उन्होंने कहा कि बदमाश का नाम कमर निवासी झिंझाना है। उसके पैर में गोली लगी थी। उसका खून ज्यादा बह गया था। जंगल में एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में उन्होंने तुरंत अपने अधीनस्थों को घायल बदमाश को जीप तक ले जाने को कहा। इसके बाद पुलिसकर्मी बदमाश को उठाकर अपनी जीप तक लेकर पहुंचे। जिसने भी यह नजारा देखा वह पुलिस की तारीफ किए बिना नहीं रह सका। ऐसे समय में पुलिस खुद इस बदमाश के लिए एंबुलेंस बन गई, ताकि समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके। हालांकि, मुठभेड़ में बदमाश का एक भागी भागने में कामयाब रहा।