मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव राई नंगला के रहने वाले सलीम अहमद ने ईमानदारी की जाे मिसाल पेश की है उसकी सभी तारीफ कर रहे हैं। सलीम अहमद अपने ड्राईवर साजिद के साथ मिलकर पिछले तीन दिन से इस प्रयास में लगे हुए हैं कि यह बैग किसी तरह उसके सही मालिक तक पहुंच जाए। इसके लिए सलीम अहमद ने पुलिस काे भी पूरी घटना के बारे में बताते हुए कहा है कि, वह इस रुपयों से भरे बैग काे उसके मालिक तक पहुंचाना चाहते हैं।