आपको लाभ प्राप्त होने वाले हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Saharanpur / गुरुवार आज मेष राशि वालाें काे मिलेगी प्रेम में सफलता लेकिन बरतनी हाेंगी कुछ सावधानियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो