script110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, यूपी में होने जा रहा बड़ा बदलाव | Trains speed 110 kilometers per hour between Lucknow Saharanpur | Patrika News
सहारनपुर

110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, यूपी में होने जा रहा बड़ा बदलाव

यूपी की राजधानी लखनऊ से काष्ठ नगरी सहारनपुर के बीच अब ट्रेनों की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा तक होगी। इसके लिए रेलवे ने बड़ी योजना तैयार की है।

सहारनपुरJan 26, 2024 / 01:42 pm

Shivmani Tyagi

train_delayed_.jpg

train

उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से सटे यूपी के जिले सहारनपुर से लखनऊ का सफर अब और कम हो जाएगा। दूरी तो उतनी ही रहेगी लेकिन ट्रेन की रफ्तार बढ़ जाएगी। रेलवे ने अब सहारनपुर से लखनऊ के बीच दौड़ने वाली ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा कर दिया है। यूपी की राजधानी लखनऊ और सहारनपर के बीच ट्रेनें 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौडेंगी।
फरवरी के पहले सप्ताह में रेल बजट पेश होने की उम्मीद है। इस बार बजट में यात्रियों के लिए कई तरह की सुविधाएं बढ़ाने का प्रावधान किया जा रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इस बार रेल बजट में ट्रेनों की रफ्तार पर फोकस रहेगा। ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाने के लिए इस बार भारतीय रेल अपने खजाने का मुंह खोलेगा और नई तकनीक के साथ पटरियों को अपग्रेड किया जाएगा।
दरअसल ट्रेनों की रफ्तार पटरी की क्षमता पर निर्भर करती है। यही कारण है कि, अलग-अलग रेलखंडों पर एक ही ट्रेन की रफ्तार अलग-अलग होती है। यूपी में मुरादाबाद रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार अभी 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। मुरादाबाद से सहारनपुर के बीच यानी अंबाला रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार अभी इतनी नहीं हो सकी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस रेल बजट में मुरादाबाद रेल खंड के साथ-साथ अंबाला रेल खंड और दिल्ली रेल खंड पर दौड़ने वाली ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा किया जाएगा।
यहां दौड़ने वाली ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाकर 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक लाने का प्रस्ताव है। ऐसे में प्रथम फेज में सहारनपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो जाएगी। इससे सहारनपुर से लखनऊ का सफर काफी आसान हो जाएगा।

Hindi News/ Saharanpur / 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, यूपी में होने जा रहा बड़ा बदलाव

ट्रेंडिंग वीडियो