7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

Haji Salman Nandkishore Gurjar: गाजियाबाद के लोनी से BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को सोशल मीडिया रील के जरिए धमकी देने के मामले में हाजी सलमान के खिलाफ FIR दर्ज है। BJP नेता नाजिया इलाही ने भी सलमान पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
ghaziabad haji salman nandkishore gurjar threat fir

इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान और BJP की नेता नाजिया इलाही। फोटो सोर्स-X (@ParveenaroraJi1)

Haji Salman Nandkishore Gurjar: गाजियाबाद के लोनी से BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जरको सोशल मीडिया के जरिए धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान के खिलाफ लोनी बॉर्डर थाने में FIR दर्ज कराई गई है। विधायक के समर्थक ललित की शिकायत पर दर्ज मामले में आरोप लगाया गया है कि सलमान ने सोशल मीडिया पर एक रील के जरिए विधायक के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

हाजी सलमान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित होने की बात भी सामने आई है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

नाजिया इलाही ने हाजी सलमान पर साधा निशाना

मामले को लेकर BJP नेता नाजिया इलाही ने एक वीडियो मैसेज जारी कर हाजी सलमान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सलमान को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि वह लोनी के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहा है। नाजिया इलाही ने कहा कि हाजी सलमान ने लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सलमान की मानसिकता कट्टरपंथी है और उसका लिंक पाकिस्तान से भी हो सकता है।

‘पाकिस्तान से लिंक होने का शक’

नाजिया इलाही ने अपने बयान में आरोप लगाया कि हाजी सलमान लोनी को बर्बाद और तबाह करने की साजिशों में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि सलमान का लिंक पाकिस्तान से भी है। हालांकि, पाकिस्तान से लिंक होने का यह दावा नाजिया इलाही के आरोप के तौर पर सामने आया है।

धमकी वाली रील पर दर्ज हुई FIR

मामले में विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थक ललित ने लोनी बॉर्डर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हाजी सलमान ने सोशल मीडिया पर वायरल रील में विधायक को अकेले मिलने पर टांग तोड़ने और उन्हें लंगड़ा करने जैसी धमकियां दीं। बताया गया है कि यह रील ‘ओपन टॉक’ नाम के चैनल के इंस्टाग्राम पेज से प्रसारित की गई थी।

साम्प्रदायिक तनाव बढ़ाने का भी आरोप

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि रील में हिंदू-मुस्लिम और अन्य साम्प्रदायिक मुद्दों को लेकर ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिससे क्षेत्र का सामाजिक माहौल बिगड़ सकता है। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि इस तरह की भाषा से लोनी में सामाजिक तनाव और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है।

विदेश से मिली धमकियों से संबंध का भी दावा

पुलिस को दी गई शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पहले विदेश से मिली धमकियों से हाजी सलमान का संबंध रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विधायक की लोकेशन से जुड़ी जानकारियां विदेश में बैठे लोगों तक पहुंचाई गईं। इसके अलावा सलमान के इंस्टाग्राम अकाउंट से पहले भी कथित तौर पर भड़काऊ पोस्ट शेयर किए जाने का दावा किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग