scriptसहारनपुर में व्यापारी के बाद अब बजरंग दल कार्यकर्ता को भी मिला धमकी भरा पत्र | Two threatened in Saharanpur over Udaipur incident | Patrika News
सहारनपुर

सहारनपुर में व्यापारी के बाद अब बजरंग दल कार्यकर्ता को भी मिला धमकी भरा पत्र

उदयपुर की घटना का हवाला देते हुए सहारनपुर में दो लोगों को धमकी मिली है। पहली धमकी एक व्यापारी को मिली और दूसरी धमकी अब बजरंगदल कार्यकर्ता को मिली है।

सहारनपुरJul 01, 2022 / 11:59 pm

Shivmani Tyagi

dhamki.jpg

dhamki

सहारनपुर। उदयपुर की घटना का हवाला देते हिए जिले में दो लोगों को धमकी मिली है। दोनों को पत्र के माध्यम से धमकी गई है। पहला मामला रामपुर मनिहारान कस्बे का है। यहां एक व्यापारी को घर पर धमकीभरा पत्र आया। दूसरी घटना बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव कलसिया की है। यहां बजरंग दल कार्यकर्ता रजत शर्मा को धमकी भरा पत्र मिला है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में सुरक्षा लगाई है।
घटना एक

रामपुर मनिहारान कस्बे के मोहल्ला महाजनान के रहने वाले व्यापारी राजीव माहेश्वरी के बेटे कन्हैया के घर के दरवाजे पर एक कागज का टुकड़ा पड़ा मिला। इसे पढ़कर पूरे परिवार के होश उड़ गए। पत्र में लिखा था ‘ कन्हैया लाल माहेश्वरी अब तेरी हत्या की बारी है, उदयपुर जैसा’ इस पत्र में लिखा था कि कन्हैया को उदयपुर की जैसी हत्या दी जाएगी। मामला गंभीर होने की वजह से पुलिस भी आ गई। पुलिस ने काफी देर तक आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद व्यापारी के पिता राजीव माहेश्वरी ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले की गंभीरता को देखते हुए व्यापारी को सुरक्षा दी गई है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिस भी व्यक्ति ने इस कार्य को किया है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आस-पास के सीसीटीवी कैमरा खंगाले गए हैं उनके आधार पर भी कुछ सुराग हाथ लगने की उम्मीद है। पुलिस जल्द इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
घटना दो

शुक्रवार सुबह बजरंग दल कार्यकर्ता रजत शर्मा घर के दरवाजे पर एक धमकी भरा पर्चा मिला। सादे कागज के टुकड़े पर गंदी सी लिखाई में लिखा हुआ था कि अभी तक उदयपुर में एक घटना हुई है अब दूसरी घटना की बारी है। अब नंबर तुम्हारा है। इस पत्र को पढ़ने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता हैरान रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने दोनों घटनाओं की पुष्टि करते हुए बताया कि पहला पत्र रामपुर मनिहारान कस्बे में आया है और दूसरा पत्र बेहट में आया है। दोनों ही मामलों में जांच की जा रही है। जिनको धमकी मिली है उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो