23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Job Fair: रैपिड रेल प्रोजेक्ट ने शुरू किया रोजगार मेला, ITI और B.tech छात्रों के लिए सुनहरा अवसर

Rapid Rail Job Fair: जिला रोजगार कार्यालय गाजियाबाद और आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज के संयुक्त प्रयास के बादरोजगार मेले की शुरुआत की गई है। जिसे आज यानी 1 जुलाई से आयोजित किया जा रहा है। इसके जरिए रेल के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 1 Jul 2022, 10:55 AM IST

Job Fair: रैपिड रेल प्रोजेक्ट ने शुरू किया रोजगार मेला, ITI और B.tech छात्रों के लिए सुनहरा अवसर

गाजियाबाद से शुरू होने वाली पहली रैपिड रेल का इंतजार सभी को है। लेकिन इस बीच रैपिड रेली प्रोजेक्ट ने बेरोजगारों को नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका दिया है। जर्मन की डीबी इंजीनियरिंग एंड कंसल्टिंग गवर्मेंट कंपनी भर्ती कर रही है। जिसके जरिए आईटीआई इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक डिप्लोमा और बीटेक 2021-2022 में पास होने वाले छात्रों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। इसके लिए रैपिड रेल प्रोजेक्ट ने आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज में रोजगार मेला की शुरुआत की है। दरअसल दिल्ली से लेकर मेरठ तक 82 किलोमीटर लंबा रैपिड रेल कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। वर्तमान में इस प्रोजेक्ट से 10 हजार से ज्यादा कर्मचारी और 1100 से ज्यादा इंजीनियर जुड़े हैं। ये काम 2025 तक चलेगा। ऐसे में प्रोजेक्ट का काम अपने समय पर पूरा हो इसके लिए कंपनी को आईटी इंजीनियर और कर्मचारियों की जरूरत है। वहीं कंपनी अभ्यार्थियों को सालाना 2 लाख से ढाई लाख रुपए तक की सैलरी पर रखेगी।

यह भी पढ़े - UP के इस शहर में बनेगा सबसे बड़ा 'डॉग रिसोर्ट', यहां ट्रेनिंग से लेकर पार्टी तक मिलेंगी ये सुविधाएं

1 जुलाई से रोजगार मेला शुरू

बता दें कि जिला रोजगार कार्यालय गाजियाबाद और आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज के संयुक्त प्रयास के बाद से ही रोजगार मेले की शुरुआत की गई है। जिसे शुक्रवार 1 जुलाई से आयोजित किया जा रहा है। इसके जरिए रेल के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। खबरों के मुताबिक, आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन एकेडमिक प्रोफेसर मोहम्मद वकील ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि रोजगार मेले के जरिए इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों को नौकरी का सुनहरा मौका दिया गया है।

यह भी पढ़े - UP में कोरोना की आफत: एक महीने में एक्टिव केस 4 गुना से अधिक, सबसे अधिक मामले इस शहर में

ITI डिप्लोमा छात्रों के लिए भी मौका

कॉलेज के डीन ने बताया कि बीटेक के छात्रों के अलावा तमाम आईटीआई इलेक्ट्रिक डिप्लोमा के छात्र रोजगार मेले के तहत आवेदन कर सकते हैं। इसमें अवादेन करने वाले छात्रों को प्रतिवर्ष 2 से ढ़ाई लाख रुपए की सैलरी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेला सुबह करीब 9:30 शुरू होगा।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग