scriptमनचला करता था रोज परेशान छात्रा ने Twitter से कराई fir दर्ज, जानिए कैसे | Saharanpur girl complaint up police on twitter | Patrika News
सहारनपुर

मनचला करता था रोज परेशान छात्रा ने Twitter से कराई fir दर्ज, जानिए कैसे

खबर की खास बातें
मेरठ का लड़का कर रहा था सहारनपुर की लड़की का पीछा
परेशान छात्रा ने किया UP Police काे किया ट्वीट
Saharanpur Police ने दर्ज की FIR

सहारनपुरAug 26, 2019 / 02:46 pm

shivmani tyagi

UP Police

UP Police

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर की एक छात्रा ( Student) ने ट्वीटर (Twitter) से मनचले को सबक सिखाया है। मनचला रोज छात्रा को फॉलो कर रहा था उसे परेशान कर रहा था। जब बात हद से गुजरी तो छात्रा ने यूपी पुलिस (up police) को ट्वीट कर दिया।
इस ट्वीट के कुछ ही देर बाद सहारनपुर की काेतवाली सदर बाजार पुलिस ( police) ने मनचले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सहारनपुर की रहने वाली इस छात्रा ने यूपी पुलिस को किए ट्वीट में बताया था कि एक मनचला रोजाना उसे परेशान करता है जिससे उसका घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। UP Police यूपी पुलिस को किए गए इस ट्वीट के बाद सहारनपुर पुलिस में खलबली मच गई और इस घटना के कुछ ही देर बाद कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने पीड़ित छात्रा से पूरी घटना की जानकारी ली और तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आराेपी युवक मूल रूप से मेरठ (Meerut) का रहने वाला है। इसका नाम सचिन है जो सहारनपुर (Saharanpur) के गंगाेह में ही अपने एक रिश्तेदार के रह रहा था। छात्रा ने जो कदम उठाया है उससे दूसरी छात्राओं को भी मदद मिलेगी और अब अन्य छात्राएं भी स्मार्ट सिटी सहारनपुर (Smart city saharanpur) की इस बेटी की तरह मनचलों के खिलाफ एक क्लिक पर कार्यवाही करा सकेंगी।
आप भी कर सकते हैं ट्वीट

अगर आपकी भी काेई परेशानी है और थानास्तर पर आपकी बात नहीं सुनी जा रही है ताे आप भी संबंधित पुलिस काे ट्वीट कर सकते हैं। काेतवाली सदर बाजार प्रभारी पंकज पंत ने छात्रा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Saharanpur / मनचला करता था रोज परेशान छात्रा ने Twitter से कराई fir दर्ज, जानिए कैसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो