scriptसहारनपुर: लॉकडाउन के समर्थन में बेटे ने स्थगित किया पिता की रस्म पगड़ी का प्राेग्राम | Son's father's turban was postponed due to lockdown | Patrika News
सहारनपुर

सहारनपुर: लॉकडाउन के समर्थन में बेटे ने स्थगित किया पिता की रस्म पगड़ी का प्राेग्राम

Highlights

सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र के गांव सलेमपुर में कोरोना की जटिलताओं को देखते हुए रस्म पगड़ी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।

सहारनपुरMar 27, 2020 / 11:28 pm

shivmani tyagi

Maha Corona: वायरस : सरकारी कमरों में 55 हजार 707 बेड की व्यवस्था...

Maha Corona: वायरस : सरकारी कमरों में 55 हजार 707 बेड की व्यवस्था…

सहारनपुर। कोरोना वायरस ( Corona virus ) के खतरे और प्रशासन के बार बार कहने के बाद भी कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे तो दूसरी ओर सहारनपुर में एक ऐसी तस्वीर भी दिखाई दी है जो नजीर से कम नहीं। यहां एक बेटे ने कोरोना की जटिलता काे देखते हुए अपने पिता की रस्म पगड़ी का कार्यक्रम ही स्थगित कर दिया।
यह भी पढ़ें

Lockdown: पैदल मजदूरों पर पिघली योगी सरकार, रामपुर में बसों से घरों को भेजे गए मजदूर

सहारनपुर के सरसावा में यह रस्म पगड़ी हाेनी थी लेकिन कोरोना के खतरे काे देखते हुए इस कार्यक्रम काे स्थगित कर दिया गया है। सरसावा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर के रहने वाले 75 वर्षीय मीठालाल बिरला का 14 मार्च को निधन हो गया था। 14 मार्च को वह इस दुनिया से चले गए थे। इसके बाद उनकी रस्म पगड़ी शुक्रवार को तय हुई लेकिन इसी बीच लॉक डाउन हो गया। प्रशासन के हर तरह के धार्मिक अनुष्ठानों पर भी राेक लगा दी।
यह भी पढ़ें

Breaking: बागपत और कैराना के बाद अब मेरठ में मिला कोरोना का मरीज

यह अलग बात है कि, प्रशासन की ओर से अत्येष्टि आदि के लिए लाेगों काे अनुमति दी है लेकिन कोरोना के खतरें काे देखते हुए सहारनपुर के इस परिवार ने रस्म पगड़ी कार्यक्रम काे स्थगित कर दिया। मीठालाल बिरला के बेटे मास्टर राकेश बिरला ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पिताजी की रस्म पगड़ी का कार्यक्रम था लेकिन कोरोना की जटिलताओं को देखते हुए वह किसी को भी खतरे में नहीं डालना चाहते। रस्म पगड़ी कार्यक्रम से सोशल डिस्टेंस खतरे में आएगा और लोग अपने घरों से मजबूरी में बाहर निकलेंगे। ऐसे में कई लोगों के लिए खतरा बढ़ सकता है। इसी को देखते हुए उन्होंने अपने पिता की रस्म पगड़ी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

Home / Saharanpur / सहारनपुर: लॉकडाउन के समर्थन में बेटे ने स्थगित किया पिता की रस्म पगड़ी का प्राेग्राम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो