scriptआज मौसम में रहेगा उतार-चढ़ाव दिन में बढ़ेगी गर्मी शाम को ठंडक, विशेषज्ञों ने किया सचेत | today weather news in Hindi | Patrika News
सहारनपुर

आज मौसम में रहेगा उतार-चढ़ाव दिन में बढ़ेगी गर्मी शाम को ठंडक, विशेषज्ञों ने किया सचेत

Highlights

वेस्ट में बदलने लगा मौसम
दिन में गर्मी रात में ठंडक
बदलते मौसम में सावधानी जरूरी
जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

सहारनपुरSep 19, 2019 / 11:20 am

shivmani tyagi

माैसम

माैसम

सहारनपुर। मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। दिन में गर्मी के साथ अब रात में ठंडक होने लगी है। एक्सपर्ट इसे बदलता मौसम बता रहे हैं। अच्छी बात यह है कि मौसम बदलने से अब लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी लेकिन साथ ही आशंका यह भी जताई जा रही है कि बदलते मौसम में बीमारियां और संक्रामक रोग दस्तक दे सकते हैं।
यानी साफ है कि जब तक मौसम में पूरी तरह से बदलाव नहीं हो जाता तब सुबह शाम मौसम का बदलता मिजाज नुकसानदायक साबित हो सकता है। सहारनपुर जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर एसके वाष्र्णेय का कहना है कि फिलहाल का समय थोड़ा सचेत रहने का है। संक्रामक रोग तेजी से दस्तक दे रहे हैं। इसका मुख्य कारण बदलता मौसम ही है। जब मौसम बदलता है तो मानव शरीर उसके लिए पूरी तरह से तैयार नहीं होता और इसी दौरान संक्रमक रोग हमला कर देते हैं। इसका सहज अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 300 बेड के सहारनपुर जिला अस्पताल में रोजाना 350 से अधिक रोगी भर्ती हो रहे हैं। ओपीडी का ग्राफ 2500 के पार है। ऐसे में सावधानी बेगड़ जरूरी है।
ये बरतें सावधानी

बदले मौसम में खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। बासी खाना खाने से परहेज करें। शाम का खाना समय से खा लें, सम्भव हो तो सूर्यास्त से पहले ही शाम का भोजन कर लें। साफ पानी पीना बेहद आवश्यक है। बच्चाें काे उबला हुआ पानी दें। अपने घर के आसपास कहीं भी साफ या गन्दा पानी इकठ्ठा ना होने दें ।
जानिए आज का मौसम ( today Weather)

19 सितंबर गुरुवार का मौसम वेस्ट में सामान्य रहेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सुबह मौसम में ठंडक रहेगी लेकिन दिन में तापमान 30 डिग्री तक जाएगा। कुछ जिलों नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद आदि में तापमान 30 डिग्री के पार भी जा सकता है। शाम को एक बार मौसम में ठंड दस्तक देगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Saharanpur / आज मौसम में रहेगा उतार-चढ़ाव दिन में बढ़ेगी गर्मी शाम को ठंडक, विशेषज्ञों ने किया सचेत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो