scriptडेली क्राईम अपडेटः इतनी माैताें के बाद भी सुधरने काे तैयार नहीं सहारनपुर के लाेग, ये आकड़ें कर देंगे हैरान | Saharanpur Daily crime report | Patrika News
सहारनपुर

डेली क्राईम अपडेटः इतनी माैताें के बाद भी सुधरने काे तैयार नहीं सहारनपुर के लाेग, ये आकड़ें कर देंगे हैरान

रविवार काे छुट्टी के दिन पुलिस ने कर डाली इतनी कार्रवाई
अवैध शराब आैर कच्ची शराब के साथ कई लाेग गिरफ्तार
सहारनपुर पुलिस की डायरी से देखिए डेली क्राईम रिपाेर्ट

सहारनपुरMar 18, 2019 / 09:34 am

shivmani tyagi

saharanpur

देशी शराब

सहारनपुर।

स्मार्ट सिटी सहारनपुर के लाेग सुधरने काे तैयार नहीं है। 100 से अधिक लाेगाें की माैत हाेने के बाद भी अवैध शराब की तस्करी करने वाले आैर अवैध व अपमिश्रित शराब काे पीने वाले बाज नहीं आ रहे। सहारनपुर में शराब की तस्करी का ग्राफ क्या है इसका सहज अंदाजा आप पुलिस की एक दिन की कार्रवाई से ही लगा सकते हैं।
पुलिस ने रविवार यानि छुट्टी के दिन भी कई लाेगाें काे जेल भेज दिया। पुलिस की डेली रिपाेर्ट में हम आपकाे बता रहे हैं अकेले सहारनपुर में पुलिस ने रविवार काे कितने लाेगाें के खिलाफ कार्रवाई की है। सहारनपुर जिला पुलिस की इस कार्रवाई के ग्राफ से आप सहज अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रदेश में एक दिन में कितने लाेगाें पर पुलिस कार्रवाई हाेती है।
थाना चिलकाना पुलिस ने सुल्तानपुर तिराहे से पुलिस ने कादिर पुत्र नसीम निवासी पटनी थाना चिलकाना काे गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि इसके पास से 24 बोतल अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का की बरामद हुई है।
थाना चिलकाना पुलिस ने ही जन नवोदय स्कूल के पास कस्बा चिलकाना से सुंदर पुत्र चमनलाल निवासी मोहल्ला काजीमल कस्बा सुल्तानपुर थाना चिलकाना काे गिरफ्तार किया। बकाैल पुलिस इसके पास से 36 बोतल अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की गई।
थाना कोतवाली देहात पुलिस ने जंगल ग्राम नंदी फिरोजपुर से पुलिस ने अशोक कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम नंदी फिरोजपुर थाना कोतवाली देहात काे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक इसके पास से 05 लीटर अप मिश्रित शराब बरामद हुई है।

थाना कुतुबशेर पुलिस ने माढी मंदिर के पास से शिवकुमार पुत्र तेलूराम निवासी उनाली थाना कुतुबशेर काे गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने ताे इसके पास से 16 बोतल अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का की बरामद हुई हैं।

काेतवाली सदर बाजार पुलिस ने भी बलियाखेड़ी ब्लॉक के पास से सुरेंद्र पुत्र बंटी निवासी खाटकी थाना रामपुर मनिहारान के अलावा विजेंद्र पुत्र सोमदत्त निवासी हसनपुर थाना सदर बाजार काे 96 पव्वे देशी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना फतेहपुर पुलिस ने चौकी बड़कला क्षेत्र से प्रवेश पुत्र जयपाल निवासी ग्राम रसूलपुर थाना फतेहपुर काे गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इसके कब्जे से 96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है।
थाना नागल पुलिस ने ग्राम कपासी रोड से प्रवीण उर्फ छंगा पुत्र धर्मवीर निवासी कपासी काे 06 बोतल अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना देवबंद पुलिस ने ग्राम चंदेना कोली से भगवानपुर जाने वाले रास्ते से पेंदर उर्फ पिंदर पुत्र हुकम चंद निवासी ग्राम चंदेना कोली थाना देवबंद काे गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

थाना देवबंद पुलिस ने नीटू के भट्टे के पास जंगल ग्राम अंबेहटा शेख से शेरसिंह पुत्र जगदीश निवासी गांधी कॉलोनी थाना देवबंद काे गिरफ्तार किया है। इसके कब्जेसे 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हाेने का दावा देवबंद पुलिस कर रही है।
थाना देवबंद पुलिस ने ही दूधली फूलास अकबरपुर मोड से सत्यजीत उर्फ शक्तिदीप सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी गांधी कॉलोनी थाना देवबंद काे भी गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हाेने की बात कह रही है।
गंगोह पुलिस ने धलापड़ा चौकी के पास से उल्फत पुत्र जीमल निवासी खानपुर गुर्जर थाना गंगोह को 30 पव्वे अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना नकुड़ पुलिस ने ग्राम ढायकी से राजकुमार पुत्र राम सिंह निवासी ढायक़ी थाना नकुड काे 49 लीटर अपमिश्रित शराब आैर 02 किलोग्राम यूरिया व मिश्रित करने के उपकरण सहित किया गिरफ्तार किया है।
थाना सरसावा पुलिस ने ग्राम कुंडी से रवि पुत्र भुल्ला निवासी कुंडी थाना सरसावा, सहारनपुर को 60 बोतल अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना बेहट पुलिस ने मरवा मार्ग से नरेश पुत्र प्रेमचंद निवासी ग्राम मीरगढ़ थाना बेहट निवासी सहारनपुर को 50 बोतल अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इसके कब्जेसे एक अवैध तमंचा 12 बोर आैर 04 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

थाना देवबंद पुलिस ने ग्राम बास्तम नहर पुल के पास से करेशन पुत्र सहीराम निवासी ग्राम चंदेना कोली थाना देवबंद निवासी सहारनपुर को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना जनकपुरी पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस के सामने से राजेंद्र उर्फ बोना पुत्र लोटन सिंह निवासी जेल चुंगी थाना जनकपुरी निवासी सहारनपुर को एक नाजायज चाकू सहित किया गिरफ्तार किया है।

थाना मंडी पुलिस ने मोहल्ला बंजारान से आरिफ उर्फ कच्चू पुत्र जाने आलम निवासी दाउद सराय ढोली खान थाना मंडी निवासी सहारनपुर को एक अवैध तमंचा .315 बोर व दाे जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया है।

थाना कुतुबशेर पुलिस ने रेलवे रोड माल गोदाम से जहांगीर पुत्र जाहिद हसन निवासी मानकमऊ थाना कुतुबशेर निवासी सहारनपुर को एक अवैध तमंचा .315 बोर व 2 जिंदा कारतूस के अलावा 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना सदर बाजार पुलिस ने विश्वकर्मा चौक से शुभम उर्फ गजट पुत्र रोशन लाल निवासी न्यू लक्ष्मी पुरम कॉलोनी थाना सदर बाजार निवासी सहारनपुर को एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है।
थाना देवबंद पुलिस ने रजवाहे की पुलिया ग्राम शेखपुरा से भूरा पुत्र इकबाल निवासी रसूलपुर थाना देवबंद निवासी सहारनपुर को एक अवैध तमंचा .315 बोर मय 1 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने माधौपुर पुल गंगोह रोड से आरिफ पुत्र हाकम अली निवासी आलमपुर थाना गंगोह निवासी सहारनपुर को एक अवैध तमंचा 315 बोर व 1 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने कस्बा रामपुर से नदीम पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला मनिहारान कस्बा व थाना रामपुर मनिहारान निवासी सहारनपुर को 3.2 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया।
थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने रजवाहा चौराहा ग्राम चकवाली से नौशाद पुत्र असगर निवासी ग्राम चकवाली थाना रामपुर मनिहारान निवासी सहारनपुर को 3.5 ग्राम अवैध डोडा पोस्त व एक तमंचा 315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना चिलकाना पुलिस ने ग्राम पटनी तिराहे से रिजवान पुत्र मकबूल निवासी मोहल्ला हामिद हसन कस्बा व थाना चिलकाना निवासी सहारनपुर को 210 ग्राम चरस गिरफ्तार किया है।


थाना मंडी पुलिस ने जुलमगढ़ की पुलिया से मुशर्रफ पुत्र नजीर निवासी मोहल्ला नूरबस्ती थाना कोतवाली नगर निवासी सहारनपुर को 14 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना नकुड पुलिस ने ग्राम घोसपुरा से गौरव पुत्र आनंद कुमार निवासी मोहल्ला जैनबाग थाना मंडी निवासी सहारनपुर व मयंक पुत्र सुलेख चंद निवासी मोहल्ला शास्त्रीनगर थाना सदर बाजार सहारनपुर को 10 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना नकुड पुलिस ने भूरी बांस से मोबीन पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम सिरसला थाना नकुड निवासी सहारनपुर आैर महफूज पुत्र याकूब निवासी ग्राम सिरसला थाना नकुड निवासी सहारनपुर के अलावा रियासत पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम सिरसला थाना नकुड सहारनपुर तथा संजय पुत्र बुद्धूराम निवासी ग्राम सिरसला थाना नकुड निवासी सहारनपुर को आपस में रुपयों की हारजीत की बाजी लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते समय गिरफ्तार किया है। बकाैल पुलिस इनके कब्जेसे 1510 रुपये भी बरामद हुए।

Home / Saharanpur / डेली क्राईम अपडेटः इतनी माैताें के बाद भी सुधरने काे तैयार नहीं सहारनपुर के लाेग, ये आकड़ें कर देंगे हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो