15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP में ताबड़तोड़ मुठभेड़: पुलिस की गोली से 3 बदमाश घायल, गाजियाबाद और फिरोजाबाद में एक्शन

Police Encounter: उत्तर प्रदेश में पुलिस ने अलग-अलग जिलों में कार्रवाई करते हुए तीन वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो स्नेचर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, फिरोजाबाद के सिरसागंज में ज्वेलर्स शोरूम से सोने की चेन लूटने का आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
2 min read
Google source verification
up police encounter ghaziabad firozabad three criminals injured

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी। PC: वीडियो ग्रैब

UP Police Encounter: गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में 14 अगस्त की रात पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, पांच-छह पुलिया के पास चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार करण उर्फ कान्हा और शाहरुख पुलिस टीम को देखकर भागने लगे।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाशों को लगी गोली

पीछा करने के दौरान बाइक फिसल गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

तलाशी में दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और पीली धातु का टुकड़ा बरामद

तलाशी में दोनों के पास से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखे, पीली धातु का एक टुकड़ा और बिना नंबर की पैशन प्रो बाइक बरामद हुई है।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने इंदिरापुरम और दिल्ली-NCR में स्नेचिंग की कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। करण उर्फ कान्हा के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं, जबकि शाहरुख पर करीब छह मामले दर्ज हैं।

फिरोजाबाद में ज्वेलर्स लूट का आरोपी पकड़ा

उधर, फिरोजाबाद के सिरसागंज में दो दिन पहले ज्वेलर्स के शोरूम से सोने की चेन लूटने के आरोपी अभिषेक की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

11 ग्राम की लूटी गई सोने की चेन, तमंचा और कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 11 ग्राम की लूटी गई सोने की चेन, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। लूट में इस्तेमाल सफेद रंग की नेक्सॉन कार भी पुलिस ने बरामद की है।

इस मामले में पुलिस आरोपी के साथी ईशू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, शोरूम में हुई वारदात के CCTV फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की गई थी। घायल अभिषेक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनसे जुड़े अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।