
राहुल गांधी और भाजपा सांसद करण भूषण सिंह (IANS Photo)
RSS Controversy: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के RSS को लेकर दिए बयान पर सियासी विवाद बढ़ गया है। भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एक अंग्रेज को RSS के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी भारतीय होते तो उन्हें RSS की विचारधारा और देश के लिए संगठन के काम के बारे में जानकारी होती। राहुल गांधी ने इससे पहले अभिव्यक्ति की आजादी का जिक्र करते हुए कहा था कि वह RSS की अभिव्यक्ति के अधिकार की भी रक्षा करेंगे।
दिल्ली के कंस्टिट्यूशन क्लब में रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान राहुल गांधी ने अभिव्यक्ति की आजादी के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश में हर व्यक्ति को अपने विचार रखने की आजादी होनी चाहिए। राहुल ने हिंदू, मुस्लिम, सिख और जैन समेत हर व्यक्ति के अपनी बात खुलकर रखने के अधिकार की बात कही। राहुल गांधी ने कहा कि जिस दिन देश में RSS की अभिव्यक्ति को खत्म करने की बात होगी, उस दिन वह उसकी भी रक्षा करेंगे, क्योंकि अभिव्यक्ति का अधिकार RSS का भी है।
राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने कहा कि एक अंग्रेज को RSS के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी भारतीय होते तो उन्हें RSS की विचारधारा और देश के लिए संगठन के काम के बारे में पता होता। करण भूषण सिंह ने आगे कहा कि ये भारत के होते तो इन्हें पता होता कि RSS क्या है।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि हर व्यक्ति अपने मन की बात खुलकर कह सकता है। किसी को दूसरे व्यक्ति की अभिव्यक्ति को दबाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी को लोकतंत्र का जरूरी हिस्सा बताया। इसी कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाते हुए प्रधानमंत्री की विदेश नीति पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री की विदेश नीति है, ये हग करने को विदेश नीति कहते हैं।
Updated on:
14 Aug 2026 01:32 pm
Published on:
14 Aug 2026 01:30 pm
