14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर श्वान को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

Ghaziabad Lift Dog Dispute: गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन स्थित रेजिडेंशियल सोसाइटी में लिफ्ट में पेट डॉग ले जाने को लेकर दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जानिए पूरा मामला...
2 min read
Google source verification
Ghaziabad News, Lift Dispute Windsor Paradise Society, Pet Dog Lift Dispute, Viral Video

लिफ्ट के अंदर कुत्ते को लेकर बवाल (PC: X/@sirajnoorani)

Lift Dispute Windsor Paradise Society: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित राजनगर एक्सटेंशन की हाईराइज सोसाइटी विंडसर पैराडाइज में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को ले जाने को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद इस हद तक बढ़ गया कि उनके बीच जमकर मारपीट हो गई। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों महिलाएं आपस में उलझती हुई नजर आ रही हैं।

लिफ्ट में एंट्री को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक पीड़ित शिक्षिका हिना बारी अपने परिवार के साथ विंडसर पैराडाइज-2 में रहती हैं और इंदिरापुरम के एक स्कूल में अध्यापिका हैं। यह घटना 12 सितंबर की दोपहर करीब 3.00 बजे की है जब वह स्कूल से पढ़ाकर अपने घर लौटी थीं। सोसाइटी की लिफ्ट में जब वह अंदर जाने लगीं तो श्वेता सूबे नाम की महिला अपने पालतू श्वान के साथ वहां पहले से मौजूद थीं। हिना का आरोप है कि श्वेता लिफ्ट में किसी अन्य व्यक्ति को अंदर नहीं आने दे रही थीं। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथापाई तक पहुंच गई।

जमकर हुई थप्पड़बाजी, वीडियो वायरल

जब हिना ने लिफ्ट में जाने की कोशिश की तो दोनों के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि बहस के दौरान श्वेता ने कुत्ते को संभालने वाली छड़ी से हिना पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। हिना ने विरोध करने पर थप्पड़ मारने गाली-गलौज करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। सामने आए CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह दोनों महिलाओं के बीच विवाद के बाद मारपीट हो रही है और वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहा है।

पुलिस थाने पहुंची शिक्षिका दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद शिक्षिका हिना बारी ने नंदग्राम थाने पहुंचकर आरोपी महिला के खिलाफ लिखित शिकायत दी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिक्षिका की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग