script30 जुलाई 2019 का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल | Shivratri Rashifal 30 July 2019 in Hindi Rashifal with Horoscope | Patrika News

30 जुलाई 2019 का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jul 30, 2019 08:13:41 am

Submitted by:

shivmani tyagi

जानिए शिव रात्रि पर क्या कहते हैं आपके सितारे
आज अलग-अलग राशि वालाें के लिए बने हैं अलग-अलग याेग
आईए जाने मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का 30 जुलाई का राशिफल

Rashifal

Rashifal

30 जुलाई 2019 मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। आज शिवरात्रि पर आद्रा नक्षत्र बन रहा है। दोपहर 4 बजकर 47 मिंट के बाद पुनर्वसु नक्षत्र भी बन रहा है। आज दिनभर शुभ योग हर्षण रहेगा जबकि रात्रि 10:38 के बाद वज्र योग बन रहा है। चंद्रमा आज मिथुन राशि में रहेगा। चंद्रमा की स्थिति और बन रहे योग आपके भाग्य को किस तरह से प्रभावित कर रहे हैं ? यह जानने के लिए आइए जानते हैं सभी राशियों का चंद्र राशिफल। सभी राशियों का संपूर्ण राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ।
30 जुलाई का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
चुनौती भरा समय है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आस-पास का माहौल भी आप के अनुरूप नहीं है। कुछ चिंताएं घेरने की कोशिश कर सकती हैं लेकिन आपको विचारों में सकारात्मकता बनाए रखनी है। आज पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपको प्राप्त है। आपके बुरे समय में अपने ही आज काम आने वाले हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी है। स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहना है।
30 जुलाई का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
शिवरात्रि पर आज वृषभ राशि वालों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। धन लाभ होने के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग भी हैं। आज देवों के देव महादेव का ध्यान कीजिए। महादेव आपके रुके हुए कार्यों में गति लाएंगे। आज वृषभ राशि वालों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी हुई है। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।
30 जुलाई का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज से मिथुन राशि वालों का अच्छा समय शुरू होने जा रहा है। अगर आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो याद दिलाएं। आज रुका हुआ पैसा आप तक पहुंचने के योग बने हुए हैं जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें भी आज याद दिलाएं। बातचीत करते समय शब्दों का सही चयन करना जरूरी है। आज कोई भी ऐसे शब्द आपको नहीं कहने हैं जो दूसरों को बुरे लगते हों। निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा नहीं है। एक्सपर्ट की सलाह के बगैर निवेश ना करें।
30 जुलाई का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों के लिए 30 जुलाई 2019 का दिन थोड़ा सा चुनौती भरा रह सकता है। आज आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आज आपको प्राप्त है। माता पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर है। नौकरीपेशा लोगों के लिए अचानक खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं।

30 जुलाई का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal SinghRashi मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
30 जुलाई 2019 का दिन सिंह राशि वालों के लिए थोड़ा सा कम बेहतर रहने वाला है। सुख सुविधाओं में कमी आएगी। आज अचानक खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले या निवेश करने से पहले जीवनसाथी की सलाह कर लें। अच्छी सलाह आप को मिलने वाली है। आज मित्रों का भी सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। परिवार को समय दीजिए।
30 जुलाई का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanyaRashi कन्या राशि (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
शिवरात्रि पर कन्या राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। पारिवारिक माहौल बेहतर होगा जो कन्फ्यूजन चल रहे थे। वह भी दूर होंगे आज पारिवारिक सदस्यों से आपको बात करनी चाहिए। बात करने से ही आज सभी समस्याओं का समाधान होने वाला है। ध्यान रखिएगा आज कन्या राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है। स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंकाएं बनी हुई है। मौसम का असर भी आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। जब घर से बाहर हों तो खाने-पीने की वस्तुओं में आपको सावधानी रखनी है।
30 जुलाई का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tulaRashi तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए दिन चुनौती भरा रहेगा। पारिवारिक सदस्यों से छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकते हैं। इसलिए आज आपको बहस करने से बचना है। आपके आसपास का माहौल भी आप के अनुरूप नहीं है लेकिन अच्छी बात यह है कि कारोबारियों और व्यापारियों के लिए दिन में योग बेहतर बने हुए हैं। लाभ के अवसर दिखाई दे रहे हैं। आज पूर्व में किए गए निवेश का लाभ आपकाे मिलने वाला है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें आज थोड़ा सरल रहना होगा। सीनियर से बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है।
30 जुलाई का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka RashifalVrishchik Rashi वृश्चिक राशि तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन आज आपके कार्यों में वृद्धि हाेगी। आपके कार्यक्षेत्र में भी बढ़ोतरी हाेगी। आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज अधिक मेहनत करने की वजह से आप खुद काे शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस कर सकते हैं लेकिन शाम का समय आपके लिए अच्छा है। शाम के समय परिवार को समय दीजिए इससे रिश्तों में मजबूती आएगी और जो कन्फ्यूजन चल रहे हैं वह भी खत्म हाेंगे।

30 जुलाई का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi धनु राशि ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
देवों के देव महादेव की विशेष कृपा आज धनु राशि वालों पर बनी हुई है लेकिन दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर आपको प्राप्त होगा। दिनचर्या आज अस्त व्यस्त रहेगी। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी है। रफ्तार से दूरी बनाए रखनी है। जब तक बहुत आवश्यक ना हो वाहन चलाने से बचें। किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से लाल रंग का फल दान करना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा।

30 जुलाई का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal MakarRashi मकर राशि (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों को आज अपने जीवन साथी या प्रिय के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सावधानी रखनी होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है। आज आपके आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है लेकिन ऐसे में आपको धैर्य बनाकर रखना है। धैर्य से ही आज आप कठिनाई के समय में जीत हासिल कर सकेंगे। आज अचानक खर्च की आशंकाएं भी आपके साथ बनी हुई हैं। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतें। अनावश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने से बचें।
30 जुलाई का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka RashifalKumbh Rashi कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। जो चिंताएं पिछले दिनों से चली आ रही हैं उनमें आज कमी आएगी। आज संतान के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा आपको सचेत रहना होगा। अच्छी बात यह है कि मित्रों का सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं लेकिन अतिरिक्त परिश्रम करके आज आप कठिनाइयों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। आज वाहन चलाते समय सावधानी रखनी है। किसी को भी पैसे उधार देने से बचें।

30 जुलाई का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meenRashi मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
30 जुलाई 2019 का दिन मीन राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर है। पिछले कुछ दिनों से अगर किसी समस्या से आप जुड़े हुए थे उसमें आज कमी आएगी। संतान के प्रति चल रही चिंताएं भी कम होंगी। दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। पारिवारिक माहौल बेहतर होगा और एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा। आज पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपको प्राप्त है परिवार को समय दीजिए। बच्चों से बातें कीजिए बच्चों के मन में क्या चल रहा है यह आपको जानना चाहिए। इससे आप भविष्य के लिए अच्छी योजनाएं तैयार कर सकेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो