scriptदिल्ली हरियाणा और यूपी में एटीएम उखाड़ने वाले गिराेह के दाे सदस्य गिरफ्तार, 5 लाख 69 हजार बरामद | Two members arrested who uprooted ATMs in Delhi, Haryana and UP | Patrika News
सहारनपुर

दिल्ली हरियाणा और यूपी में एटीएम उखाड़ने वाले गिराेह के दाे सदस्य गिरफ्तार, 5 लाख 69 हजार बरामद

महज दस मिनट में एटीएम उखाड़ लेता था यह गिराेह। पकड़े जाने पर तीन अलग-अलग घटनाओं काे किया खुलासा

सहारनपुरJul 03, 2020 / 10:49 pm

shivmani tyagi

saharanpur_police.jpg

saharanpur

सहारनपुर ( saharanpur news) देश की राजधानी दिल्ली समेत यूपी और हरियाणा से बैंक एटीएम उखाड़ने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ( Saharanpur Police) ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें

Earthquake: भूकंप के झटकों से दलही धरती, घरों से बाहर दौड़े लोग

इनके कब्जे से 5 लाख 69 हजार कैश भी बरामद हुआ है। इसके अलावा पुलिस ने इनके कब्जे से एक महिंद्रा पिकअप, सहारनपुर के सरसावा स्थित केनरा बैंक की एटीएम मशीन के पार्ट्स, दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया से उखाड़ी गई एटीएम मशीन और हरियाणा के मोहाली से उखाड़ी गई एटीएम मशीन के पार्ट्स मिले हैं। मुठभेड़ के बाद जब इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया तो इन्होंने बताया कि एटीएम से निकाले गए रुपयों को यमुना नदी के पास खेत में छुपा रखा है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर कैश बरामद किया और मशीन के पार्ट्स भी बरामद किए गए।
यह भी पढ़ें

COVID-19 virus की वजह से बंद कराए गए न्यायालय, कलेक्ट्रेट और पुलिस ऑफिस

पकड़े गए दोनों बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि इनके खिलाफ कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी कराई जा रही है। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम इकराम पुत्र इस्लाम निवासी बेगी नाज थाना गंगोह और जाबिर पुत्र खालिद उर्फ सोल्लु निवासी शाहपुर थाना गंगोह बताए हैं
यह भी पढ़ें

कानपुर में पुलिस पर हमले के आरोपी विकास दुबे को लेकर मेरठ जोन में भी अलर्ट



इनके दाे साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस गिराेह ने सहारनपुर के दिल्ली से राेड से दिन दहाड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम उखाड़ लिया था। इस गिराेह के दाे सदस्यों काे गिरफ्तार कर पहले जेल भेज चुकी है। उन्हाेंने सहारनपुर के दिल्ली राेड और चंडीगढ़ के माैहाली में वारदात की थी। अब जाे दाे लुटेरे गिरफ्तार किए हैं इन्हाेंने दिल्ली हरियाणा समेत सहारनपुर के सरसावा में बैंक एटीएम लूटने की घटना काे अंजाम दिया था।

Home / Saharanpur / दिल्ली हरियाणा और यूपी में एटीएम उखाड़ने वाले गिराेह के दाे सदस्य गिरफ्तार, 5 लाख 69 हजार बरामद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो