script17 मई शुक्रवार का मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ और मीन राशि का राशिफल | Today Rashifal 17 may 2019 Friday Rashifal Daily Horoscope prediction | Patrika News
सहारनपुर

17 मई शुक्रवार का मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ और मीन राशि का राशिफल

– मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ और मीन राशि का राशिफल
– Rashifal Mesh Vrish Mithun Kark Singh Kanya Tula Vrishchik Dhanu Makar Kumbh & meen

सहारनपुरMay 17, 2019 / 09:09 am

shivmani tyagi

horoscope news

rashifal

aaj ka Rashifal जानने से पहले आइए जानते हैं कुछ जरूरी बात। आज हम आपकाे राशिफल में यह बताएंगे कि आपाके भाग्ये के सितारे कैसे हैं और आपके लिए क्या-क्या याेग बने हुए हैं। सभी राशियाें का चंद्र राशिफल जानने से पहले आपकाे यह भी जानना जरूरी है कि राशिफल गृहाे की स्थिति और बन रहे याेग के आधार पर निर्धारित किया जाता है यह आशंकाएं और संभावानओं का मिश्रम हाेता है बावजूद इसके कर्म एक ऐसा साधन है जिसके जरिए आप अपने भविष्य काे अच्छा आकार दे सकते हैं। इसलिए जान लीजिए कि कर्म ही श्रेष्ठ है।
राशिफल से पहले यह भी जान लीजिए कि, शुक्रवार आज नरसिंह चतुर्दशी है। आज सुबह 10:30 से मध्यान शुरू हो जाएगा और 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस अवधि में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। अच्छी बात यह है कि आज ‘स्वाति’ नाम का नक्षत्र है और ‘व्यतिपात’ नाम का योग आज बन रहा है। शुक्रवार आज ही ‘वरीयान’ नाम का याेग भी बन रहा है। चंद्रमा आज तुला राशि में रहेगा। चंद्रमा की स्थिति और बन रहे योग से आइए जानते हैं मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ और मीन राशि का राशिफल। इन सभी राशियाें का चंद्रराशिफल बता रहे हैं ‘आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी’ और ‘आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ’
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले,अ
दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी आज आप खुद को मानसिक रूप से भी शांत महसूस करेंगे सरल महसूस करेंगे। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होने के योग बने हुए हैं। पारिवारिक माहौल भी बेहतर रहने वाला है। अगर आप बेरोजगार हैं रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। मंगल योग लेकर आया है। आज नए रोजगार के नए आयाम बनेंगे, नए रास्ते आपके लिए खुलेंगे। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके लिए भी दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है। कुछ समस्याएं दोपहर के समय जरूर आ सकती हैं लेकिन आज आपका दिन अच्छा है। आज अपने कार्यों को सीनियर तक पहुंचाएं और उन्हें बताएं कि आप किस तरह से कार्य कर रहे हैं। ऐसा करने से आपके लिए प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वाे
वृष राशि वालों के लिए आज समय चुनौती भरा रह सकता है। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने की आशंका वृष राशि वालों के साथ बनी हुई हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आज आपको गुस्से पर काबू रखना है। गुस्से की अधिकता से आपको बचना है। आज संयमित रहने का समय है। कुछ ऐसे लुभावने प्रस्ताव आ सकते हैं जो आपके संयम की परीक्षा लेंगे लेकिन ऐसे समय में आपको लालच नहीं करना है। त्वरित टिप्पणी करने से आपको बचना है। आज संयम बरतना आपके लिए बेहद आवश्यक है। अगर आपका मन चंचल हो रहा हाे आप मन पर संयम ना रख पा रहे हो तो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। भगवान श्रीराम आपकी मदद करेंगे। बातचीत करते समय भी आपको थोड़ा सा सचेत रहना होगा शब्दों का सही चयन करना आज आपके लिए बेहद जरूरी है। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है लेकिन जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज मौसम का असर जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi Hindi Rashifalमि थुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रह सकता है। आपका मन चंचल बना रहेगा इधर-उधर दौड़ेगा। आप कोई एक निर्णय लेने में खुद को असहज महसूस करेंगे। ऐसी परिस्थिति में आपको जीवनसाथी से सलाह लेनी चाहिए। आज पारिवारिक चिंताएं आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं। इससे आपका मन अशांत हो सकता है लेकिन आज मन को शांत रखने की काेशिश करें। सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ते रहें। जो कठिनाइयां आ रही हैं उनका सामना कीजिए आने वाला समय आपके लिए बेहतर है, उत्तम है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें आज दैनिक कार्यों में परेशानी हो सकती है। कुछ कठिनाइयां अचानक सामने आन खड़ी हो सकती हैं लेकिन ऐसी परिस्थिति में आपको पीछे नहीं हटना है लगातार आप मन लगाकर आगे बढ़ते रहिए। अपने कार्यों के प्रति लापरवाही मत कीजिए। सफलता आपको मिलेगी आज कोई भी कार्य सहकर्मियों के सहारे छोड़ना उचित नहीं है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal Kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
चिड़चिड़ापन व्यवहार में हावी होने की कोशिश कर सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के साथ बहस हो सकती है। इन सभी आशंकाओं से आज आपको सचेत रहना चाहिए। ऐसी आशंकाएं आपकी राशि में बनी हुई हैं लेकिन आज आपके लिए ना तो गुस्सा ही उचित है और ना ही आज आपको बहस करनी चाहिए। आज गुस्सा और बहस दोनों ही नुकसान के पद पर हैं। इसलिए आपको सहज रहना है, सरल रहना है। अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखनी है। माता का भरपूर सहयोग आशीर्वाद आज आपको मिलने वाला है। माता के आशीर्वाद से आपको धन प्राप्त होने के योग भी बने हुए हैं। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। इसलिए आपको थोड़ा सा सचेत रहना है बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज जब तक बहुत आवश्यकता ना हो यात्रा करने से बचें। आज यात्रा के दौरान कष्ट की आशंका बनी हुई हैं। सड़क पार करते समय भी आपको सावधान रहना चाहिए, सचेत रहना चाहिए। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए उचित नहीं है। एक्सपर्ट की सलाह के बगैर निवेश बिल्कुल ना करें।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है। नकारात्मक विचार आज आप को घेरने की कोशिश कर सकते हैं। गुस्सा भी आज आपको अपने वस में करने की कोशिश करेगा लेकिन ऐसे में आपको यह ध्यान रखना है कि गुस्से की अधिकता से बचना है। आज गुस्से की अधिकता आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। गुस्से में उठाया गया कदम लिए गए निर्णय नुकसान की ओर ले जाएंगे। आपके व्यक्तित्व में भी नकारात्मक भाव पैदा कर देंगे। आप विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से अपने कार्य कर लेते हैं और दूसरों को भी विपरीत परिस्थितियों से बाहर निकालने में उनकी मदद करते हैं। इसी हुनर का आज आपको इस्तेमाल करते हुए कठिन समय में भी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना है। जो कठिनाइयां आएंगी उनका सामना करना है लेकिन गुस्सा करने से आपको बचना है। आज पारिवारिक मतभेद होने की आशंकाएं भी आपकी राशि में बनी हुई हैं इसलिए गुस्से को अपने आसपास के लोगों पर जाहिर ना करें। बातचीत में भी गुस्से को जाहिर ना होने दें। आज किसी को भी पैसा उधार देने से आपको बचना है जिन लोगों को आपने पहले से पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाए आज उधार पैसा वापस लौटने के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal Kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन आज आपको वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी। आज वाणी ही आपके व्यक्तित्व का आईना है जो बातें आप कहेंगे उन्हीं से आज आपका भविष्य तय होगा। इसलिए बातचीत करते समय शब्दों का विशेष ध्यान आपको रखना होगा। पारिवारिक समस्याएं आप को घेरने की कोशिश कर सकती हैं लेकिन परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। ज्यादा चिंता नहीं करनी है समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश कीजिए। आपको किसी मित्र के सहारे से समस्याओं से निकलने का रास्ता दिखाई देगा। आपकी आर्थिक समस्याएं भी आज कम हो जाएंगी। आने वाला समय आपके लिए अच्छा है। आपकी आर्थिक समस्याएं खत्म होने वाली हैं और जो पारिवारिक समस्याएं चल रही हैं उनमें भी कमी आएगी। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से पानी दान करके उनका आशीर्वाद लीजिए ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा योग लेकर आया है। आज मंगल योग आपकी राशि में बने हुए हैं। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। मानसिक रूप से भी आज आप खुद को अधिक सरल और सहज महसूस करेंगे। आज आपको वाणी में मधुरता बनाकर रखनी है किसी से भी आपको द्वेष नहीं करना चाहिए। आज मन चंचल हो सकता है लेकिन मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं अच्छा साहित्य पढ़ सकते हैं। ऐसा करने से आप अपने मन को सही दिशा की ओर ले जाने में कामयाब रहेंगे। आज खर्च की आशंका आपकी राशि में बनी हुई है। आय के साधनों में भी कमी आ सकती है लेकिन इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। प्रबंधन कीजिए आप समय और धन दोनों का प्रबंधन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका भविष्य बेहतर होता चला जाएगा। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। जो भी सूचनाएं आपको मिले उन्हें अच्छी तरह से पुष्ट करना जरूरी है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
17 मई 2019 का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए थोड़ा सा कष्ट दायक हो सकता है। कुछ चिंताएं आज आप को घेरने की कोशिश कर सकती हैं लेकिन आप हर परिस्थिति से निपटने में निपुण हैं और आपकी यही कला आज आपको पार कर ले जाएगी। कुछ कठिनाइयां दोपहर के समय जरूर आएंगी लेकिन आप उनका समाधान निकाल लेंगे। आज धार्मिक स्थल की यात्रा के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर आपको आज प्राप्त हो सकता है। आज प्रभु से अपने मन की बातें कीजिए। मन में जो उलझने चल रही हैं उन्हें आप प्रभु से साझा कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको मानसिक रूप से शांति मिलेगी। आज काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से दूध देना आपके लिए शुभ है। अगर काले रंग का कुत्ता आपके हाथ से दिया गया दूध पी लेता है तो समझिए आप का अच्छा समय शुरू हो गया है। आपकी जो आर्थिक परेशानियां चल रही हैं उनमें कमी आनी शुरू हो गई है।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
आज का राशिफल धनु राशि वालों के लिए भी अच्छे संकेत लेकर आया है। आज आत्मविश्वास से धनु राशि वाले भरे रहेंगे। कार्यों की अधिकता होने के बावजूद शारीरिक रूप से आप थकान महसूस नहीं करेंगे। हालांकि दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे लेकिन औसत रूप से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम होने के योग बने हुए हैं। अगर बच्चों की ओर से कुछ चिंताएं आ को घेरे हुए हैं तो उन में कमी आएगी और बच्चों की ओर से अच्छे समाचार आज आपको प्राप्त होंगे। आज जीवनसाथी से मन की बातें करने का समय है। अगर आप अपनी प्रिय को भी अपने मन की बातों से अवगत कराना चाहते हैं तो आज अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं आपको सफलता मिलेगी। आपके आसपास का माहौल आपको थोड़ा सा सही करना होगा, जिन व्यक्तियों के पास आप उठ बैठ रहे हैं उनमें से कुछ लोग आपके व्यक्तित्व के बिल्कुल विपरीत हैं। आपको यह आकलन करना चाहिए कि आप किन के साथ बैठ रहे हैं।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा अच्छा रहेगा लेकिन कुछ नकारात्मक विचार आप को घेरने की कोशिश कर सकते हैं। अचानक खर्च की आशंका बढ़ी हुई हैं आपकी राशि में बनी हुई हैं। इसलिए आज खर्च करते समय सावधानी बरतें आज धन संचय करना आपके लिए बेहद आवश्यक है। आज किया गया धन संचय भविष्य में आपके और आपके बच्चों के काम आने वाला है। आपको धन प्रबंधन करना चाहिए। जहां आप अपना धन रखते हैं वहां पर साफ सफाई रखें। अगर आप रात में पर्स अपने सिरहाने रख कर सोते हैं तो आज से ही इस में परिवर्तन कर लें और अपने पर्स की कोई एक जगह बना लें जहां आपको पर्स रखना चाहिए अगर आप अपना पर्स पूजा में या उस स्थान पर रखें जहां आपके घर का धन रखा हुआ है। ध्यान रखिएगा आपको सिरहाने पर रखकर नहीं सोना है।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है। चंद्र राशिफल के अनुसार आज कुंभ राशि वालों की राशि में कुछ चुनौतियां जरूर दिखाई दे रही हैं। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें अपने कार्यों में लापरवाही नहीं बरतनी है। आज अचानक उनके कार्यों की समीक्षा हो सकती है। सीनियर से आज किसी भी बात पर बहस करना उचित नहीं है। आज अधिक भावनात्मक होने की आवश्यकता नहीं है। अपनी भावनाओं को काबू में रखें अगर आप बेरोजगार हैं अभी तक रोजगार की तलाश कर रहे हैं नौकरी की तलाश कर रहे हैं। तो आज का दिन आपके लिए मंगलमय है आज मित्रों के सहयोग से आपको नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। रोजगार के रास्ते आपके लिए खुलेंगे। आज किसी से भी बेवजह विवाद करने से आपको बचना चाहिए। जवाब सड़क पर चल रहे होंगे तो कुछ लोग आप से उलझने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन ऐसे में आप को शांत रहना है। अपने मन को शांत रखना है। आज अपने प्रेम का इजहार करने का समय है अगर आप अपने मन की बात अपने प्रिय से साझा करना चाहते हैं तो आज दिन श्रेष्ठ है। आज आपको सफलता मिलेगी अपने मन की बात आप कह सकते हैं आज वाहन चलाते समय थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। सड़क पार कर रहे हो तब भी आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आज दूसरों की गलती का खामियाजा कुंभ राशि वालों को उठाना पड़ सकता है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए 17 मई 2019 का समय बेहद अच्छा है। चंद्र राशिफल के मुताबिक आज आप धन-धान्य से परिपूर्ण रहेंगे अगर आपके पास रोजगार की कमी है या फिर आपके पास धन की कमी चल रही है तो समझिए आज से आपका दिन अच्छे शुरू हो गए हैं। आज आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा। आप मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त श्री हनुमान का ध्यान कीजिए हनुमान आपके सभी कष्ट हर लेंगे। आज कोई भी ऐसा कार्य आपको नहीं करना है जो दूसरों को नुकसान पहुंचाता हो। आज समय की बर्बादी भी आपके लिए उचित नहीं है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है, जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। इसलिए आज काम पर ध्यान दीजिए। अपने कार्यों को पूरा कीजिए। जाे रुके हुए कार्य हैं उनको भी आज पूरा कीजिए। अच्छे योग आपकी राशि में बने हुए हैं लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा आपको सचेत रहना होगा। जब आप घर से बाहर हों तो खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। आज अधिक भोजन करना आपके लिए उचित नहीं है।

Home / Saharanpur / 17 मई शुक्रवार का मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ और मीन राशि का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो