scriptRashifal: वृश्चिक राशि वालों के लिए खास है सोमवार का दिन जानें आज का भविष्य | today horoscope 11 November 2019 Monday rashifal | Patrika News
सहारनपुर

Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के लिए खास है सोमवार का दिन जानें आज का भविष्य

Highlights

जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
यह भी जानिए कैसा रहने वाला है सोमवार का दिन

सहारनपुरNov 11, 2019 / 09:24 am

shivmani tyagi

वृश्चिक राशि: 4 से 10 नवंबर के बीच, बन सकते हैं धनवान, कर लें ये उपाय, पूरे, देखें अपना राशिफल

वृश्चिक राशि: 4 से 10 नवंबर के बीच, बन सकते हैं धनवान, कर लें ये उपाय, पूरे, देखें अपना राशिफल

सप्ताह का पहला दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए सामान्य से थोड़ा काम बेहतर है। पंडित राेहित वशिष्ठ के अनुसार छोटी-छोटी बातों पर आपको परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। आज सामान्य से अधिक कार्य भी आपको करने पड़ेंगे। कुछ कार्य में कठिनाइयां आ सकती हैं लेकिन ऐसे में परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। दोपहर बाद का समय अच्छा है। आचार्य प्रोफ़ेसर राघवेंद्र स्वामी के अनुसार आज वृश्चिक राशि वालों का मन चंचल बना रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा साहित्य पढ़ सकते हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान आज आपको करना चाहिए। आज आप खुद को कमजोर महसूस करेंगे। आपको कुछ ऐसे कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है जिन्हें करने में आप खुद काे अक्षम महसूस कर सकते हैं। ध्यान रखिएगा आप सभी तरह की परिस्थितियों से निपटने की क्षमता रखते हैं। खुद पर विश्वास करते हुए आगे बढ़ें आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी राशि में खर्च की अधिकता के योग भी बने हुए हैं इसलिए खर्च करते समय आपको थोड़ा सचेत रहना चाहिए आज किसी भी अजनबी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Saharanpur / Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के लिए खास है सोमवार का दिन जानें आज का भविष्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो