
madhyapradesh news
देवबन्द. मेने बाजार में स्थित हार्डवेयर व्यापारी से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने से क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। व्यापारियों ने एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को गुहार लगाई। मोहल्ला जनकपुरी निवासी पदम कुमार की शहर की मेन बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। जब व्यापारी पंकज मंगलवार को दुकान पर पहुंचे तो वहां एक पत्र पड़ा मिला, जब उन्होंने पत्र को पढ़ा तो उनके होश उड़ गए। पत्र में दस लाख रुपये की रंगदारी न देने और पत्र की जानकारी पुलिस को देन पर पुत्र की हत्या की भी धमकी दी गई है। साथ ही पत्र में रंगदारी की रकम लेकर पुत्र को स्टेशन पर भेजने के लिए लिखा गया है।
उनकी दुकान पर हो रही प्रत्येक गतिविधियों पर नजर है। साथ ही धमकी दी कि रंगदारी 12 बजे से पहले लेकर आ जाना नहीं तो तेरे बेटे की लाश मिलेगी। इसके बाद पंकज गर्ग ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया कि उन्हें उक्त पत्र सुबह दुकान खोलते समय शटर के निचे से मिला है।
पीड़ित दुकनदार पंकज कुमार ने बताया की वह सुबह दुकान खोल रहा था तो मुझे एक चिट्ठी मिली, जिसमें लिखा था कि आप मेरी बात ध्यान से सुनो। मुझे 10 लाख रुपए 12:00 बजे तक दे दो, नहीं तो मैं तुम्हारे बेटे को मार दूंगा और पैसे स्टेशन पर लेकर आ जाना और अपने लड़के के हाथ भेजना। अगर तुमने कोई ज्यादा होशियारी दिखाई तो इसमें तुम और तुम्हारा लड़का भी मारे जाओगे।
इस मामले में सीओ देवबन्द ने बताया की थाना देवबंद के कस्बा में एक दुकानदार है। पंकज गर्ग उनके द्वारा सूचना दी गई है कि जब उन्होंने सुबह अपनी दुकान खोली तो सटर खुलने के बाद एक पत्र मिला, जिसमें उनसे कुछ फिरौती की बात लिखी है। यह बात संज्ञान में आने के बाद उन्होंने प्रार्थना-पत्र थाना देवबंद में दिया है, जिसमें उन्होंने मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए दिया है और उनकी सुरक्षा का प्रबंध भी करने का निर्देश दे दिया है और तत्काल उसकी जांच और उसकी विवेचना कराई जाएगी। यदि कोई दोषी पाया गया तो थाने की तरफ से जो भी कार्रवाई होगी, उसके विरुद्ध की जाएगी। उसमें पत्र में 10 लाख के रुपए का उल्लेख पाया गया है।
Published on:
20 Aug 2019, 7:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.